रीतू तोमर आजतक डॉट इन में असिस्टेंट एडिटर हैं. वह 2022 से संस्थान के साथ जुड़ी हुई हैं और न्यूज टीम का हिस्सा हैं. इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के गणित से लेकर सिनेमा और साहित्य से विशेष लगाव है. दुनियाभर का बेहतरीन सिनेमा इसी जीवन में देख लेने की इच्छा है. पशु-पक्षियों से विशेष लगाव है.
दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी रीतू ने करियर की शुरुआत यूं तो 2015 में आईएएनएस से की. यहां न्यूज एजेंसी में काम करने के तौर-तरीकों को करीब से देखा. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की स्पेशल प्रोजेक्ट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके बाद 2019 में द वायर के साथ जुड़ी. वहां डेली बुलेटिन से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट, वीडियो एक्सप्लेनर और पैनल डिस्कशन काम का हिस्सा रहे. लोकसभा चुनाव 2019, दिल्ली विधानसभा चुनाव, सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट, जेएनयू हिंसा और कोरोना के दौरान की ग्राउंड रिपोर्ट के वीडियोज काफी सराहे रहे. रीतू तोमर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है और हिस्ट्री से एमए कर चुकी हैं.