scorecardresearch
 

How to Fix extra salt: न होगी कड़वी और न वेस्ट, सब्जी में पड़ जाए ज्यादा नमक तो मिला दें ये एक चीज, तुरंत बैलेंस होगा स्वाद

How to balance salt: घर में खाना बनाते समय अक्सर सब्जी या दाल में गलती से ज्यादा नमक गिर जाता है जिसके बाद उस खाने को फेंकने के अलावा दूसरा रास्त नहीं दिखता. अगर आप भी अब तक ऐसा ही करते आए हैं तो रुकिए. यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप सब्जी के एक्स्ट्रा नमक को परफेक्ट और बैलेंस कर सकते हैं.

Advertisement
X
नमक को ऐसे करें बैलेंस (Photo: ITG)
नमक को ऐसे करें बैलेंस (Photo: ITG)

How to balance salt: रसोई में कितनी भी परफेक्शन के साथ खाना बनाया जाए लेकिन कभी-कभी ध्यान चूकने या जल्दबाजी के चक्कर में सब्जी में नमक ज्यादा हो ही जाता है. नमक तेज होते ही सब्जी का पूरा स्वाद बिगड़ जाता है और फिर फेंकने के बजाय दूसरा कोई चारा नहीं होता. कई लोग नमक कम करने के लिए सब्जी में पानी मिला देते हैं जिससे नमक तो कम हो जाता है लेकिन सब्जी का गाढ़ापन और मसालों का असली स्वाद पूरी तरह खत्म हो जाता है.

अगर आपकी भी सब्जी या दाल में नमक तेज हो गया है तो अब पैनिक होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको रसोई की उन जादुई चीजों के बारे में बताएंगे जो सब्जी के एक्स्ट्रा नमक को अपने अंदर स्पंज की तरह सोख लेती हैं और मसालों का बैलेंस बनाए रखती हैं.

नमक बैलेंस करने के तरीके 
सब्जी के प्रकार (सूखी या ग्रेवी वाली) के हिसाब से आप नीचे दी गई चीजों में से किसी भी एक चीज का इस्तेमाल करके नमक को तुरंत बैलेंस कर सकते हैं.

सबसे असरदार चीजें
गुंथा हुआ गेंहू का आटा : यह ग्रेवी वाली सब्जी का नमक सोखने के लिए सबसे बेस्ट है.

उबला हुआ आलू : यह सूखी और रसेदार दोनों सब्जियों के लिए कारगर है.

फ्रेश क्रीम या मलाई: यह शाही या पनीर की सब्जियों का रिच फ्लेवर बनाए रखती है.

Advertisement

नींबू का रस या अमचूर पाउडर : यह सूखी सब्जी में नमक के तीखेपन को काटता है.

भुना हुआ बेसन : यह सूखी या मसालेदार सब्जी का नमक कम करने के साथ ग्रेवी को गाढ़ा करता है.

इस्तेमाल और लगाने का तरीका 
आटे की लोई (ग्रेवी वाली सब्जी के लिए): गूंथे हुए सादे आटे (बिना नमक वाले) की 3 से 4 छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन गोलियों को उबलती हुई ग्रेवी या सब्जी में डाल दें. सब्जी को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. आटे की लोइयां सब्जी का अतिरिक्त नमक सोख लेंगी. परोसने से पहले इन लोइयों को बाहर निकाल लें.

उबले आलू का यूज (सूखी और तरीदार सब्जी के लिए): एक उबले हुए आलू के बड़े टुकड़े कर लें या कच्चे आलू को छीलकर दो टुकड़ों में काट लें. इसे सब्जी में डालकर 10 मिनट के लिए पकने दें. आलू एक्स्ट्रा नमक को सोख लेगा. बाद में आप चाहें तो आलू के टुकड़ों को निकाल सकते हैं या सब्जी में ही मैश कर सकते हैं.

मलाई या दही: अगर पनीर, कोफ्ता या कोई रिच ग्रेवी वाली सब्जी है तो उसमें 2-3 चम्मच फ्रेश मलाई, क्रीम या गाढ़ा दही फेंटकर मिला दें और एक उबाल आने दें. इससे नमक भी कम होगा और ग्रेवी का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.

Advertisement

भुना बेसन (सूखी सब्जी के लिए): अगर सूखी सब्जी जैसे भिंडी, गोभी या आलू फ्राई में नमक तेज हो गया है, तो एक पैन में 1-2 चम्मच बेसन को सूखा भून लें. इस भुने बेसन को सब्जी में ऊपर से मिलाकर 2 मिनट भूनें. नमक बिल्कुल बराबर हो जाएगा.

नींबू का रस: अगर नमक थोड़ा ही तेज है तो सब्जी में आधा नींबू का रस निचोड़ दें. खट्टापन नमक के तेज स्वाद को तुरंत दबा देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement