RMPOI
RJD
BJP
SDPI
नोटा
NOTA
IND
IND
IND
IND
Kerala Election Result 2026 Live: वडकारा विधानसभा सीट पर RMPOI ने दोबारा चखा जीत का स्वाद
Vadakara Vidhan Sabha Result 2026 Live: वडकारा सीट पर सबसे आगे निकले RMPOI उम्मीदवार K K Rema
Vadakara Chunav Results Live: वडकारा सीट पर RMPOI का दबदबा, 14794 मतों के विशाल अंतर से RJD को पछाड़ा
Vadakara Vidhan Sabha Result 2026 Live: वडकारा सीट पर विशाल जीत की ओर RMPOI! जानिए कितना पीछे RJD?
Vadakara Election Results Live 2026: केरल के MALABAR क्षेत्र में किस पार्टी या गठबंधन का दबदबा? देखें केरल रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट
Kerala Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
वडकारा विधानसभा केरल विधानसभा की 140 सीटों में से 20वीं सीट है. यह कोझिकोड जिले में स्थित है. यह छह अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ मिलकर वडकारा लोकसभा क्षेत्र बनाती है. इसकी स्थापना 1951 में हुई थी और तब से यह पिछले 70 वर्षों से अधिक समय से केरल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है. यह एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है, जहां विभिन्न समुदायों की मिश्रित आबादी रहती है, जो इसकी राजनीतिक प्रकृति को प्रभावित करती है.
भौगोलिक और प्रशासनिक रूप से वडकारा विधानसभा क्षेत्र कोझिकोड जिले के उत्तरी भाग में स्थित है. इसके पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में कृषि क्षेत्र व पंचायतें हैं. इस क्षेत्र में वडकारा नगरपालिका तथा अजीयूर, चोरोड, एरामला और ओंचियम पंचायतें शामिल हैं. यहां शहरी और अर्ध-ग्रामीण दोनों इलाके होने के कारण विकास की जरूरतों में ग्रामीण विकास, कृषि, तटीय अर्थव्यवस्था, शहरी ढांचा और नगर सेवाएं प्रमुख मुद्दे हैं.
2021 में यहां लगभग 1,67,406 पंजीकृत मतदाता थे और लोगों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी हमेशा से अच्छी रही है.
राजनीतिक इतिहास की बात करें तो वडकारा में समय-समय पर विभिन्न दलों का प्रभाव रहा है, जो केरल की बहुदलीय राजनीति को दर्शाता है. यहां जन आंदोलन, स्थानीय सामाजिक मुद्दे और प्रभावशाली नेताओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है. पहले के वर्षों में जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) जैसे दलों का दबदबा रहा, जिनमें सी. के. नानू जैसे नेताओं ने कई बार जीत हासिल की. 2012 में आरएमपीआई (रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) के नेता टी. पी. चंद्रशेखरन की हत्या एक बड़ा राजनीतिक मोड़ साबित हुई, जिसका असर खासकर महिलाओं और पहली बार वोट देने वालों की सोच और राजनीतिक रुझान पर लंबे समय तक पड़ा.
2021 के केरल विधानसभा चुनाव में आरएमपीआई की के. के. रेमा ने 65,093 वोट (लगभग 47.63%) प्राप्त कर जीत दर्ज की. लोक तांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के मनयथ चंद्रन को 57,602 वोट (लगभग 42.15%) मिले. भारतीय जनता पार्टी के एम. राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 10,225 वोट (लगभग 7.48%) मिले, जबकि एसडीपीआई के मुस्तफा पलेरी को 2,836 वोट (लगभग 2.08%) प्राप्त हुए. के. के. रेमा ने 7,491 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो कुल वैध मतों का लगभग 5.47% था. वह आरएमपीआई की पहली उम्मीदवार बनीं जिन्होंने वडकारा सीट जीती. वे दिवंगत नेता टी. पी. चंद्रशेखरन की पत्नी भी हैं.
सामाजिक दृष्टि से वडकारा में हिंदू बहुसंख्यक हैं, लेकिन मुस्लिम और ईसाई समुदायों की भी अच्छी-खासी संख्या है. यह विविधता कल्याणकारी नीतियों, तटीय अर्थव्यवस्था और समुदायों के प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को प्रभावित करती है. यहां महिला मतदाता राजनीतिक रूप से काफी जागरूक मानी जाती हैं और कई बार चुनावों में उनकी भागीदारी 80 प्रतिशत से भी अधिक रही है.
स्थानीय स्तर पर प्रमुख मुद्दों में शहरी बुनियादी ढांचा, तटीय अर्थव्यवस्था, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा, तथा राजनीतिक हिंसा का सामाजिक प्रभाव शामिल है.
पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से वडकारा भी समृद्ध है. यहां का लोकनारकावु मंदिर पारंपरिक लोकगाथाओं और वीर परंपराओं से जुड़ा हुआ एक प्रसिद्ध स्थल है. इसके अलावा वडकारा बीच, कोलावी बीच और मलियाकल बीच जैसे समुद्र तट भी यहां की पहचान हैं, जो पर्यटन और स्थानीय समुदाय के जीवन का अहम हिस्सा हैं.
(Sreya Prasad)
Manayath Chandran
LJD
Advocate M. Rajesh Kumar
BJP
Musthafa Paleri
SDPI
Nota
NOTA
Gangadharan Madappally
IND
K.t.k Rama Padannayil
IND
Rama Kuniyil
IND
Velluparambath Chandran
IND
Rama Cheriya Kayyil
IND
केरलम में कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं को तलब किए जाने के बीच सस्पेंस और गहरा गया है. पार्टी के भीतर अलग-अलग दावे, सहयोगी दलों की बेचैनी और समय का दबाव हाईकमान के सामने नई चुनौती है.
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने एकजुट होकर काम किया और जीत हासिल की.
केरलम में कांग्रेस की यह जीत राहुल की संगठनात्मक पकड़ और प्रियंका की जन-संवाद शैली का एक सफल प्रयोग है. राहुल गांधी ने जहां पार्टी के भीतर की राजनीति को संभाला और नैरेटिव सेट किया, वहीं प्रियंका गांधी ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित कर UDF के लिए निर्णायक बढ़त सुनिश्चित की.
शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में 7 में से 4 सीटें यूडीएफ को मिलीं, जबकि 3 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं. कांग्रेस ने नैय्याट्टिनकारा, वट्टियूरकावु और कोवलम जीतीं, जबकि बीजेपी और सीपीआई(एम) को भी सफलता मिली. 2021 के मुकाबले यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. थरूर ने स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाई. हालांकि बीजेपी का बढ़ता जनाधार और संगठनात्मक चुनौतियां कांग्रेस के लिए आगे भी चिंता का विषय बनी रहेंगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुकाबला है, जबकि अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Kerala Election Results 2026 Winning Candidates List: 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी. इस जीत के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश पर रोक लग गई.