भारत के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने करिश्माई पारी खेलकर इतिहास रचते हुए टीम को जीत दिलाई. वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड तोड़ रन-चेज को अंजाम देते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.
इस मैच के सबसे बड़े हीरो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप रहे. होप ने महज 45 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था.
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती 58 रनों पर ही उसके 3 विकेट गिर गए थे. ऐसा लगा कि मैच एक बार फिर भारत की मुट्ठी में है, लेकिन कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाल लिया.
दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 120 रनों की धमाकेदार साझेदारी की. शेरफेन रदरफोर्ड ने महज़ 37 गेंदों पर 84 रनों की विध्वंसक पारी खेली. कप्तान शाई होप ने 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए और विंडीज को टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे बड़े सफल रन-चेजों में से एक तक पहुंचा दिया.
The Skipper on fire from start to finish!🔥🔥🏏 #INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/cG7kJ1eOFf
— Windies Cricket (@windiescricket) October 9, 2026
IPL ऑक्शन पर टिकी निगाहें
मैच के बाद साथी खिलाड़ी रोस्टन चेस ने शाई होप की जमकर तारीफ की. चेस ने कहा कि लोग अक्सर शाए होप को कम आंकते हैं और उनकी धीमी गति को लेकर आलोचना करते हैं, लेकिन वह शांत रहकर मैदान पर जवाब देना जानते हैं. उन्होंने कहा कि होप ने पिछले कुछ सालों में अपनी ताकत और रेंज-हिटिंग पर काफी पसीना बहाया है, जिसका नतीजा मैदान पर साफ दिख रहा है.
RALLY!!! A landmark total successfully chased emphatically in India! 🏏 🔥 🔥 🔥 #INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/H6icLnGrfS
— Windies Cricket (@windiescricket) October 9, 2026
शाई होप ने आखिरी बार साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में जलवा बिखेरा था. हालांकि, इसके बाद वह इस लीग से दूर रहे हैं, लेकिन दिसंबर में होने वाले आईपीएल मिनी-ऑक्शन से पहले भारत के खिलाफ इस रिकॉर्ड शतकीय पारी ने एक बार फिर फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान उनकी ओर खींच लिया है. इस बार शाई होप की किस्मत बदल सकती हैं और उन्हें करोड़ों रुपये में खरीदा जा सकता है.