विपक्ष ने रामलीला मैदान में 'महारैली' करके सत्ता उखाड़ने का दम भरा, तो बीजेपी ने भी 'पदयात्राओं' का चक्रव्यूह रच दिया है. एक तरफ हैदराबाद में अमित शाह हाथ में तिरंगा थामे सड़कों पर दिखे, तो दूसरी तरफ कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मोर्चा संभाला. क्या बीजेपी का ये पैदल-मार्च विपक्ष के आरोपों की काट बन पाएगा. देखें...
देश की सियासत में सड़क का संग्राम बड़ा होता जा रहा है. आज बीजेपी की पदयात्राओं की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की. अमित शाह ने हैदराबाद में अपनी पदयात्रा के बाद राहुल गांधी पर घुसपैठिया बचाओ रैली करने का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल को चुनौती दी कि कुछ भी हो जाए, देश से घुसपैठिया हटेंगे. इससे पहले बिहार के भागलपुर और फिर कोलकाता में पदयात्राओं के जरिये नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ये कहकर कटघरे में खड़़ा किया कि वो अपनी हार से भी सबक नहीं सीखते. देखें...
आज का दंगल उत्तर प्रदेश की सियासत पर है. इस चुनावी जंग की कुछ तस्वीरें आपने कल दिल्ली के रामलीला मैदान में देखी. जहां सारा विपक्ष एक मंच पर, एक मुद्दे पर, एक राय के साथ दिखा. ये मुद्दा वोट-चोरी का था. SIR के विरोध का था. चुनावी गडबडी का था. बीजेपी विपक्ष के मुद्दे की बात नहीं करती क्योंकि उनके हिसाब से ये मुद्दा ही भ्रम फैलाने का मुद्दा है. ये और बात है कि विपक्ष की रैली से पहले और बाद में बीजेपी खुद सडकों पर है. दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक सडकों पर पदयात्रा लेकर चल रही बीजेपी विपक्ष के नैरेटिव को काउंटर करती दिख रही है.
अमेरिका के डलास में हैलोवीन की रात कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं. जिनमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हुए. अलबामा, डेलावेयर और अर्कांसस में भी फायरिंग की वारदात सामने आईं. देखें दुनिया आजतक.
अमेरिका के अलबामा में अंधाधुंध फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई. प्रशासन के मुताबिक, 4 लोगों को गोली लगी है. मैजिक सिटी फुटबॉल मैच खत्म होने के तुरंत बाद गोलीबारी हुई. पुलिस ने वारदात के बाद स्टेडियम को खाली करा दिया, और सारे आयोजनों पर रोक लगा दी है. मेयर ने इस घटना पर दुख जताया. देखें यूएस टॉप-10.
रामलीला मैदान में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस महारैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए. विपक्ष ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया, जबकि बीजेपी ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताते हुए रोहतक और दिल्ली में जवाबी पदयात्राएं निकालीं. सवाल है क्या विपक्ष की इस महारैली से ज्ञानेश कुमार पर इस्तीफे का दबाव बढ़ेगा? देखें ब्लैक एंड व्हाइट.
ईरान और ब्रिटेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान ने ब्रिटिश सेना और खुफिया एजेंसी MI6 को आतंकी संगठन घोषित किया है. ईरान ने ब्रिटेन पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियानों में मदद करने का आरोप लगाते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया. देखें दुनिया आजतक.
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' रैली के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. दूसरी तरफ बीजेपी ने भी विपक्ष की इस रैली के जवाब में पदयात्राएं निकालीं. सवाल है कि विपक्ष और सरकार की इस आर-पार का अंजाम क्या होने वाला है? देखें हल्ला बोल.
एक तरफ दिल्ली के रामलीला मैदान से राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन का सरकार और मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन हुआ. तो दूसरी तरफ हरियाणा के रोहतक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा। राहुल गांधी कहते हैं कि वोट चोरी हुई. वहीं, बीजेपी का कहना है कि विपक्ष लोकतंत्र को बदनाम कर रहा है. यानी अब लड़ाई सिर्फ SIR की नहीं, नैरेटिव की भी है. सवाल है, क्या बीजेपी केवल राजनीतिक जवाब दे रही है या तथ्यों के आधार पर विपक्ष के आरोपों को खारिज कर रही है? देखें दंगल.
