scorecardresearch
 

'राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश फ्लॉप हुई', CJP प्रोटेस्ट पर बीजेपी का वार

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश असफल रही.

Advertisement
X
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा (PHOTO: ITG)
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा (PHOTO: ITG)

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है वह भारत की कहानी नहीं है.

उन्होंने कहा, 'भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने का अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त हो गया है.' संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि भारत और राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश थी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट, आगजनी और लड़ाई कराने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पात्रा ने इसे भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत बताया.

भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई
संबित पात्रा ने कहा कि आगजनी, मारपीट, सड़कों पर लड़ाई की कोशिश थी लेकिन आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई. उन्होंने कहा कि जिस तरह आज सारा विषय काबू में है उससे साबित होता है कि अराजकतावादी विफल हैं और उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा. 

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हए कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी ने बंद बुलाया था, आज किसी दूसरी पार्टी ने प्रदर्शन किया है और 12 तारीख को अन्य पार्टी ने प्रदर्शन का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, 'अराजक तत्वों के अंदर भी अराजकता है.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कॉकरोचों को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, दिल्ली पुलिस ने बताया कारण

संबित पात्रा ने सवाल किया कि जब विपक्ष सुप्रीम कोर्ट गया तब उन्होंने इस विषय पर क्यों नहीं बोला. उन्होंने कहा, 'जिस वोट चोरी की आप बात करते हैं उसका सबूत आपने कोर्ट में क्यों नहीं दिया? कोर्ट में उसपर क्यों कुछ नहीं कहा?'

संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर की कहानी भारत की कहानी नहीं है. जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वह भारत की कहानी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत शांत है और सुशासन के तहत आगे बढ़ रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement