लॉक अप (Lock Upp) सीजन 2 एक रियलिटी शो है, जिसका प्रीमियर 27 जून को हुआ. इस बार शो अपने पुराने प्लेटफॉर्म से हटकर नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जा रहा है. नए सीजन में दर्शकों को पहले की तरह सेलिब्रिटीज के बीच मुकाबला, टास्क और कई निजी खुलासे देखने को मिलते हैं.
इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख जेलर के रूप में होस्ट कर रहे हैं. दोनों शो के दौरान कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क देते हैं और उनके प्रदर्शन पर नजर रखते हैं.
शो में कुल 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही उन्हें अपने जीवन से जुड़े गोपनीय राज (सीक्रेट्स) भी साझा करने होते हैं.
इस बार शो की थीम 'सच या सजा' रखी गई है. इस थीम के तहत कंटेस्टेंट्स के सामने दो विकल्प होते हैं- या तो वे अपनी जिंदगी से जुड़ा सच सामने रखें या फिर उन्हें तय की गई सजा और कठिन टास्क का सामना करना पड़े.
लॉक अप सीजन 2 का फॉर्मेट पहले की तरह रियलिटी, टास्क और व्यक्तिगत खुलासों पर आधारित है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उनकी रणनीति, फैसले और चुनौतियों को भी दिखाया जाता है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला यह नया सीजन दर्शकों को रियलिटी शो का नया अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
इस शो का पहला सीजन 27 फरवरी 2022 को ALTBalaji और MX Player पर शुरू हुआ था. एकता कपूर के इस शो को अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था. इस रियलिटी शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े चर्चित प्रतियोगियों को एक जेल जैसे माहौल में रखा गया और उन्हें कई टास्क पूरे करने के साथ-साथ अपनी जगह बनाए रखने की चुनौती दी गई.पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले 7 मई 2022 को हुआ, जिसमें मुनव्वर फारूकी विजेता बने, जबकि पायल रोहतगी रनर-अप रहीं.
पामेला ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है. हालांकि, उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है. मगर फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है.
'लॉक अप 2' की ट्रॉफी भले शिल्पा शिंदे न जीत सकीं, लेकिन शेल्टर होम पहुंचते ही बुजुर्ग महिलाओं ने उनका ऐसा स्वागत किया कि वह भावुक हो गईं. कभी परिवार से दूर हुईं शिल्पा आज बेघर मांओं का सहारा बनी हुई हैं.
कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा बुधवार को 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर बनीं. फिनाले के बाद, वह इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फैंस को दोस्तों और परिवार के साथ अपनी जीत का जश्न मनाते हुए दिखाया. हालांकि सोशल मीडिया पर लॉक अप की ट्रॉफी को लेकर अलग ही चर्चा देखने को मिली.
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 हार चुकी हैं. वो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं. उससे पहले ही बाहर हो गई थीं.
प्रिंस नरूला ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बॉन्ड को मजाक में 'निब्बा-निब्बी वाला प्यार' कहा, जिससे 'लॉक अप 2' की जूरी और कंटेस्टेंट हंस पड़े. शिवांगी ने अपना बचाव करते हुए क्या कहा, जानिए.
Lock Upp Season 2 के ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी 7 वोट से हार गईं. श्रेया कालरा ने ट्रॉफी और 1 करोड़ की प्राइज मनी जीती. जानिए आखिर शिवांगी से कहां हुई चूक और क्यों नहीं जीत सकीं जनता का दिल.
आज 'लॉक अप' सीजन 2 को अपना विनर मिल गया. कई हफ्तों तक चली इमोशनल बातें, तीखी बहस, अचानक बने ग्रुप और मुश्किल टास्क के बाद आखिरकार ये खत्म हुआ. श्रेया कालरा 'लॉक अप S2' की विनर बन गई हैं.
Lock Upp Season 2 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है. श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर शो की ट्रॉफी और 1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम कर ली. जानिए फिनाले की पूरी डिटेल.
लॉकअप 2 के फिनाले में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. शो कौन जीतेगा, इसे लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है.
गेम से ऊपर दिल को रखकर हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए खुद को शो से बाहर कर लिया. पर क्या 'कबीर सिंह' जैसा यह सिरफिरा इश्क शिवांगी को लॉक अप का ताज दिला पाएगा?
आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर को सपोर्ट किया. आकांक्षा ने कहा कि राम कपूर ने कभी किसी को असहज महसूस नहीं कराया और उनके इरादे गलत नहीं थे.
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नए विवाद में घिर गई हैं. आंचल खुराना के गंभीर आरोपों के बाद कांची सिंह ने उनका समर्थन किया, जबकि नितिन भाटिया ने शिवांगी को 'ड्रामा क्वीन' कहा. जानिए पूरा मामला और क्यों सोशल मीडिया पर मचा है बवाल.
लॉक अप 2 से बाहत निकलते ही आकांक्षा चौधरी ने योगश संग डेटिंग की अफवाहों पर साफ-साफ बात की और मामले को हमेशा के लिए स्पष्ट कर दिया. उन्होंने क्या कहा. जानिए
सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल से मिलने अलायंस रियलिटी शो में आए थे जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख पर कुछ कहा. उनकी बातों से ऐसा समझा जा रहा है कि उन्होंने लॉक अप शो पर तंज कसा है. जानें सलमान ने क्या कहा...
मुश्किल दौर को याद करते हुए राम कपूर बोले- बड़े अच्छे लगते हैं कि दौरान, मैं अपनी जिंदगी के सबसे खतरनाक डिप्रेशन से गुजरा था.
आकांक्षा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था. एक बड़ी हस्ती ने उनकी मदद करने के लिए उनके साथ सेक्स करने की डिमांड की थी.
लॉकअप 2 में राम कपूर ने साफ-सुथरी गेम खेली. हालिया एपिसोड में उनकी पत्नी गौतमी कपूर विजिटर बनकर आईं, जहां दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा.
लॉकअप शो में आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच पुरानी दुश्मनी फिर से उभर आई, जिससे शो में ड्रामा चरम पर पहुंच गया. आकांक्षा ने योगेश की मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया.
Netflix के रियलिटी शो LOCK UP में कंटेस्टेंट्स अपने सबसे निजी राज दुनिया के सामने बता रहे हैं. यह ओपिनियन लेख सवाल उठाता है कि क्या बड़े ब्रांड, शो और पैसों के आगे सेलेब्स की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस की सीमाएं बदल रही हैं.
पामेला सेरेना इन दिनों लॉकअप शो में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक शॉकिंग खुलासा किया है. पामेला ने बताया कि उन्हें बॉयफ्रेंड ने चीट किया था. इस घटना के बाद वो किसी पर ट्रस्ट नहीं कर पातीं.
पामेला सेरेना ने 'लॉक अप 2' में यह खुलासा करके सबको चौंका दिया कि उन्होंने एक बार क्रिकेटरों के करीबी दोस्त से मिली मैच टिप्स का इस्तेमाल करके सट्टेबाजों के साथ सट्टा लगाया था. पैसे कमाने के इस तरीके को गलत बताते हुए उन्होंने माना, 'मुझे इस पर गर्व नहीं है.'