CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले 72 घंटों में ट्रेनों के रद्द होने से लाखों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. आशुतोष रांका का कहना है कि जो लड़ाई पहले चुनाव आयोग के खिलाफ थी, उसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ऊपर ले लिया है. रांका ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह से दबाव में काम कर रहा है और उसकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं. लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी जिस आयोग पर है, वह एकतरफा काम करता हुआ नजर आ रहा है.