अलायंस (Alliance) एक प्रतिस्पर्धी कैप्टिव रियलिटी शो है, जिसमें रणनीति, इकोनॉमी और मनोवैज्ञानिक खेल का मिश्रण देखने को मिलता है. इस शो में कुल 16 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है, जिन्हें चार अलग-अलग टीमों में बांटा गया है. सभी प्रतिभागी शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं.
शो की पूरी कहानी एक रहस्यमयी मुख्यालय (HQ) के अंदर चलती है, जहां सभी नियम 'The System' के तहत संचालित होते हैं. प्रतियोगियों को हर टास्क में अंक (Points) मिलते हैं और यही अंक इस खेल की एकमात्र करेंसी होते हैं. इन अंकों का इस्तेमाल आगे की रणनीति और गेम में बने रहने के लिए किया जाता है.
शो में 'Face the Ace' नाम की एक खास शक्ति भी शामिल है, जो खेल की दिशा बदल सकती है. इसके अलावा हर हफ्ते वोटिंग होती है, जिसमें प्रतियोगियों का भविष्य तय होता है. प्रत्येक रीसेट के बाद खिलाड़ियों को नई रणनीति बनानी पड़ती है और अपने गठबंधन (Alliances) दोबारा तैयार करने होते हैं.
इस शो का निर्देशन तरुण पंजवानी ने किया है. इसे बनिजय एशिया (Banijay Asia) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि Amazon Studios इसका स्टूडियो है. अभिनेता कुणाल खेमू इस शो का हिस्सा हैं.
अलायंस के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज किए जाते हैं.
रियलिटी शो ‘अलायंस’ के फिनाले के बाद सोहेल खान ने सक्सेस पार्टी दी, जिसमें सलमान खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान समेत कई सितारे शामिल हुए. कुशाल टंडन ने पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं. सभी ने मस्ती की, जबकि सुजैन खान और अर्सलान गोनी भी अलग पार्टी में नजर आए.
मिनी माथुर अलायंस शो की विनर बन गई हैं. पहले सीजन की ट्रॉफी जीतकर मिनी ने वुमन पावर का परचम लहराया है. फिनाले में उन्होंने अली गोनी और रूही को कड़ी टक्कर दी.
सलमान खान की पावर तो किसी से छिपी नहीं है. अब रियलिटी शो अलायंस में इसका जीता-जागता सबूत देखने को मिला. सलमान के लिए मेकर्स ने बड़े नियम तोड़ दिए और शो के अंदर फोन ले जाने की इजाजत दे दी.
रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान का वीक गेम दिखा है. वो फिनाले में पहुंच गए हैं. सोहेल ने गेम भले ही ना दिखाया हो, लेकिन अपने हंबल नेचर से लोगों के दिल जरूर जीते हैं.
सलमान खान ने शो अलायंस के फिनाले में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट किया. दोनों भाइयों का बॉन्ड देख फैंस खुश हो रहे हैं. सोहेल से विदा लेते वक्त भाईजान इमोशनल दिखे.
'अलायंस' शो में सलमान खान ने सोहेल और सीमा के तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि भाई रिश्ता टूटने से बुरी तरह टूट गए थे और सीमा का 'टॉक्सिक शादी' वाला बयान भी उन्हें खटका. उन्होंने सोहेल और बाकी पार्टिसिपेंट्स को गले लगाया तथा वीडियो कॉल के जरिए परिवार से भी उनकी बात कराई.
सलमान खान अपने भाई सोहेल से मिलने अलायंस में आए थे, जहां उन्होंने घरवालों से कई सारी बातें की. इसी दौरान सुपरस्टार ने उन दिनों का जिक्र किया जब वो जेल की सलाखों के पीछे थे. साथ ही अपने घटे हुए वजन पर भी बात की.
