scorecardresearch
 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गिरी गाज...FPF ने किया अस्थायी तौर पर सस्पेंड! कोच से विवाद के बाद बड़ा एक्शन

पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठा लिया है. कोच से हुए विवाद के बाद रोनाल्डो ने माफी मांग ली थी. लेकिन इस मामले ने अब नया रूप ले लिया है.

Advertisement
X
रोनाल्डो के साथ ये क्या हुआ? (PHOTO: AFP)
रोनाल्डो के साथ ये क्या हुआ? (PHOTO: AFP)

फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में आ गए हैं. रोनाल्डो को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है. पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (FPF) ने अपने 41 वर्षीय कप्तान रोनाल्डो के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.    

नार्वे के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग मुकाबले के दौरान मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिलने पर कोच से हुए विवाद के बाद रोनाल्डो बिना अनुमति कैंप छोड़कर चले गए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली थी.

यह पूरा विवाद नॉर्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद शुरू हुआ. मैच से पहले रोनाल्डो को यह उम्मीद थी कि उन्हें मैच के दूसरे हाफ में खेलने का मौका मिलेगा और उन्होंने वार्म-अप भी किया था. लेकिन हेड कोच जॉर्ज जीसस ने उन्हें पूरे मैच के दौरान बेंच पर ही बैठाए रखा और मैदान पर नहीं उतारा.

रोनाल्डो का दावा था कि कोच ने उनसे 30 मिनट तक मैदान पर उतारने का वादा किया था, जो 2026 विश्व कप के बाद उनकी भूमिका को लेकर हुई चर्चा का हिस्सा था. कोच द्वारा इस बात से इनकार करने और वादा तोड़ने से नाराज होकर रोनाल्डो बिना अनुमति के ही नेशनल कैंप छोड़कर चले गए.

Advertisement

रोनाल्डो ने मांगी माफी

मामला तूल पकड़ने के बाद रोनाल्डो ने अपने इस बर्ताव के लिए साथी खिलाड़ियों और फैन्स से माफी मांग ली है और यह स्वीकार किया है कि उनके इस कदम के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई होना लाजिमी है.

फुटबॉल महासंघ ने इसे बेहद गंभीर मामला माना है और साफ कर दिया है कि देश के लिए खेल रहा कोई भी खिलाड़ी, चाहे उसकी लोकप्रियता और कद कितना भी बड़ा क्यों न हो, नियमों से ऊपर नहीं हो सकता. 

पुर्तगाली फुटबॉल के इतिहास में यह एक बेहद नाज़ुक दौर है क्योंकि रोनाल्डो टीम के कप्तान होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. अब देखना यह होगा कि अनुशासनात्मक समिति की जांच के बाद रोनाल्डो की अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो पाती है या उन्हें लंबा बैन झेलना पड़ता है.

हालांकि, इस विवाद के बीच रोनाल्डो अल-नासर के लिए खेलना जारी रखे हुए हैं और हाल ही में उन्होंने अल-दिरियाह के खिलाफ 3-0 की जीत में गोल भी दागा. लेकिन 6 महीने के संभावित बैन का खतरा उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर मंडरा रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement