scorecardresearch
 

CJP आंदोलन का भी नहीं पड़ा असर, 'दृश्यम 3' से दूसरे हफ्ते अजय देवगन ने रचा इतिहास

देशभर में इस समय CJP का आंदोलन जारी है, मगर थिएटर में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. अपने 9वें दिन फिल्म ने तगड़ा जंप लिया है. एक्टर ने अब इतिहास रच दिया है.

Advertisement
X
दूसरे हफ्ते में दृश्यम का दम (Photo credit: Movie still)
दूसरे हफ्ते में दृश्यम का दम (Photo credit: Movie still)

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 द कन्क्लूजन इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है. पहले हफ्ते इसने धांसू कमाई कर ली थी. एक्टर की फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया, और इसने अपने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया. हालांकि, इसका सबसे बड़ा इम्तिहान शनिवार 10 अक्टूबर को होना था. 

दृश्यम 3 ने सबको चौंकाया

10 अक्टूबर को दिल्ली समेत कई राज्यों में CJP प्रदर्शनकारी आंदोलन करने सड़कों पर उतर आए थे. लगभग आधी दिल्ली बंद पड़ी थी, मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे, सड़कों पर भारी जाम था. लेकिन इस सबके बावजूद अजय देवगन की दृश्यम 3 ने तगड़ी कमाई की. अपने 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा जंप लिया, और कमाई में इजाफा किया. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने अपने दूसरे शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म ने 82.8% का जंप लिया, और अब इसकी टोटल नेट कमाई 286.50 करोड़ रुपये हो गई है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म अभी 446.80 करोड़ रुपये कमा चुकी है. अजय देवगन को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिल चुकी है. 

Advertisement

क्या 500 करोड़ का आंकड़ा छू पाएंगे अजय?

फिल्म दृश्यम 3 ने अपने 8वें दिन ही 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था. चंद दिनों में ही अजय ने इस नई फिल्म से अपनी पुरानी बड़ी फिल्में- सिंघम अगेन और ताण्हाजी के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था. एक्टर की फिल्म दृश्यम का आखिरी पार्ट अब 500 करोड़ के आंकड़े को छूने के करीब है, जो इसी वीकेंड पूरा हो सकता है.

अगर संडे भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जंप लिया, तो 10 दिनों में फिल्म ये कारनामा कर लेगी. हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. ऐसे में आज का दिन दृश्यम 3 के लिए बड़ा महत्वपूर्ण होने वाला है. इस फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी थे. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement