हफ्ते भर की थकान दूर करने का प्लान है और कुछ बढ़िया सा कंटेंट देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए इस वीकेंड की पूरी लिस्ट लेकर आ गए हैं. इस हफ्ते आपका दिल इमोशन्स से भरने वाला है.
टाइटल: मैं वापस आऊंगा
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
डायरेक्टर इम्तियाज अली की मास्टरपीस फिल्म मैं वापस आऊंगा एक सक्सेसफुल बॉक्स ऑफिस रन के बाद ओटीटी पर हाजिर है. नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ- सभी की बेमिसाल एक्टिंग से सजी ये फिल्म अपने दिल को कब छू जाएगी पता भी नहीं चलेगा. कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन से जुड़ी है, जिसमें दो प्यार करने वाले बिछड़ जाते हैं.
Photo: IMDb
टाइटल: सुपर मारियो गैलेक्सी
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
बच्चों का फेवरेट वीडियो गेम सुपर मारियो की नई फिल्म सुपर मारियो गैलेक्सी ओटीटी पर आई है. इस बार मारियो और उसकी टीम स्पेस में जाकर नए विलेन से लड़ रही है. उन्हें बाउजर नाम के नए विलेन को धरती पर आने से रोकना है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर यानी 10 हजार करोड़ रुपये तक कमाने में कामयाब हुई थी.
Photo: IMDb
टाइटल: टेड लास्सो सीजन 4
प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी, प्राइम वीडियो चैनल
लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पसंद की गई सीरीज टेड लास्सो का नया सीजन आ गया है. इसका पहला एपिसोड बुधवार को एप्पल टीवी और प्राइम वीडियो चैनल पर आया, जिसमें हमें कोच टेड लास्सो की कहानी दिखाई गई. टेड के पास रिचमंड फुटबॉल क्लब में वापस आने का ऑफर आया है, जिसमें इस बार उसे वुमन टीम को कोच करना है.
Photo: Prime Video
टाइटल: ऑपरेशन सफेद सागर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित एक नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर नेटफ्लिक्स पर आई है. इसमें हम इंडियन एयर फोर्स की गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की पाकिस्तान संग देश के लिए लड़ाई की झलक देखते हैं, जो आपके अंदर देशभक्ति के भाव जगाता है. सीरीज कई सारे इमोशन्स और ड्रामा से भरी हुई है.
Photo: Netflix
टाइटल: भोजपुरी बवाल
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
इतनी हेवी शोज और फिल्में देखने के बाद, थोड़ा मूड भी लाइट होना चाहिए. इसके लिए आप जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल नाम का रियलिटी शो देख सकते हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजा है. इसमें उनकी पर्सनल लाइफ का हर पहलू देखने मिलता है, जो सचमुच मजेदार है.
Photo: Jio Hotstar
टाइटल: हैमनेट
प्लेटफॉर्म: लायंस गेट, प्राइम वीडियो चैनल
मशहूर प्लेराइटर विलियम शेक्सपियर की जिंदगी पर आधारित नाटक हैमनेट अब ओटीटी पर भी देखा जा सकता है. कहानी एक 11 साल के बेटे हैमनेट की मौत और उसके माता-पिता के गहरे दुख को दिखाती है, जिसने शेक्सपियर को 'हैमलेट' लिखने के लिए प्रेरित किया था.
Photo: Prime Video
टाइटल: लेनिन
प्लेटफॉर्म: जी5
अखिल अकिनेनी की सुपरहिट फिल्म लेनिन अब ओटीटी पर आ गई है. इसकी कहानी एक शख्स लेनिन की है जो एक अनाथ लड़का है और बड़ा होकर अपने गाँव और अपनों की रक्षा करता है. ये फिल्म आंध्र प्रदेश के एक ग्रामीण इलाके और महाभारत की थीम से प्रेरित है.
Photo: Youtube