scorecardresearch
 

दिपके की हिरासत पर CJP का बयान- नेताओं के साथ या बिना, जारी रहेगा आंदोलन

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और CJP लीडर्स सौरव दास, आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है.

Advertisement
X
CJP ने कहा जारी रहेगा प्रदर्शन (Photo: ITG)
CJP ने कहा जारी रहेगा प्रदर्शन (Photo: ITG)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है. 

अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा इंदिरा गांधी के समय भी नहीं हुआ था. दिपके ने इसे इंदिरा गांधी सरकार से भी खराब स्थिति बताया और कहा कि वे गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं. 

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वह अपने रुख पर अडिग है. पार्टी का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. सीजेपी ने साफ कहा है कि चाहे नेतृत्व साथ हो या नहीं उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. 

लोकतांत्रिक असमहति को दबाने की कोशिश: CJP

CJP ने इसे लोकतांत्रिक असहमति को दबाने की कोशिश बताया है. CJP ने कहा कि जब इस तरह लोकतांत्रिक असहमति को दबाने की कोशिश होती तो लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी जनता को लेनी पड़ती है. पार्टी ने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो और तुरंत हो.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाथ जोड़कर खड़े दिपके, फिर पुलिस से बहस... फ्लाइट में हिरासत से पहले खूब हुआ ड्रामा

'कॉकरोच जनता पार्टी' की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लोगों से आगे आकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है. इसमें कहा गया है, 'CJP  का नेतृत्व देश के युवाओं और हर नागरिक से आग्रह करता है कि वे आगे आएं और महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सिद्धांतों पर इस आंदोलन का नेतृत्व करें.'

ध्रुव राठी भी हिरासत में

बता दें, शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरते ही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रोका और अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में लिया. 

इसके अलावा, शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वे अपने माता-पिता के पास आए हैं. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली थी. पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement