INC
NCP (SP)
BJP
नोटा
NOTA
IND
NCP
SUCI
AAP
IND
Elathur Vidhan Sabha Chunav Result: एलाथुर सीट पर Vidya Balakrishnan ने लहराया जीत का परचम
Elathur Vidhan Sabha Result 2026 Live: एलाथुर सीट पर विशाल जीत की ओर INC! जानिए कितना पीछे NCP (SP)?
Elathur Vidhan Sabha Result 2026 Live: एलाथुर सीट पर विशाल जीत की ओर INC! जानिए कितना पीछे NCP (SP)?
Elathur Vidhan Sabha Result 2026 Live: एलाथुर सीट पर सबसे आगे निकले INC उम्मीदवार Vidya Balakrishnan
Elathur Election Results Live 2026: केरल के MALABAR क्षेत्र में किस पार्टी या गठबंधन का दबदबा? देखें केरल रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट
Kerala Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
अलाथूर विधानसभा क्षेत्र केरल के कोझिकोड जिले में स्थित है. यह कोझिकोड लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय संसद में अपना प्रतिनिधि भेजता है. केरल विधानसभा की कुल 140 सीटों में यह 26वां निर्वाचन क्षेत्र है.
अलाथूर विधानसभा क्षेत्र शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों को मिलाकर बना है और कोझिकोड जिले के उत्तरी हिस्से में स्थित है. इसमें कोझिकोड तालुक के अंतर्गत चेलन्नूर, एलथूर, कक्कोडी, कक्कूर, कुरुवत्तूर, ननमंडा और थल्लकुलथूर पंचायतें शामिल हैं.
2021 के केरल विधानसभा चुनाव में अलाथूर क्षेत्र में कुल 2,04,036 पंजीकृत मतदाता थे. इनमें से लगभग 1,63,366 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस प्रकार मतदान प्रतिशत करीब 80.7% रहा, जो केरल में हमेशा से रही ऊंची मतदान भागीदारी की परंपरा को दर्शाता है.
2008 में परिसीमन के बाद अलाथूर को एक अलग विधानसभा क्षेत्र के रूप में बनाया गया. तब से यह एक कड़ा राजनीतिक मुकाबले वाला क्षेत्र रहा है. वर्तमान में केरल सरकार में वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री ए. के. ससींद्रन इस क्षेत्र के विधायक हैं. वे नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता हैं और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सहयोगी हैं. 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में लगातार तीन बार जीत दर्ज कर उन्होंने इस सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. परिसीमन से पहले भी यहां वामपंथी और मध्यमार्गी दलों का प्रभाव रहा, लेकिन ससींद्रन के नेतृत्व में एनसीपी यहां प्रमुख ताकत बन गई.
2021 के चुनाव में एनसीपी के ए. के. ससींद्रन ने एलथूर सीट पर जीत हासिल की. उन्हें कुल 83,639 वोट मिले, जो लगभग 50.89% वोट शेयर था. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार सुल्फिकार मयूरी को हराया, जिन्हें 45,137 वोट (करीब 27.46%) मिले. भाजपा (एनडीए) के उम्मीदवार टी. पी. जयचंद्रन मास्टर तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 32,010 वोट (लगभग 19.48%) प्राप्त हुए. अन्य उम्मीदवारों में पी. के. राधाकृष्णन (निर्दलीय) को 580 वोट, ताहिर मोक्कंडी (डब्ल्यूपीओआई) को 2,000 वोट और नोटा को 984 वोट मिले. ससींद्रन ने कुल 38,502 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जिससे एलथूर में एलडीएफ की संगठनात्मक मजबूती और उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता साफ झलकती है.
2011, 2016 और 2021 - तीनों चुनावों में ए. के. ससींद्रन ने बढ़ते हुए वोट शेयर और बढ़ते अंतर से जीत हासिल की, जिससे एनसीपी का प्रभुत्व और मजबूत हुआ. 2021 में एक निर्दलीय उम्मीदवार को लगभग 27% वोट मिलना इस बात का संकेत है कि स्थानीय पहचान और गैर-दलीय छवि वाले उम्मीदवार भी यहां असर डाल सकते हैं. भाजपा ने भी धीरे-धीरे अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर उसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. कुल मिलाकर, अलाथूर ऐसा क्षेत्र है जहां दलों की संगठन शक्ति, नेतृत्व की लोकप्रियता और बदलते मतदाता रुझान मिलकर चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं.
अलाथूर का सामाजिक-आर्थिक स्वरूप शहरी और अर्ध-शहरी जीवन का मिश्रण है. कोझिकोड शहर के उत्तरी किनारे पर बसे इलाकों में रिहायशी और व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और आधारभूत ढांचे की जरूरतें भी बढ़ रही हैं. वहीं ननमंडा और थल्लकुलथूर जैसी ग्रामीण पंचायतों में मछली पकड़ना और कृषि आज भी लोगों की आजीविका के प्रमुख साधन हैं. कोझिकोड शहर के पास होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवहन, शिक्षा, व्यापार और सेवा क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं.अलाथूर विधानसभा क्षेत्र में कई सुंदर समुद्र तट और पर्यटन स्थल हैं, जिनमें एलथूर बीच शोर, टेलीफोन एक्सचेंज बीच, नारिचल बीच और चेट्टीकुलम बीच प्रमुख हैं.
इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास और शहरी नियोजन, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की आजीविका का संरक्षण, रोजगार और शिक्षा के अवसरों का विस्तार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता प्रमुख मुद्दे हैं.
(श्रेया प्रसाद)
Zulphikar Mayoori
IND
T P Jayachandran Master
BJP
Tahir Mokkandi
WPOI
Nota
NOTA
Radhakrishnan P K
IND
केरलम में कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं को तलब किए जाने के बीच सस्पेंस और गहरा गया है. पार्टी के भीतर अलग-अलग दावे, सहयोगी दलों की बेचैनी और समय का दबाव हाईकमान के सामने नई चुनौती है.
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने एकजुट होकर काम किया और जीत हासिल की.
केरलम में कांग्रेस की यह जीत राहुल की संगठनात्मक पकड़ और प्रियंका की जन-संवाद शैली का एक सफल प्रयोग है. राहुल गांधी ने जहां पार्टी के भीतर की राजनीति को संभाला और नैरेटिव सेट किया, वहीं प्रियंका गांधी ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित कर UDF के लिए निर्णायक बढ़त सुनिश्चित की.
शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में 7 में से 4 सीटें यूडीएफ को मिलीं, जबकि 3 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं. कांग्रेस ने नैय्याट्टिनकारा, वट्टियूरकावु और कोवलम जीतीं, जबकि बीजेपी और सीपीआई(एम) को भी सफलता मिली. 2021 के मुकाबले यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. थरूर ने स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाई. हालांकि बीजेपी का बढ़ता जनाधार और संगठनात्मक चुनौतियां कांग्रेस के लिए आगे भी चिंता का विषय बनी रहेंगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुकाबला है, जबकि अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Kerala Election Results 2026 Winning Candidates List: 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित कर दी. इस जीत के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश पर रोक लग गई.