scorecardresearch
 
Advertisement

कनॉट प्लेस में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

कनॉट प्लेस में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में जोरदार हंगामा देखने को मिला. कॉकरोच जनता पार्टी के साथ-साथ वामपंथी संगठनों जैसे एसएफआई और आईसा के कार्यकर्ताओं ने अचानक दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर जंतर-मंतर की तरफ मार्च करने की कोशिश कर रहे थे. इस प्रदर्शन के दौरान छात्र और वाम दलों के कार्यकर्ता गोरिल्ला स्टाइल में छोटे-छोटे समूहों में आए और अचानक नारेबाजी करने लगे. इस अचानक हुए विरोध के बाद दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स और बीएसएफ के जवानों ने इलाके को तुरंत अपने नियंत्रण में ले लिया. महिला कार्यकर्ताओं को संभालने और हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला रिजर्व पुलिस बटालियन को भी मौके पर तैनात किया गया था.

Advertisement
Advertisement