रियलिटी शो अलायंस में सलमान खान ने जेल में बिताए दिनों को याद किया. उन्होंने एक छोटे सेल, 50-70 कैदियों और सीमित सुविधाओं का जिक्र किया. साथ ही अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात की. बता दें कि एक्टर पहले भी काले हिरण शिकार मामले से जुड़े विभिन्न कानूनी मामलों के दौरान कुछ समय जेल में रह चुके हैं.
रियलिटी शो द अलायंस में सोहेल खान ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. तलाक का जिम्मेदार खुद को ही बताया. सलमान खान ने अपने भाई को सपोर्ट किया. बताया कि सोहेल ने ये शादी बचाने की पूरी कोशिश की थी.
सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल से मिलने अलायंस रियलिटी शो में आए थे जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख पर कुछ कहा. उनकी बातों से ऐसा समझा जा रहा है कि उन्होंने लॉक अप शो पर तंज कसा है. जानें सलमान ने क्या कहा...
अलायंस शो में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है, जिसका प्रोमो भी रिलीज हुआ. इसमें हम घर के अंदर सुपरस्टार को आते हुए देख सकते हैं. उनके आते ही पूरा शो का सिस्टम हैक हुआ, जिसे देख कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए.
अलायंस शो में एक मोमेंट दिखाई दिया जिसमें एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड गौहर खान के पति जैद दरबार को गाल पर किस किया. इसपर एक्ट्रेस का भी रिएक्शन सामने आया, जो काफी वायरल हुआ.
बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने पारिवारिक प्यार और सपोर्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं. इस बार सलमान अपने छोटे भाई सोहेल खान का सपोर्ट करने के लिए प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' के घर में खास अपीयरेंस देने पहुंचे हैं.
शो अलायंस में सोहेल खान ने बताया था कि वो बेटे निर्वाण का नाम राम खान रखना चाहते थे. लेकिन सीमा के इमोशंस के सामने अपनी बात नहीं रख पाए. अब सीमा ने चुप्पी तोड़ी है.
रियलिटी शो अलायंस में अर्सलान गोनी और सुजैन खान का इमोशनल रीयूनियन हुआ है, जहां दोनों के बीच गहरा प्यार और बॉन्ड दिखा. फैंस को दोनों की लव स्टोरी और उनका साथ बेहद पसंद आ रहा है.
रियलिटी शो अलायंस से सीमा सजदेह एविक्ट हो चुकी हैं. उनका शो से जाना एक्स हसबैंड सोहेल खान को खला है. सीमा के जाने पर उन्हें इमोशनल होेते हुए देखा गया.
हाल ही में 'अलायंस' से बाहर हुईं कंटेस्टेंट वृद्धि पटवा ने आरोप लगाया कि कुशाल टंडन अक्सर रियलिटी शो में हर हफ्ते 50 लाख रुपये कमाने की डींगें मारते थे.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों आज भी काफी क्लोज हैं. अब अलायंस शो में सोहेल ने सीमा संग अपनी लव स्टोरी पर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी एक हफ्ते में हो गई थी.
सीमा सजदेह और सोहेल खान अलग हो चुके हैं. शादी के 24 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं. लेकिन तलाक का दोनों बेटों पर भी बुरा असर पड़ा था. अब सीमा ने बेटों के रिएक्शन के बारे में बात की है.
शो अलायंस में कुशाल टंडन का एग्रेसिव साइड दिखा. कुशाल ने निखिल चिनप्पा को बहसबाजी के दौरान धक्का दिया, जिससे होस्ट कुणाल खेमू ने उन्हें फटकार लगाई. शो में वंशज सिंह की एंट्री हुई है.
दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से 'अलायंस' (Alliance) में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. जहां यह पहले ही कन्फर्म हो चुका था कि वंशज सिंह रियलिटी शो में दोबारा एंट्री करेंगे, वहीं दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की पहचान छिपी हुई थी. लेटेस्ट प्रोमो से अब पता चला है कि रीवा किशन और अरमान खेरा के शो से बाहर होने के बाद रैपर बाली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर गेम में एंट्री करेंगे.