रेसिपी (Recipe), निर्देशों का एक सेट है जो बताता है कि कैसे कोई खाना या डिश तैयार करना या बनाना है.
माना जाता है कि 1730 ईसा पूर्व में ज्ञात लिखित व्यंजन विधि, मेसोपोटामिया में पाए जाने वाले क्यूनिफ़ॉर्म गोलियों पर दर्ज किए गए थे (first ever Recipe). अन्य शुरुआती लिखित रेसिपी लगभग 1600 ईसा पूर्व की हैं जो दक्षिणी बेबीलोनिया की हैं. प्राचीन मिस्र के चित्रलिपि में भी भोजन की तैयारी को दर्शाया गया हैं (First Written Recipe).
वहीं दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में रोमन व्यंजनों की रेसिपी पाई गई है. तो वहीं, अरबी व्यंजनों को 10 वीं शताब्दी में शुरू किया गया है. बात करें इंग्लैंड की, तो वहां के राजा रिचर्ड द्वितीय ने 1390 में फॉर्म ऑफ क्यूरी नाम से एक रेसिपी बुक की शुरुआत की (World Recipe).
20वीं शताब्दी के मध्य तक हजारों पाक कला और व्यंजनों की पुस्तकें उपलब्ध थीं. रेसिपी की अगली क्रांति टीवी रसोइयों की शुरुआत के हुई. दुनिया का पहला टीवी रसोइया फिलिप हार्बेन थे, जिसका कुकरी नाम का एक शो बीबीसी पर जून 1946 में प्रीमियर हुआ था (First cooking Show on TV).
कुछ सालों में दुनियाभर के टीवी चैनलों पर कुकरी शो प्रसारित होने लगें. टीवी कुकरी शोज ने व्यंजनों को लाखों दर्शकों तक पहुंचाया, जिसने लोगों के थाली तक विश्वभर के डिश को परोसने का काम किया (World wide Food Recipes).
सर्दियों में कच्ची हल्दी से बनने वाली राजस्थानी सब्जी का स्वाद बेहद खास होता है. देशी घी, दही और पारंपरिक मसालों से तैयार यह डिश राजस्थान के घरों में खूब पसंद की जाती है. जानें कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी और सामग्री.
How to Make Phuljadi Mithai: दिवाली पर घरों में लड्डू, पेड़े और बर्फी तो सभी बनाते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक अनोखी मिठाई खूब ट्रेंड कर रही है जो दिखने में बिलकुल फुलझड़ी जैसी लगती है. लेकिन ये जलाने नहीं बल्कि खाने के लिए है और ये बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाती है. यहां हम आपको इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं.
देसी अचार तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन इस बार कोरियन अचार यानी किमची खाकर देखिए. पत्तागोभी, गाजर और तीखे मसालों से तैयार यह फर्मेंटेड डिश स्वाद में खट्टी-तीखी और पाचन के लिए फायदेमंद होती है. जानिए इसे बनाने की पूरी रेसिपी, सामग्री और फर्मेंटेशन से जुड़े जरूरी टिप्स.
Chana Dal Poori: अगर आप भी त्योहारों पर पूड़ियां बना रहे हैं तो रोज एक जैसी पूड़ी क्यों खाना. यहां हम आपको चना दाल की कुरकुरी पूड़ी बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे अगर आपने बना लिया तो हर कोई पसंद करेगा.
How to Make Milk Cake: अगर आप भी दिवाली के लिए मार्केट से मिल्क केक खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको घर पर ही 2 लीटर दूध से टेस्टी और दानेदार शाही मिल्क केक बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.
Suji Ajwain Poori: धनतेरस से लेकर छोटी और बड़ी दिवाली और भइया दूज तक ज्यादातर लोग घरों में पूड़ी और कचौड़ी जरूर बनाते हैं लेकिन रोज-रोज सादी पूड़ी खाकर हर किसी का दिल भर जाता है. इसलिए यहां हम आपको सूजी और अजवायन वाली टेस्टी पूड़ी बनाने का तरीका बता रहे हैं.
How to Make Besan Laddoo: दिवाली के त्योहार गणेश पूजन के लिए बेसन के लड्डू अनिवार्य तौर पर रखे जाते हैं. लेकिन कई लोग इन्हें बाजार से खरीदकर लाते हैं जिनमें मिलावट का डर रहता है. ऐसे में क्यों न आप 1 कप बेसन और देसी घी से घर पर स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर लें. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.
Mooli Ki Chutny: अगर आप भी चटनी के शौकीन हैं और दिवाली पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी बनाने का सोच रहे हैं तो धनिया-पूदीना छोड़िए और इस बार मूली की चटपटी चटनी ट्राई कीजिए. ये बहुत जल्दी बनती है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
Nita Ambani Diwali Look: नीता अंबानी अक्सर अपने एथनिक लुक के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो अपने पति मुकेश अंबानी और बहू श्लोका के साथ रिलायंस दिवाली उत्सव में पहुंचीं. यहां नीता और उनकी बहू श्लोका के लुक ने हर किसी को अपनी तारीफें करने पर मजबूर कर दिया. इस पार्टी में नीता ने जो साड़ी पहनी थी, उस पर सिल्क के धागे से राम नाम लिखा हुआ था.
Aloo Matar Kachori: दिवाली पर अक्सर लोगों के घरों में पूड़ी बनती है लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप आलू और मटर की मिक्स कचौड़ी बना सकते हैं. ये घर वालों को खूब पसंद आएंगी और इन्हें बनाना भी सिंपल है.
Afgani Paneer Recipe: दिवाली और भइया दूज जैसे त्योहारों पर अक्सर घरों में छोले और मटर पनीर की सब्जी जरूर बनती है लेकिन अगर आप हर बार एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको अफगानी पनीर की रेसिपी बता रहे हैं जिसे सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
How to Make Doodh Barfi: दिवाली पर हर कोई बाजार से मिठाई लेकर आता है लेकिन मार्केट की मिठाई न केवल महंगी होती हैं बल्कि उनमें मिलावट का भी डर रहता है. ऐसे में यहां हम आपको घर पर ही दूध से टेस्टी केसर बर्फी बनाने का तरीका बता रहे हैं.
How to Make Kaju Katli: अगर आप भी दिवाली के लिए मार्केट की काजू कतली खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं. इस बार क्यों न आप घर पर ही बिलकुल बाजार जैसी काजू कतली तैयार करें और इसकी आसान रेसिपी यहां हम आपको बता रहे हैं.
Chura Fry Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है तो बिहार का फेमस चूड़ा फ्राई ट्राई करें. चूड़ा, आलू की कुरकुरी भुजिया, पापड़, बादाम और मसालों से तैयार यह स्नैक्स खाने में बेहद टेस्टी होता है. इसे घर पर कम समय में आसानी से बना सकते हैं.
अगर आप भी दिवाली पर बाजार की मिठाई खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको घर पर ही आसानी से टेस्टी छेना टोस्ट बनाने का तरीका बता रहे हैं.
लौकी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार स्वादिष्ट लौकी गलौटी कबाब बनाएं. लौकी, सोया चंक्स और चने की दाल से तैयार ये नरम और मसालेदार कबाब शाम के नाश्ते के लिए बढ़िया हैं. इन्हें घर पर बनाना भी बेहद आसान है.
Gujarati Padwali Roti Recipe: रोजाना एक जैसी रोटी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो गुजराती पड़वाली रोटी बना सकते हैं. यह दिखने में आम रोटी जैसी लगती है लेकिन इसकी खासियत है इसकी दो पतली परतें. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Gud Thekua Recipe: गुड़ वाला ठेकुआ खाने में टेस्टी और कुरकुरा होता है. इसे गेहूं के आटे, गुड़, घी और नारियल की मदद से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Suji Aloo Chilla Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी, दही और आलू से बना टेस्टी चीला बना सकते हैं. यह बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
Chakli Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन हो तो घर पर बिना सांचे के चकली और कुलकुल जैसे स्नैक्स बना सकते हैं. बेसन, पोहा और कुछ मसालों से तैयार होने वाले ये स्नैक्स खाने में टेस्टी होते हैं. इन्हें अलग-अलग आकार देना भी आसान है और ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं.
Chawal ke Aate ki Jalebi Recipe: चावल के आटे से बनी जलेबी स्वाद में कुरकुरी और बेहद लाजवाब होती है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. घर पर मौजूद कुछ आम चीजों की मदद से आप हलवाई जैसी मीठी जलेबी तैयार कर सकते हैं.