scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: जनसैलाब के बीच फूल बरसाते बुलडोजरों का ये वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नहीं है  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी की यात्रा का बुलडोजर से फूल बरसाते हुए भव्य स्वागत किया जा रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुलडोजर से फूल बरसाते हुए भव्य स्वागत किया गया.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा में निकाली गई रैली का वीडियो है.

सोशल मीडिया पर वायरल  शेयर करते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है. वीडियो में जनसैलाब के बीच से एक काफिला गुजरता जिस पर बुलडोजर से फूल बरसाए जा रहे हैं. फेसबुक पर इसे   एक व्यक्ति ने लिखा, “आजाद भारत मे ऐसा जोशीला स्वागत शायद ही किसी नेता का हुवा होगा जैसा Rahul Gandhi जी का हो रहा है. #BharatJodoNyayYatra.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो न तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है, और न ही इस इस रैली में राहुल गांधी मौजूद थे. दरअसल, ये कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा में निकाली गई रैली का वीडियो है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये 7 जनवरी के  में मिला. यहां दी गई जानकारी के मुताबिक ये वीडियो कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की बरोदा में हुई रैली का है. बरोदा हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित एक गांव है.

इस जानकारी की मदद से खोजने पर हमें बरोदा में हुई दीपेन्द्र हुड्डा की रैली के और भी  मिले. इनमें ऊंट पर बैठे  के साथ चल रहे काफिले और फूल बरसाते बुलडोजर देखे जा सकते हैं, जो वायरल वीडियो में भी मौजूद हैं.

इसके बाद हमें इस बारे में छपी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. इनके मुताबिक हरियाणा के बरोदा में 7 जनवरी को कांग्रेस की निकाली गई थी. इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ऊंट पर सवार होकर  और काफिले के साथ रैली में घोड़े भी मौजूद थे. इस दौरान जेसीबी से फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया था. खबरों के मुताबिक रैली में   में महिलाएं भी बड़ी संख्या मौजूद थीं. रैली में हुड्डा के अलावा बरोदा से कांग्रेस विधायक   भी  थे जिन्होंने भाषण भी दिया था.

इसके अलावा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी इस रैली में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए इंस्टाग्राम पर इस रैली का  पोस्ट किया था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से  की शुरुआत की थी, जो 15 राज्यों से गुजरते हुए 6,713 किलोमीटर का सफर तय कर 20 मार्च को मुंबई  में खत्म होगी. 8 फरवरी को ये यात्रा पहुंची.

साफ है, कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की हरियाणा में निकाली गई एक रैली को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बताकर पेश किया जा रहा है.

 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement