नेटफ्लिक्स (NETFLIX), एक अमेरिकी सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग सर्विस और प्रोडक्शन कंपनी है (American Company). 29 अगस्त 1997 को इसे लॉन्च किया गया था (Netflix Launched). यह डिस्ट्रिब्यूशन डील्स के तहत तमाम तरह की फिल्में और टीवी सीरीज अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. साथ ही, निजी प्रोडक्शन के माध्यम से फिल्मों और टीवी सीरीज का निर्माण करता है, जिसे यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल (Netflix Original) के नाम से जाना जाता है. नेटफ्लिक्स मोशन पिक्चर एसोसिएशन (MPA) का सदस्य है. नेटफ्लिक्स का मुख्यालय लॉस गैटोस, कैलिफोर्निया, सांता क्लारा काउंटी में है (Netflix Headquarter Los Gatos, California, Santa Clara County). नेटफ्लिक्स को इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और मोबाइल पर एक्सेस किया जा सकता है. यह 4के रिजॉल्यूशन में उपलब्ध है (Netflix Devices).
नेटफ्लिक्स की स्थापना 1997 में रीड हेस्टिंग्स (Reed Hastings) और मार्क रैंडोल्फ (Marc Randolph) ने स्कॉट्स वैली, कैलिफोर्निया (Scotts Valley, California) में की थी (Founder of Netflix). नेटफ्लिक्स ने शुरुआती एक साल तक अपना बिजनेस डीवीडी की खरीद-बिक्री के माध्यम से किया. 2007 में, नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग मीडिया और वीडियो ऑन डिमांड की शुरुआत की. 2010 में कंपनी का विस्तार कनाडा, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में हुआ. नेटफ्लिक्स ने 2013 में अपनी पहली सीरीज हाउस ऑफ कार्ड्स की शुरुआत करते हुए प्रोडक्शन इंडस्ट्री में प्रवेश किया (House of Cards, First Series on Netflix). जनवरी 2016 तक, नेटफ्लिक्स विश्व के 190 देशों तक पहुंच गया.
31 दिसंबर 2021 तक, नेटफ्लिक्स के दुनिया भर में 221.8 मिलियन से अधिक ग्राहक थे, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 75.2 मिलियन, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में 74.0 मिलियन, लैटिन अमेरिका में 39.9 मिलियन और एशिया-पैसिफिक में 32.7 मिलियन शामिल थे (Netflix Subscribers Worldwide). यह चीन, सीरिया, उत्तर कोरिया, रूस और क्रीमिया में उपल्ब्ध नहीं है (Netflix Not Available in the Countries).
कंपनी, फॉर्च्यून 500 में 115वें और फोर्ब्स ग्लोबल 2000 में 219वें स्थान पर है. यह फरवरी, 2022 तक बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी मनोरंजन/मीडिया कंपनी है (Second Largest Entertainment/Media Company).
नेटफ्लिक्स कनाडा, फ्रांस, ब्राजील, नीदरलैंड, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम सहित एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय ऑफिस भी संचालित करता है (International offices of Netflix). कंपनी के प्रोडक्शन हाउस, लॉस एंजिल्स, अल्बुकर्क, लंदन, मैड्रिड, वैंकूवर और टोरंटो में हैं (Netflix production Housees).
नेटफ्लिक्स ने 2022 के बाद अपनी सबसे बड़ी छंटनी की है, जिससे वर्कफोर्स का करीब 6% हिस्सा प्रभावित हुआ है. घटती सब्सक्राइबर ग्रोथ और निवेशकों के बढ़ते दबाव के बीच नेटफ्लिक्स ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कंपनी के ताजा फैसलों और छंटनी से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
नार्निया की नई फिल्म 2005 की फिल्म का प्रीक्वल है. 2005 की फिल्म में जिस नार्निया को दर्शक पहले से मौजूद जादुई दुनिया के रूप में देखते हैं. नई फिल्म उसकी उत्पत्ति तक पीछे जाएगी.
नेटफ्लिक्स के इस ट्रेलर में मैथ्यू पेरी के बचपन से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने और फिर फ्रेंड्स के जरिए दुनिया का सबसे मशहूर टीवी स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है. खासतौर पर चैंडलर बिंग बनने की कहानी को जगह दी गई है.
कपिल के शो पर अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 को प्रमोट करने पहुंचे थे. वहां कॉमेडियन ने एक्टर से गोवा में मिलने वाली फेमस फेनी को लेकर सवाल पूछा था, जिसपर अजय ने कपिल की ही चुटकी ले ली.
