सौरव दास एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा-आधारित राजनीतिक अभियान सीजेपी (Cockroach Janta Party,CJP) के मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) हैं. वे नई दिल्ली में रहकर शासन, न्यायपालिका, कानून, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और सार्वजनिक मुद्दों से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहते हैं.
पत्रकार के रूप में सौरव दास स्वतंत्र रूप से काम करते हैं. उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों, न्यायिक प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े मामलों पर रहता है. वे विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अपनी राय भी सार्वजनिक मंचों और डिजिटल माध्यमों के जरिए शेयर करते हैं.
सौरव दास एक किताब पर भी काम कर रहे हैं, जिसका शीर्षक Complicit Silence: The Court's Role in India's Quiet Suffering बताया गया है. यह पुस्तक न्यायपालिका और समाज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित है.
Cockroach Janta Party (CJP) में सौरव दास संगठन के मुख्य प्रवक्ता की भूमिका निभाते हैं. इस पद पर रहते हुए वे संगठन की ओर से मीडिया, आम जनता और विभिन्न सरकारी संस्थानों के सामने आधिकारिक पक्ष रखते हैं. आंदोलन से जुड़े मुद्दों और मांगों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना उनकी जिम्मेदारियों का हिस्सा है.
आंदोलन के दौरान सौरव दास ने सरकार और प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बातचीत में हिस्सा लिया. इसके अलावा, आंदोलन के दौरान मीडिया से बातचीत, प्रेस ब्रीफिंग और सार्वजनिक बयान जारी करने की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली. संगठन की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा करना और आंदोलन की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल रहा.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और अशुतोष रांका से BJP नेता गौरव भाटिया के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट खुद हटाने पर विचार करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि बिना वेरिफिकेशन किसी पर इस तरह हमला करना सही नहीं है.
CJP ने बीजेपी के Gen Z आउटरीच कार्यक्रम पर तंज कसते हुए नितिन नबीन और स्मृति ईरानी समेत टीम में शामिल नेताओं पर सवाल उठाए. वहीं, बीजेपी जल्द युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए Gen Z Outreach Programme शुरू करने की तैयारी कर रही है.
सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति करने जा रही है. इसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली लौट रहे हैं और उन्होंने सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को प्रवक्ता बनाया है. सवाल है कि ये तीनों प्रवक्ता कौन हैं?
नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों के वकालत पंजीकरण पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा लगाए गए रोक आदेश को रद्द कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने BCI की कार्रवाई को अनुचित और गैर-जरूरी बताया और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के अधिकार की पुष्टि की.
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह उत्पीड़न क्यों? और ऐसा किसके कहने पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुदुचेरी में BJP सरकार मेरे परिवार को डरा-धमका रही है? सौरव दास ने कहा कि वे इन हथकंडों से चुप होने वाले नहीं हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास के घर कुछ यूट्यूबर्स और मीडियाकर्मियों की ओर से कथित तौर पर अंदर घुसकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इसे उन्होंने गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में बताया है. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ गई है. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अभिजीत अय्यर-मित्रा पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की थी. अदालत ने कुछ परिस्थितियों में इसके इस्तेमाल को सही ठहराया था. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के रुख और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल करने को लेकर जांच होनी चाहिए.
कंगना रनौत के CJP नेता सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहने के कुछ दिनों बाद अब सौरव का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने मजाकिया लहजे में पलटवार किया है.
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद CJP ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बड़ी चेतावनी दे डाली है. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को टारगेट किया गया तो वो फिर से बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने सरकार से अपील की है कि छात्रों को परेशान करना बंद किया जाए.
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने आजतक से ख़ास बातचीत में कहा कि कई छात्रों पर प्रोटेस्ट में शामिल होने की वजह से FIR की जा रही है. सौरव दास ने कहा कि हमारी जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से हुई बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न होने समेत एक्शन न किए किए जाने की बात हुई थी. वहीं, बंगाल, बिहार और असम समेत कई राज्यों से प्रदर्शनकारी छात्रों को हिाससत में लेने की खबरें आ रही हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इंटरलोक्यूटर ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर सरकार का आश्वासन दिया है कि सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी और आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी।
नीट पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया है कि आंदोलन वापस लेने के बाद देशभर में प्रदर्शनकारी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है. कपिल सिब्बल ने प्रदर्शनकारियों की कानूनी मदद के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, जबकि सीजेपी ने छात्रों की कानूनी मदद के लिए 'साक्षी' प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का ऐलान किया.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया है कि नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली समेत कई बीजेपी शासित राज्यों में छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं. पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और भविष्य में कोई बदले की कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि पार्टी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगी. वहीं, अभिजीत दिपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.