टीम इंडिया जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में तीन टी20 और वनडे मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. इस सीरीज की शरुआत 27 जुलाई को होगी. सीरीज का दूसरा मैच 28 जुलाई और तीसरा 30 जुलाई को खेला जाएगा. जबकि वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा 7 अगस्त को खेला जाएगा (Team India Tour of Sri Lanka).
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम टी20 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम वनडे मैचों की मेजबानी करेगा.
दोनों टीम अपने नए कोचों के साथ पहली सीरीज खेलेगी. सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya Interim Coach Sri Lanka) को श्रीलंका के लिए अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया है, जबकि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Coach Team India) भारत के नए मुख्य कोच के रूप में अपना पहला कार्यभार संभालेंगे. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भारत की टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत के साथ समाप्त हुआ था.
एक ऐसा गेंदबाज जिसका करियर बहुत छोटा रहा, लेकिन धारधार रहा, उसके ना खेलने के बाद भी आज भी लोग उसका नाम नहीं भूले हैं, बात हो रही है अजंता मेंडिस की, आज उनकी ही बात कर लेते हैं. भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज से पहले उनकी एक कहानी...
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह जिमवियर में नजर आ रही हैं. ईशा ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा. पंत और ईशा के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से होती रही है. दोनों ने 2019 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.
पिछले कुछ समय से भारतीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित कर रहे हैं. श्रीलंका में लगातार दो शतक जड़ने के बाद अब वह दलीप ट्रॉफी में भी जलवा बिखेर रहे हैं.
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने खेल से फैन्स का दिल जीतने का काम करते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने अब जडेजा पर खुलकर प्यार लुटाने का काम किया है.
कोलंबो टेस्ट के बाद खिलाड़ियों को तुरंत फिटनेस मोड में लाने का फैसला बताता है कि भारतीय टीम आने वाले मैचों को लेकर कितनी गंभीर है. अगले आठ महीनों में खिलाड़ियों को अलग-अलग फॉर्मेट और प्रतियोगिताओं में लगातार खेलना है, जिसका अंत आईपीएल 2027 के साथ होगा.
कोलंबो टेस्ट के नतीजे ने भारतीय टीम के लिए समीकरण बदल दिए हैं. भारतीय टीम को अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में सात टेस्ट मुकाबले और खेलने हैं. न्यूजीलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है. वहां टेस्ट सीरीज में हार मिली तो फाइनल का सपना टूट सकता है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
2010 से श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में अजेय टीम इंडिया ने 2026 की दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली.गॉल में 165 रनों से जीत हासिल की जबकि कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा.2015 से लगातार हर सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कायम रहा.देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन ने भारत को बढ़त दिलाई
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार रन बना रहे श्रीलंका के सोनल दिनुषा की तारीफ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है. शुक्ला ने दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए उन्हें शानदार टेस्ट बल्लेबाज बताया. 25 साल के दिनुषा ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कुल 3 शतक जड़े.
IND vs SL 2nd Test Day 5 weather: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दिन मैच जीतने के लिए मौसम का साथ चाहिए होगा. कोलंबो में मैच के पांचवें दिन भी बारिश की आशंका जताई गई है, ऐसे में ड्रॉ होने की संभावनाएं भी बढ़ गई है.
साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक नो बॉल फेंकने के मामले में रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं. पिछले छह सालों में वह 88 नो बॉल फेंक चुके हैं. कोलंबो टेस्ट के दौरान भी जडेजा से बड़ी गलती देखने को मिली.
IND vs SL 2nd Test, Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का आज (26 अगस्त) चौथा बारिश के कारण समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच चौथे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की पारी से मैच जीतने की उम्मीदों को तोड़ दिया.
शुभमन गिल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ने में सफलता हासिल की. गिल के इस कैच ने लंबे समय से चली आ रही है भारतीय टीम के विकेट के सूखे को भी खत्म किया.
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 25 वर्षीय बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने 147 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. इससे पहले गॉल टेस्ट में भी वह 100 और 84 रन बना चुके थे. दिनुषा अब सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में दो शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर सके. बल्लेबाजी के दौरान उनके कंधे पर गेंद लगी थी, जिसके बाद शरीर पर गंभीर इंजरी और मूवमेंट में दिक्कत हुई. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह चौथे दिन मैदान पर लौटेंगे.
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. भारतीय गेंदबाज मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम को जल्द से जल्द ऑल आउट कर फॉलोऑन देना चाहेगी.
चोटिल होने के बावजूद ऋषभ पंत अपने पुराने अंदाज में नजर आए. मैच के दौरान बारिश आने से तीसरे दिन का खेल समय से पहले खत्म किया गया, लेकिन इस बारिश का मजा ऋषभ पंत ने जमकर उठाया.
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को आने वाले टेस्ट मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना होगा. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल को मास्टर प्लान तैयार करना होगा.
प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बावजूद सरफराज खान कोलंबो टेस्ट के दौरान चर्चा में आ गए. उन्होंने मैदान पर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हैरान नजर आए.
IND vs SL 2nd Test, Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल को निर्धारित समय से पहले ही रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.