‘शक’ यानी संदेह शायद यही इस शो का सबसे बड़ा मिस्ड प्वॉइन्ट है. शो चाहता है कि दर्शक हर किसी पर शक करे लेकिन खुद मुख्य किरदार को शायद ही कभी किसी पर वास्तव में शक करने की ठोस वजह दी जाती है और यह पूरी तरह उसकी गलती नहीं, बल्कि कमजोर लेखन का नतीजा है.
नेटफ्लिक्स की एमी-नॉमिनेटेड एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. पिछले दो पार्ट के बाद, अब चार नए डायरेक्टर्स ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें नई कास्ट भी शामिल की गई है.
'लस्ट स्टोरीज 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा भी हैं.
नेटफ्लिक्स पर 'लस्ट स्टोरीज 3' आ चुकी है. सीरीज में रियल लाइफ जोड़ी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री जबरदस्त है. अब एक्टर सिद्धार्थ ने इंटीमेट सीन्स पर बात की है.
कहानी के केंद्र में है Lizzie Borden. वह 19वीं सदी के अमेरिकी इतिहास की वह महिला है, जिसका नाम आज भी अमेरिकी क्राइम हिस्ट्री में लिया जाता है. 1892 में मैसाचुसेट्स के फॉल रिवर में लिजी के पिता एंड्रयू बॉर्डन और सौतेली मां एबी बॉर्डन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. शक लिजी पर गया और मामला अदालत तक पहुंचा.
Lust Stories 3 Review: चार डायरेक्टरों की चार कहानियां प्यार, चाहत, शादी और रिश्तों की अलग तस्वीर दिखाती हैं. कहीं शादी में खोई चाहत है, कहीं टूटता रिश्ता और कहीं प्यार की नई परिभाषा। जानिए चारों कहानियां कैसी हैं.
कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपना कॉमेडी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' वापस लाने के लिए तैयार हैं. कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर शो के नए सीजन 5 का एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया.
तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में वह अपनी अगवा बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती मां के किरदार में हैं. जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ रिलीज से पहले कॉपीराइट विवाद में घिर गई है. राइटर कल्याण बांदी ने कहानी और टाइटल में समानता का आरोप लगाकर क्रेडिट मांगा है. कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों को खारिज करते हुए फिल्म को ओरिजिनल बताया है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
चार्ल्स मैनसन को समझने के लिए सबसे पहले हमें उस दौर के अमेरिका को समझना होगा, जिसमें वह अचानक से नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपने लिए जगह बना रहा था. यह 1960 का दशक था, अमेरिका के इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में से एक. वियतनाम युद्ध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे थे, नस्लीय भेदभाव जोरों पर था और युवा पीढ़ी सामाजिक ढांचे को ठेंगा दिखा रही थी.
कपिल शर्मा के शो में आने के कुछ महीनों बाद, सुनील पाल ने कहा कि शो को समय रैना को हीरो के तौर पर पेश करने के लिए डिजाइन किया गया था. इसके अलावा उन्होंने शो के फिक्स होने के आरोप भी लगाए.
ओटीटी पर आई वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने न तो एक्टिंग की है और न ही कोई वॉइसओवर दिया है. फिर भी इस सीरीज के निर्माताओं ने उनका विशेष आभार जताया है, आखिर इसकी वजह क्या है?
इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी और वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे.
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की रीलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुश खबरी है. रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका एक और गाना रिलीज कर दिया है. विशाल ददलानी की शानदार आवाज से सजे इस ट्रैक में कारगिर वॉर के दौरान इंडियन एयरफोर्स के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन क साहस, समर्पण और जज्बे की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है.
नेटफ्लिक्स पर कारगिल युद्ध पर आधारित नई सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर आई है. जिसमें भारतीय एयरफोर्स की गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की पाकिस्तान के साथ लड़ाई की झलक देखते हैं. 'ऑपरेशन सफेद सागर की स्टार कास्ट ने आजतक से बातचीत की. जिसमें सीरीज की कहानी से लेकर शूटिंग से जुड़े रोचक किस्से शेयर किए. देखें पूरी बातचीत.
ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल की जंग में वायु सेना के आकाशवीरों को श्रद्धांजलि देने वाली कहानी है. इसमें अंधराष्ट्रीयता की कोई जगह नहीं है. वायु सेना की वीरता, दमदार अभिनय और रोमांचक हवाई दृश्यों से भरपूर यह कारगिल की अनकही कहानी गर्व से सीना चौड़ा कर देती है.
इस हफ्ते आपका ओटीटी वीकेंड प्लान इमोशन्स से भरपूर रहने वाला है. इम्तियाज अली की मास्टरपीस मैं वापस आऊंगा और नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर जैसे कंटेंट रिलीज होंगे, जो आपके अंदर देश के लिए इमोशन्स की बाढ़ लेकर आएंगे.