scorecardresearch
 
Advertisement
ऋचीक मिश्रा

ऋचीक मिश्रा

Senior Assistant Editor , TVTN

richeek.mishra@aajtak.com

ऋचीक मिश्रा वर्तमान में आजतक.इन नोएडा में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. साइंस और डिफेंस सेक्शन के इंचार्ज हैं. पिछले 15 साल से वे इसरो, कई वैज्ञानिक संस्थानों तथा डिफेंस से जुड़ी खबरों को स्पेशल कवर करते हैं. साइंस और डिफेंस की जटिल घटनाओं को सरल, सटीक और प्रभावी भाषा में पेश करना उनकी खासियत है.

21 वर्ष से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के साथ ऋचीक मिश्रा ने दैनिक भास्कर, रांची में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में फ्रंट पेज संभाला. उन्होंने भोपाल के नेशनल न्यूज रूम में भी काम किया. इससे पहले डेली न्यूज (राजस्थान पत्रिका ग्रुप) में सब-एडिटर, आगरा के डीएलए एएम में जूनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर और औरंगाबाद के लोकमत टाइम्स में असिस्टेंट सब-एडिटर/रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बायोलॉजी में ग्रैजुएट ऋचीक मिश्रा यूपी की रामनगरी अयोध्या के रहने वाले हैं. निजी तौर पर उन्हें हिमालय और समंदर से दोनों से प्रेम है. घूमने का शौक रखते हैं. खाने-पीने के शौकीन और आखिर में... शिव और साइंस से विशेष लगाव.

READ MORE...

Follow ऋचीक मिश्रा on:

Advertisement
Advertisement