IUML
IND
BJP
नोटा
NOTA
IND
IND
IND
Kerala Election Result 2026 Live: वेंगारा विधानसभा सीट पर IUML ने दोबारा चखा जीत का स्वाद
Kerala Election Results 2026 Live: केरल चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Kerala Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Vengara Vidhan Sabha Chunav Result Live: केरल के MALABAR क्षेत्र में पार्टियों/गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Vengara Election Result 2026 Live: वेंगारा का रिजल्ट जानना है? यहां मिलेगा हर अपडेट
Kerala Election Results 2026 Live: केरल चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
वेंगारा विधानसभा क्षेत्र केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित है. यह मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. 2008 में परिसीमन (Delimitation) के बाद मलप्पुरम लोकसभा सीट का गठन हुआ था और उसी के साथ वेंगारा विधानसभा क्षेत्र भी अस्तित्व में आया. केरल विधानसभा की 140 सीटों में वेंगरा सीट नंबर 41 है. यह सीट लंबे समय से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का मजबूत गढ़ मानी जाती है, जो केरल की राजनीति में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का एक अहम घटक है, खासकर उत्तर केरल में.
प्रशासनिक और भौगोलिक रूप से देखें तो वेंगारा विधानसभा क्षेत्र मलप्पुरम जिले के शहरी, अर्ध-शहरी (peri-urban) और ग्रामीण हिस्सों को मिलाकर बना है. इसमें तिरुरंगडी तालुक की 6 पंचायतें शामिल हैं- अब्दु रहमान नगर, कन्नमंगलम, ओथुकुंगल, परप्पुर, उरकम और वेंगारा पंचायत. 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 1,85,356 पंजीकृत मतदाता थे, जो एक बड़ी मतदाता संख्या मानी जाती है. मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर थी. पिछले चुनावों की तुलना में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, जो जनसंख्या बढ़ने और वोटर रजिस्ट्रेशन में सुधार का संकेत देता है.
राजनीतिक इतिहास और रुझानों की बात करें तो 2008 में बनने के बाद से वेंगारा विधानसभा सीट पर अब तक हुए हर विधानसभा चुनाव में IUML ने जीत हासिल की है. इसी वजह से इसे IUML का पक्का गढ़ माना जाता है. मलप्पुरम जिले में भी ऐतिहासिक रूप से IUML और UDF को मजबूत समर्थन मिलता रहा है. 2011 में इस नई सीट पर पहला चुनाव हुआ था, जिसमें IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2016 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से बड़ी जीत हासिल की. कुन्हालीकुट्टी केरल की राजनीति के सबसे चर्चित और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, और वेंगारा में उनकी बार-बार जीत ने IUML की पकड़ को और मजबूत किया.
2017 में कुन्हालीकुट्टी ने वेंगारा विधानसभा सीट छोड़कर मलप्पुरम लोकसभा सीट के उपचुनाव में चुनाव लड़ा और जीत गए. इसके कारण वेंगरा में अक्टूबर 2017 में विधानसभा उपचुनाव कराना पड़ा. इस उपचुनाव में IUML के के एन ए खादर ने CPI(M) के पी पी बशीर को 23,310 वोटों के बड़े अंतर से हराया.
2021 के केरल विधानसभा चुनाव में भी IUML का दबदबा कायम रहा. इस चुनाव में पी. के. कुन्हालीकुट्टी ने फिर से जीत हासिल की. आधिकारिक नतीजों के अनुसार, कुन्हालीकुट्टी को 70,381 वोट मिले, जो कुल वैध मतों का लगभग 53.5% था. उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी CPI(M) की पी. जिजी रहीं, जिन्हें 39,785 वोट मिले यानी लगभग 30.24% वोट शेयर. भाजपा (BJP) के उम्मीदवार प्रेम कुमार को 5,968 वोट मिले. इसके अलावा बाकी वोट अन्य उम्मीदवारों में बंट गए, जिनमें BSP, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (WPOI) और कई निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे. इस चुनाव में IUML उम्मीदवार ने CPI(M) पर बड़ी बढ़त बनाकर दिखा दिया कि वेंगारा की जनता का झुकाव अभी भी UDF गठबंधन की ओर मजबूत बना हुआ है, हालांकि लेफ्ट फ्रंट और छोटी पार्टियां भी चुनावी मुकाबले में मौजूद रहीं, लेकिन उनका रोल द्वितीयक रहा.
मतदाता व्यवहार और चुनावी माहौल की बात करें तो वेंगारा के मतदाताओं के फैसले पर स्थानीय नेतृत्व की लोकप्रियता और पारंपरिक राजनीतिक जुड़ाव दोनों का असर दिखाई देता है. CPI(M) और LDF से जुड़े उम्मीदवार लगातार मुकाबला करते रहे हैं, लेकिन IUML की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और जमीनी नेटवर्क के कारण वे अब तक इस बढ़त को तोड़ नहीं पाए हैं.
इस क्षेत्र में जनता के लिए प्रमुख मुद्दे और विकास की जरूरतें भी साफ तौर पर सामने आती हैं. इनमें सबसे अहम हैं, बुनियादी ढांचे का विकास, खासकर सार्वजनिक परिवहन और सड़क कनेक्टिविटी में सुधार, बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की सुविधाएं, और पर्यटन स्थलों का विकास. वेंगारा क्षेत्र में प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल भी हैं, जिनमें ऊरकम हिल व्यूपॉइंट, श्री अम्मानचेरी भगवती मंदिर, और अम्मानचेरी कावु भगवती मंदिर शामिल हैं.
(श्रेया प्रसाद)
P. Jiji
CPI(M)
Sabah Kundupuzhakkal
IND
Preman Master
BJP
E.k. Kunhahamedkutty Master
WPOI
Keeran
BSP
Nota
NOTA
Anannyahkumari Alex
DSJP
Adil Abdurahiman Thangal
IND
केरलम में कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं को तलब किए जाने के बीच सस्पेंस और गहरा गया है. पार्टी के भीतर अलग-अलग दावे, सहयोगी दलों की बेचैनी और समय का दबाव हाईकमान के सामने नई चुनौती है.
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने एकजुट होकर काम किया और जीत हासिल की.
केरलम में कांग्रेस की यह जीत राहुल की संगठनात्मक पकड़ और प्रियंका की जन-संवाद शैली का एक सफल प्रयोग है. राहुल गांधी ने जहां पार्टी के भीतर की राजनीति को संभाला और नैरेटिव सेट किया, वहीं प्रियंका गांधी ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित कर UDF के लिए निर्णायक बढ़त सुनिश्चित की.
शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में 7 में से 4 सीटें यूडीएफ को मिलीं, जबकि 3 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं. कांग्रेस ने नैय्याट्टिनकारा, वट्टियूरकावु और कोवलम जीतीं, जबकि बीजेपी और सीपीआई(एम) को भी सफलता मिली. 2021 के मुकाबले यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. थरूर ने स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाई. हालांकि बीजेपी का बढ़ता जनाधार और संगठनात्मक चुनौतियां कांग्रेस के लिए आगे भी चिंता का विषय बनी रहेंगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुकाबला है, जबकि अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Kerala Election Results 2026 Winning Candidates List: 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी. इस जीत के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश पर रोक लग गई.