CPM
INC
BJP
SDPI
नोटा
NOTA
IND
IND
Kerala Election Result 2026 Live: मट्टनूर विधानसभा सीट पर CPM ने दोबारा चखा जीत का स्वाद
Mattannur Election Result 2026 Live: मट्टनूर का रिजल्ट जानना है? यहां मिलेगा हर अपडेट
Mattannur Vidhan Sabha Chunav Result Live: केरल के MALABAR क्षेत्र में पार्टियों/गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Kerala Election Results 2026 Live: केरल चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Mattannur Assembly Election Results 2026 Live: Kerala की Mattannur में एकतरफा मुकाबला! CPM ने ली बड़ी बढ़त
Mattannur Vidhan Sabha Result Live: केरल इलेक्शन रिजल्ट अपडेट्स कैसे चेक करें?
मट्टनूर विधानसभा क्षेत्र केरल के कन्नूर जिले में स्थित है. यह केरल विधानसभा की 140 सीटों में से 15वीं सीट है. राष्ट्रीय स्तर पर यह क्षेत्र कन्नूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. उत्तरी केरल की राजनीति में मट्टनूर का खास महत्व माना जाता है और यह क्षेत्र आमतौर पर वामपंथी राजनीति के लिए जाना जाता है.
मट्टनूर विधानसभा क्षेत्र में मट्टनूर नगर पालिका के साथ-साथ चिट्टारिपरंबा, कीझल्लूर, कूडाली, मलूर, मंगत्तिडम, कोलायाड और थिल्लेंकेरी पंचायतें (थालस्सेरी तालुक) तथा पाडियूर-कलियाड पंचायत (तालिपरंबा तालुक) शामिल हैं। यह एक सामान्य सीट है, यानी यहां किसी भी वर्ग के लिए आरक्षण नहीं है.
2021 के विधानसभा चुनाव के अनुसार, मट्टनूर में कुल 2,01,371 पंजीकृत मतदाता थे. इनमें लगभग 97,301 पुरुष और 1,04,070 महिला मतदाता शामिल थे. इस चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही और लगभग 81.59% मतदान हुआ, जो नागरिक जागरूकता को दर्शाता है.
सीमांकन से पहले मट्टनूर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा इरिट्टी और थालस्सेरी विधानसभा क्षेत्रों में आता था. बाद में इसे अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया गया. इस क्षेत्र की राजनीतिक सोच कन्नूर जिले जैसी ही रही है, जहां वामपंथी दलों का प्रभाव ज्यादा रहा है. हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नूर सीट से कांग्रेस नेता के. सुधाकरन ने जीत दर्ज की.
2021 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई (एम) की उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा टीचर ने शानदार जीत हासिल की. उन्हें 96,129 वोट (61.97%) मिले. आरएसपी के इलिक्कल ऑगस्ती को 35,166 वोट (22.67%), बीजेपी के बीजू एलक्कुझी को 18,223 वोट (11.75%), और एसडीपीआई के रफीक कीचेरी को 4,201 वोट (2.71%) मिले. वहीं NOTA को 796 वोट पड़े. इस जीत ने मट्टन्नूर में सीपीआई (एम) की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया.
मट्टनूर में शहरी सेवा क्षेत्र और कृषि दोनों का अच्छा मिश्रण है. यहां के कई परिवार खाड़ी देशों में काम करते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है. कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वजह से व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स में नए अवसर पैदा हुए हैं. सांस्कृतिक रूप से यह क्षेत्र उत्तरी केरल की परंपराओं, लोककला और थेय्यम जैसे अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है.
यहां प्रमुख दर्शनीय और महत्वपूर्ण स्थलों में पेरियाचूर झरना- प्राकृतिक सुंदरता वाला झरना, जहां ट्रैकिंग और घूमने के अवसर मिलते हैं.
अलाची (अलकापुरी) झरना- कंजीराकोली के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित शांत और कम भीड़ वाला प्राकृतिक स्थल है.
कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मट्टन्नूर में स्थित केरल का चौथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो मालाबार क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है.
मट्टनूर विधानसभा क्षेत्र के सामने कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं, जैसे- बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी, रोजगार और कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास.
(Sreya Prasad)
Illikkal Augusthy
RSP
Biju Elakkuzhi
BJP
Rafeek Keechery
SDPI
Nota
NOTA
Agusthy N A
IND
केरलम में कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं को तलब किए जाने के बीच सस्पेंस और गहरा गया है. पार्टी के भीतर अलग-अलग दावे, सहयोगी दलों की बेचैनी और समय का दबाव हाईकमान के सामने नई चुनौती है.
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने एकजुट होकर काम किया और जीत हासिल की.
केरलम में कांग्रेस की यह जीत राहुल की संगठनात्मक पकड़ और प्रियंका की जन-संवाद शैली का एक सफल प्रयोग है. राहुल गांधी ने जहां पार्टी के भीतर की राजनीति को संभाला और नैरेटिव सेट किया, वहीं प्रियंका गांधी ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित कर UDF के लिए निर्णायक बढ़त सुनिश्चित की.
शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में 7 में से 4 सीटें यूडीएफ को मिलीं, जबकि 3 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं. कांग्रेस ने नैय्याट्टिनकारा, वट्टियूरकावु और कोवलम जीतीं, जबकि बीजेपी और सीपीआई(एम) को भी सफलता मिली. 2021 के मुकाबले यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. थरूर ने स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाई. हालांकि बीजेपी का बढ़ता जनाधार और संगठनात्मक चुनौतियां कांग्रेस के लिए आगे भी चिंता का विषय बनी रहेंगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुकाबला है, जबकि अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Kerala Election Results 2026 Winning Candidates List: 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी. इस जीत के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश पर रोक लग गई.