IUML
CPM
BJP
नोटा
NOTA
IND
IND
IND
IND
IND
Kerala Election Result 2026 Live: पेरिन्थलमन्ना विधानसभा सीट पर IUML ने दोबारा चखा जीत का स्वाद
Perinthalmanna Vidhan Sabha Chunav Result Live: केरल के MALABAR क्षेत्र में पार्टियों/गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Perinthalmanna Election Result 2026 Live: पेरिन्थलमन्ना का रिजल्ट जानना है? यहां मिलेगा हर अपडेट
Kerala Election Results 2026 Live: केरल चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Perinthalmanna Vidhan Sabha Result Live: केरल इलेक्शन रिजल्ट अपडेट्स कैसे चेक करें?
Perinthalmanna Election Results 2026 Live: पेरिन्थलमन्ना सीट पर यह क्या हो गया! CPM बड़े अंतर से पीछे
पेरिन्थलमन्ना विधानसभा क्षेत्र केरल विधानसभा की 140 सीटों में 38वां निर्वाचन क्षेत्र है. यह मलप्पुरम जिले में स्थित है और राष्ट्रीय संसदीय चुनावों के लिए मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पेरिन्थलमन्ना को राजनीतिक रूप से एक बहुत प्रतिस्पर्धी सीट माना जाता है, जहां चुनाव अक्सर कड़े मुकाबले वाले रहे हैं. यहां प्रमुख राजनीतिक मोर्चों की सक्रिय भूमिका रही है, खासकर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के अंतर्गत इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और दूसरी तरफ स्वतंत्र या वामपंथ समर्थित उम्मीदवारों की भी मजबूत मौजूदगी रही है.
स्थानीय प्रशासनिक संरचना और भौगोलिक स्थिति की बात करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में पेरिन्थलमन्ना नगरपालिका के साथ-साथ पेरिन्थलमन्ना तालुक की अलीपरम्बा, एलमकुलम, पुलमंथोल, थाझेकोड, वेट्टाथुर और मेलत्तूर पंचायतें शामिल हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को छोटे व्यापार, कृषि, विदेश (खाड़ी देशों) में काम करने वालों की रेमिटेंस, और पास के शहरों में मिलने वाली सेवा क्षेत्र की नौकरियां मजबूत बनाती हैं.
मतदाता और मतदान के लिहाज से, चुनाव आयोग (Election Commission of India) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में पेरिंथलमन्ना में 2,17,959 पंजीकृत मतदाता थे और 2021 में यहाँ मतदान प्रतिशत भी काफी अच्छा रहा.
राजनीतिक पृष्ठभूमि और इतिहास देखें तो पेरिंथलमन्ना की चुनावी यात्रा कई दशकों से चली आ रही है. मलप्पुरम जिले की जनसंख्या संरचना और IUML की संगठनात्मक ताकत के कारण यह सीट लंबे समय तक मुस्लिम लीग का मजबूत गढ़ रही है. खासकर 20वीं सदी के अंतिम वर्षों के बाद से इस क्षेत्र में मुस्लिम लीग ने कई चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि, यहां चुनाव केवल पार्टी आधार पर तय नहीं होते, इसका उदाहरण 2006 के विधानसभा चुनाव में मिला, जब CPI(M) के उम्मीदवार वी. ससीकुमार ने यह सीट जीतकर साबित किया कि पेरिंथलमन्ना में मुकाबला हमेशा खुला रहता है.
2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे इस सीट के इतिहास के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक रहे. चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणामों के अनुसार, IUML के नजीब कांथापुरम को 76,530 वोट मिले, जो कुल वैध मतों का लगभग 46.21% था. उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी थे के. पी. एम. मुस्तफा, जो LDF समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार थे. उन्हें 76,492 वोट मिले, यानी लगभग 46.19%. जीत का अंतर बेहद मामूली था, सिर्फ 38 वोट से. वहीं BJP की उम्मीदवार सुचितरा मट्टदा को लगभग 8,021 वोट मिले.
चुनाव के बाद के घटनाक्रम भी चर्चा में रहे. 2021 के परिणामों पर कानूनी विवाद खड़ा हुआ, जब LDF समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार ने नजीब कांथापुरम की जीत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की. आरोप लगाया गया कि कुछ वैध पोस्टल बैलेट गलत तरीके से रद्द कर दिए गए. हालांकि, यह मामला केरल हाईकोर्ट में गया और अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने आधिकारिक नतीजे को बरकरार रखते हुए कांथापुरम की 38 वोटों की जीत को सही माना.
मतदाता व्यवहार और चुनावी समीकरण की बात करें तो 2021 में 38 वोटों का अंतर यह दिखाता है कि पेरिंथलमन्ना में स्थानीय मुद्दे, जमीनी स्तर का प्रचार, और उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि मतदाताओं के फैसले में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं.
सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल के तौर पर यह क्षेत्र ग्रामीण जीवन और शहरी सुविधाओं का मिश्रण है. यहां की आर्थिक सक्रियता में छोटे उद्योग, व्यापार, और खाड़ी देशों से आने वाली रेमिटेंस का बड़ा योगदान है. केरल के अन्य हिस्सों की तरह, पेरिंथलमन्ना की भी एक बड़ी आबादी रोजगार के लिए गल्फ देशों पर निर्भर रहती है.
मुख्य मुद्दों में आमतौर पर सड़क कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, तथा छोटे व्यवसायों और कृषि को सहायता जैसे विषय प्रमुख रहते हैं.
पर्यटन स्थलों में यहां कोडिकुथिमाला व्यू पॉइंट और पेरिंथलमन्ना श्री कृष्ण मंदिर खास रूप से प्रसिद्ध हैं.
(श्रेया प्रसाद)
K P M Musthafa S/o Muhammedali Haji
IND
Suchithra
BJP
Adv Abdul Afsal P T
IND
Nota
NOTA
Najeeb Kutteeri
IND
Muhammed Musthafa K P
IND
Musthafa P K S/o Saidalavi
IND
Musthafa S/o Muhammed
IND
केरलम में कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं को तलब किए जाने के बीच सस्पेंस और गहरा गया है. पार्टी के भीतर अलग-अलग दावे, सहयोगी दलों की बेचैनी और समय का दबाव हाईकमान के सामने नई चुनौती है.
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने एकजुट होकर काम किया और जीत हासिल की.
केरलम में कांग्रेस की यह जीत राहुल की संगठनात्मक पकड़ और प्रियंका की जन-संवाद शैली का एक सफल प्रयोग है. राहुल गांधी ने जहां पार्टी के भीतर की राजनीति को संभाला और नैरेटिव सेट किया, वहीं प्रियंका गांधी ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित कर UDF के लिए निर्णायक बढ़त सुनिश्चित की.
शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में 7 में से 4 सीटें यूडीएफ को मिलीं, जबकि 3 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं. कांग्रेस ने नैय्याट्टिनकारा, वट्टियूरकावु और कोवलम जीतीं, जबकि बीजेपी और सीपीआई(एम) को भी सफलता मिली. 2021 के मुकाबले यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. थरूर ने स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाई. हालांकि बीजेपी का बढ़ता जनाधार और संगठनात्मक चुनौतियां कांग्रेस के लिए आगे भी चिंता का विषय बनी रहेंगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुकाबला है, जबकि अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Kerala Election Results 2026 Winning Candidates List: 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी. इस जीत के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश पर रोक लग गई.