हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 14 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में किया जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले बेल्जियम के वेव्रे और नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन में खेले जाएंगे. मैचों के लिए बेलफियस हॉकी एरिना और वागेनर हॉकी स्टेडियम को चुना गया है.
भारतीय हॉकी टीम भी इस विश्व कप में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे. भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2026 को वेल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगा. इसके बाद 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. विश्व कप में दुनिया की प्रमुख हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 30 अगस्त तक जारी रहेंगे.
FIH हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 (FIH Hockey Men's World Cup 2023) का 15वां संस्करण की मेजबानी देश भारत था. पुरुषों की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने आयोजित यह विश्व चैंपियनशिप है. यह 13 से 29 जनवरी 2023 तक भारत के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम (Bhubneswar, Kalinga Stadium) में और राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (Raurkela, Birsa Munda Hockey Stadium) में आयोजित किया गया था (Hockey Men's World Cup 2023).
इंटरनेशनल हॉकी फेडेरेशन ने दिसंबर 2018 में घोषणा की कि 2022 हॉकी विश्व कप या तो जुलाई 2022 या जनवरी 2023 में आयोजित किए गए. FIH को पुरुषों के 2022 विश्व कप के लिए निम्नलिखित अंतिम तीन बोलियां मिली. नवंबर 2019 में, भारत को जनवरी 2023 में टूर्नामेंट की मेजबानी करने की पुष्टि की गई थी (Hockey Men's World Cup 2023, India Host).
हॉकी इंडिया में जारी अंदरूनी विवाद के बीच शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व भारतीय कप्तानों और दिग्गज खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया. प्रमोद बटला, अशोक दीवान, रोमियो जेम्स और असुंता लाकड़ा ने महासंघ में बदलाव, एडहॉक कमेटी और स्पोर्ट्स कोड के पालन की मांग की. उन्होंने पूर्व खिलाड़ियों की भूमिका बढ़ाने और खिलाड़ियों के कथित अनादर को खत्म करने की मांग भी रखी.
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 2026 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का वेन्यू भारत से बाहर करने या अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है. हॉकी इंडिया ने इसे खारिज कर दिया है. महासचिव ने साफ कहा कि वेन्यू नहीं बदलेगा और पाकिस्तान को खेलना है तो भारत आना होगा.
स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जर्मन टीम के डिफेंडरों और गोलकीपर ने कमाल का खेल दिखाया. स्पेनिश खिलाड़ियों ने लगातार आक्रामण किए, लेकिन जर्मनी की टीम ने हर अटैक को नाकाम किया. जर्मनी के लिए मिचेल स्ट्रुथॉफ ने मैच का इकलौता गोल दागा.
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है. पुरुष टीम अर्जेंटीना से 3-5 से हारी और महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद बाहर हुई. श्रीजेश ने कोचिंग, तैयारी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए.
टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने या वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला कर सकता है.
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. पूल डी के इस अहम मैच में भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत है, जबकि पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी है. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, इस पर भी नजर रहेगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला बुधवार को नीदनलैंड्स के एम्स्टेलवीन में हैं. इस मैच को लेकर फैन्स में अलग लेवल का जोश है. पूल डी के इस मुकाबले के सारे टिकट बिक गए हैं.
हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की वापसी हार के साथ हुई. इंग्लैंड के खिलाफ 1-4 की हार के बीच पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर का जरूरी सुरक्षात्मक गियर ड्रेसिंग रूम में ही भूल गई. इस लापरवाही पर पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने टीम की तैयारी और अनुशासन पर सवाल उठाए.
भारत शनिवार (15 अगस्त) से शुरू होने वाले FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 51 साल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम पूल D में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ है. टीम का अभियान 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ शुरू हो रहा है. जानिए पूरा शेड्यूल, फॉर्मेट, स्क्वॉड, लाइव टेलीकास्ट और भारत की ताकत-कमजोरी.
भारतीय टीम के स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह अपने चौथे वर्ल्ड कप को लेकर बेहद इमोशनल हैं. उन्होंने कहा कि यह संभवतः उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है और वह इसे यादगार बनाना चाहते हैं. भारत 1975 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगा. मनप्रीत को भरोसा है कि टीम फाइनल तक पहुंचेगी.
हॉकी इंडिया ने क्या राष्ट्रीय टीम की पहचान से जुड़े इतने अहम फैसले में अपने संविधान और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन किया था, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. अगर दिलीप तिर्की का दावा सही साबित होता है, तो आने वाले दिनों में हॉकी इंडिया को सिर्फ जर्सी के रंग पर नहीं, बल्कि फैसले लेने के तरीके और पारदर्शिता पर भी जवाब देना पड़ सकता है.
किसी भी टीम की जर्सी का रंग बदलना आसान है, लेकिन पहचान बनाने में दशकों लग जाते हैं. इस बहस को राजनीति से ऊपर उठाकर खेल, इतिहास, विज्ञान और भारतीय हॉकी की विरासत के नजरिए से देखा जाना चाहिए.
भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी विवादों में घिर गई है. हॉकी इंडिया ने पारंपरिक नीली जर्सी की जगह मुख्य रूप से भगवा रंग की नई किट पेश की है. इस फैसले पर भारत के पूर्व कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. हॉकी विश्व कप अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होना है.
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में आ गए हैं, जिससे एक बार फिर ऐतिहासिक राइवलरी देखने को मिलेगी. पुरुष टीम Pool D में इंग्लैंड और वेल्स के साथ है, जबकि महिला टीम चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. भारत हाल के वर्षों में पाकिस्तान पर हावी रहा है.
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत हासिल की. भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था. भारत का अगला मुकाबला 11 सितंबर को पिछले साल के उपविजेता मलेशिया से होगा.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को पेरिस से वापस अपने वतन लौट आई. इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. बता दें मेंस हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीता. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि ये मेडल पूरे देश के लिए है. देखें ये वीडियो.
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में एंट्री करने का सपना तोड़ दिया है. बुधवार को खेला गया ये हॉकी मैच एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से बुरी तरह रौंदा. भारतीय टीम के लिए पहला और दूसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागा. उन्होंने यह गोल 15 और 23वें मिनट में किए थे.
हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूकी भारतीय टीम की लगातार आलोचना हो रही है. कई हॉकी दिग्गज टीम की इस नाकामी के लिए मुख्य कोच ग्राहम रीड को जिम्मेदार मानते हैं. इस बीच कोच रीड ने खुद स्वीकार किया है कि उनके करार की समीक्षा की जा सकती है.
भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआत से ही अपने रंग में नहीं दिखाई दी और उसे अपने से कम रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ भी जीत के लिए पसीने बहाने पड़े थे.
... जिसका डर था वही हुआ, भारत का वर्ल्ड कप अभियान क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया. टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही और वह मौकों को भुनाने में विफल हो रही. टीम सेमीफाइनल नहीं तो कम से कम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की हकदार थी... पर ऐसा नहीं हुआ.
नीलम संजीप सेस भारत की हॉकी टीम के स्टार डिफेंडर हैं. वो इस समय हॉकी के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व कर रहे खिलाड़ी का परिवार आज भी एक मिट्टी और फूस से बने छोटे से मकान में रहता है. देखें रिपोर्ट.