राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं. वह अभी लोकसभा में विपक्ष के 12वें नेता हैं और जून 2024 से उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं. इससे पहले, उन्होंने 2019 से 2024 तक केरल की वायनाड सीट और 2004 से 2019 तक उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने दिसंबर 2017 से जुलाई 2019 तक इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम किया.
वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के बेटे हैं.
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था. उन्होंने रॉलिन्स कॉलेज, फ्लोरिडा से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से एम. फिल की उपाधि ली (Rahul Gandhi Education). भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में तकनीकी आधारित फर्म, बैकऑप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की. उनकी एक छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हैं (Rahul Gandhi sister).
राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में 2004 में आए (Rahul Gandhi political Debut). वह लोकसभा में पहली बार अमेठी चुनाव क्षेत्र से चुनकर आए. उन्हें 2017 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का महासचिव बनाए जाने के साथ भारतीय युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन का प्रभारी भी बनाया गया. वे अमेठी से जीतकर दूसरी बार 2009 में लोकसभा पहुंचे और उन्हें उसी साल कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया (Congress vice-president).
गांधी ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी अमेठी से जीत का क्रम जारी रखा और 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने (Congress president). हालांकि, 2019 में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों अमेठी में शिकस्त का सामना करना पड़ा (Rahul lost to Smriti Irani in Amethi ) लेकिन केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली. राहुल गांधी ने 3 जुलाई 2019 को लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया (Rahul Gandhi Resigned).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RahulGandhi है. उनका फेसबुक पेज Rahul Gandhi के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर rahulgandhi यूजरनेम से एक्टिव हैं.
देश, दुनिया, राज्य, महानगर, राजनीति, खेल, बिजनेस और बॉलीवुड से जुड़ी हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी नजर. दिनभर की हलचल, ब्रेकिंग न्यूज, अहम घटनाक्रम और ताजा अपडेट्स से रहिए रूबरू. पल-पल की बड़ी और जरूरी जानकारी के लिए पढ़ें 27 सितंबर 2026, रविवार की खबरों का लाइव अपडेट.
चुनाव आयोग और उसके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की सियासत में एक नया बवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दो चुनाव आयुक्तों, विवेक जोशी और सुखविंदर सिंह संधू ने कई अहम फैसलों पर अपनी लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं. 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के बाद इस मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है, जिसमें आयोग के अंदरूनी मतभेदों का दावा किया गया है. इस पूरे विवाद पर आज तक के 'राउंड टेबल' कार्यक्रम में तीखी बहस हुई. देखें...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें चुनावों में “मैच-फिक्सिंग” की जिम्मेदारी दी गई। विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नया प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं।
केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 2016 में BJP की टिकट पर चुनाव लड़ने को कहा था. राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया.
CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों में असहमति की खबरों की बीच शनिवार को चुनाव आयोग की एक खास बैठक हुई. बैठक के बाद आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए साफ कहा कि SIR को लेकर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे.
राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल बीजेपी के लिए भर्ती कराने में किया गया, फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में 'मैच-फिक्सिंग' की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देश में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. दो चुनाव आयुक्तों एसएस संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों के बाद विपक्षी दल इस मुद्दे पर पूरी तरह से एकजुट नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वामपंथी दल भी इस मुद्दे पर एक साथ आ गए हैं. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं और मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाए गए हैं. देखें...
सीईसी ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक की बैठक 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी. बैठक में प्रमुख विपक्षी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इससे पहले ममता बनर्जी और सीपीएम महासचिव एमए बेबी के बीच चुनाव आयोग से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर बातचीत हुई थी.
चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने आश्चर्य जताया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी ही न हो. जबकि, चुनावी इतिहास ये बताता है कि एंटी-इनकंबेंसी को लेकर असली कला दूसरे की भुनाने, और अपनी वाली भुलाने में है.
देश, दुनिया, राज्य, महानगर, राजनीति, खेल, बिजनेस और बॉलीवुड से जुड़ी हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी नजर. दिनभर की हलचल, ब्रेकिंग न्यूज, अहम घटनाक्रम और ताजा अपडेट्स से रहिए रूबरू. पल-पल की बड़ी और जरूरी जानकारी के लिए पढ़ें 26 सितंबर 2026, शनिवार की खबरों का लाइव अपडेट.
दस्तक आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर छिड़े सियासी क्लेश पर. कांग्रेस ने देश के कोने कोने में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या बर्खास्तगी की मांग को लेकर, विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस के कई बड़े नेता भी सड़कों पर उतरे. तो राहुल गांधी ने एक नए वीडियो से, ज्ञानेश कुमार को सीधी चुनौती दी कि, भारत के युवा आपको एक्सपोज़ करेंगे. एक तरफ कांग्रेस, तो दूसरी तरफ CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने भी, ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी है. देखें...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई आज एक कदम और आगे बढ़ गई । कांग्रेस ने आज देश के हर कोने में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेस के बड़े नेता भी सड़क पर उतरे । राहुल गांधी ने नया वीडियो पोस्ट कर सीधी चुनौती दी कि भारत के युवा आपको expose करेंगे - छोड़ेंगे नहीं। सवाल ये है कि क्या ज्ञानेश कुमार के मसले पर Gen Z का आंदोलन भी खड़ा करने की कोशिश हो रही है? देखें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार दूसरे दिन सेवा यात्रियों से बातचीत की. इस दौरान यात्रियों ने अपने जमीनी अनुभव साझा किए. पीएम ने कहा कि युवा शक्ति के दम पर ही विकसित भारत का निर्माण होगा. उधर, देश में मतदाता सूची और चुनाव आयोग को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक ने देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है और वे महाभियोग का ड्राफ्ट भी तैयार कर रहे हैं. देखें...
झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की जमशेदपुर में सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. हादसे के बाद तृषा का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, जहां मां ने नम आंखों से बेटी को अंतिम विदाई दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने मंत्री के आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी. रांची के सिथियो में तृषा का अंतिम संस्कार किया गया.
चुनाव आयोग के अंदरूनी मतभेद को मीडिया के खुलासे ने उजागर कर दिया, लेकिन आयोग की सफाई ने कई दावों की धार कुंद कर दी. खासतौर पर उन आरोपों की, जब ये कहा जा रहा था कि पूरा चुनाव आयोग ही सरकार के इशारे पर काम कर रहा है. लेकिन, इस खुलासे ने कई गंभीर सवाल अनुत्तरित छोड़ दिए. जैसे, यदि चुनाव आयुक्तों की मर्जी के बिना फैसले हुए तो उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रपति से क्यों नहीं की.
राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी CEC के इस्तीफे की मांग की और विपक्षी दलों से ऐसे चुनावों में हिस्सा नहीं लेने को कहा. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग को जनता का भरोसा बनाए रखना चाहिए और उठ रहे सवालों पर मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए.
देश में इस समय वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक इस मुद्दे पर सीईसी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन और महाभियोग की तैयारी कर रहे हैं.
चुनाव आयोग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश में राजनीतिक घमासान मच गया है. विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाए. ए जा रहे हैं.
देश में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ, बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. देखें बड़ी खबरें.
चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों की खबरों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के वोट की चोरी की जा रही है. उन्होंने इसे संविधान पर हमला करार देते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के राजनीतिक ज्ञान को शून्य बताते हुए कहा कि जो लोग जनता के विश्वास के अनुसार काम नहीं करते, वे ऐसे बहाने बनाते हैं.
अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत की. राहुल गांधी के क्षेत्र से यात्रा शुरू करने और कांग्रेस के साथ सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज है. यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश की इस यात्रा के राजनीतिक मायने क्या हैं, वीडियो में जानिए समाजवादी पार्टी की पूरी कहानी.