scorecardresearch
 
Advertisement

गांधी सागर में चीतों का नए घर, MP के वन्यजीव संरक्षण अभियान पर क्या बोले सीएम मोहन?

गांधी सागर में चीतों का नए घर, MP के वन्यजीव संरक्षण अभियान पर क्या बोले सीएम मोहन?

मध्य प्रदेश में चीतों के पुनर्वास को लेकर कूनो नेशनल पार्क के अनुभवों के बाद अब गांधी सागर अभ्यारण्य में नया अध्याय शुरू हुआ है. कूनो में 24 घंटे चीतों की निगरानी, पशु चिकित्सकों की समर्पित टीमों और बेहतर देखभाल के बाद अब गांधी सागर को चीतों का प्राकृतिक घर बनाया गया है. हाल ही में यहाँ नीरा और व्योम नाम के दो चीतों को छोड़ा गया है. चीतों को लंबी यात्रा की थकान से बचाने के लिए हेलीकॉप्टर से लाया गया, जिससे वे स्वस्थ और सक्रिय रहे. मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए लगातार नए कदम उठा रही है.

Advertisement
Advertisement