फ्रांस में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया. लगातार तीसरी बार हफ्ते के आखिर में सड़कों पर हजारों लोग उतरे. बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनों को देखते हुए 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे. सरकारी इमारतों और पर्यटक स्थलों से प्रदर्शनकारी खदेड़े गए. देखें दुनिया आजतक.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद को 'जिहादी' कहा. अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले एक रैली के दौरान ट्रंप ने ये टिप्पणी की. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी वो भड़क गए, और उन्हें खरीदे हुए लोग बताया. चुनाव से पहले ट्रंप लगातार रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. देखें यूएस टॉप-10.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय लगातार बढ़ता दिख रहा है... अमेरिका की तरफ से नए हमलों की तैयारी की खबरें हैं...तो ईरान ने भी साफ कर दिया है कि किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा... हालांकि, बातचीत के रास्ते अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं...
इलेक्शन कमीशन की मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया और फर्जी वोटों को हटाने पर बीजेपी और विपक्ष के बीच घमासान छिड़ गया है. संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के आंकड़े साझा किए, जबकि विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया. देखें दंगल.
इटली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछार की. बढ़ती महंगाई के खिलाफ छात्रों और वामपंथी कार्यकर्ताओं ने देशभर में मार्च निकाला. मजदूरी बढ़ाने और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर इटली में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. देखें दुंनिया आजतक.
अमेरिका के ओहायो में गवर्नर पद की उम्मीदवार एमी एक्टन ने अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी पर निजी पारिवारिक मुश्किलों का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया. एक्टन का कहना है कि रामास्वामी का चुनावी कैंपेन उनकी मां को दिखाने वाला विज्ञापन चलाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. देखें यूएस टॉप-10.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है और उस पर 89 से अधिक केस दर्ज हैं. इसके बावजूद कोई पुलिस उसे रिमांड पर अपने राज्य नहीं ले जा सकती. इसका मुख्य कारण सीआरपीसी की धारा 268 है, जिसे अब बीएनएसएस धारा 303 कहा जाता है. कानून व्यवस्था और सुरक्षा कारणों से गृह मंत्रालय ने यह प्रतिबंध लगाया है. पूछताछ के लिए पुलिस को जेल के भीतर ही जाना पड़ता है.
रूस की नोवोकुयबिशेव्स्क तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने बड़ा हमला किया. जिसके बाद बड़े पैमाने पर आग लग गई. रूसी सरकार ने कहा कि यूक्रेन, रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने की ट्रंप की अपील को नजरअंदाज कर रहा है. देखें दुनिया आजतक.
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी. यानी चुनाव से कई महीने पहले ही AAP अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में है. लेकिन सवाल सिर्फ उम्मीदवारों के नाम का नहीं है. सवाल ये भी है कि क्या टिकट का ऐलान सत्ता विरोधी नाराजगी को कम कर पाएगा? देखें पंजाब आजतक.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. पहले दिन पीएम ने बनासकांठा में भव्य रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसके अलावा PM-KISAN योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी की, और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन भी किया. देखें गुजरात आजतक.
आर्मेनिया की संसद में सरकार और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे, कुर्सियां और पानी की बोतलें फेंकी गईं. आर्मेनिया वही देश है, जहां 8 साल पहले 2018 में सरकार को हटाने के लिए दुनिया का पहला जेन-ज़ी आंदोलन हुआ था. लेकिन इसी जेन-जी आंदोलन के 8 साल बाद आर्मेनिया की संसद में मारपीट हो रही है. आंदोलन से निकली पार्टी की सरकार पर कैसे अब तानाशाही के आरोप लग रहे हैं? देखें ब्लैक एंड व्हाइट.
पीएम मोदी और अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। गुजरात के बनासकांठा में जहां PM ने आरोप लगाया कि अराजकता फैलाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई. वहीं लखनऊ में यूपी के 2027 चुनाव की रणनीति बनाए गए अमित शाह ने कह दिया कि मोदी चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बीच विपक्ष की भी 1 नवंबर की रामलीला रैली के लिए तैयारी पूरी है. सवाल है क्या 2029 के लिए आर-पार की लड़ाई अभी से शुरू हो गई है? देखें हल्ला बोल