scorecardresearch
 

Narnia trailer Review: सफेद जादूगरनी का खौफ, नार्निया का गेट और जादू की दुनिया, कैसा है नया ट्रेलर?

नार्निया की नई फिल्म 2005 की फिल्म का प्रीक्वल है.  2005 की फिल्म में जिस नार्निया को दर्शक पहले से मौजूद जादुई दुनिया के रूप में देखते हैं. नई फिल्म उसकी उत्पत्ति तक पीछे जाएगी.

Advertisement
X
नार्निया की दुनिया फिर लौट रही है. (Photo: ITG)
नार्निया की दुनिया फिर लौट रही है. (Photo: ITG)

नार्निया की दुनिया फिर लौट आई है. नेटफ्लिक्स ने नार्निया: द मैजिशियन नेफ्यू का ट्रेलर जारी कर दिया है. ग्रेटा गर्विग का यह प्रोजेक्ट मशहूर ब्रिटिश लेखक सी. एस. लुईस की इसी नाम की किताब पर आधारित फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है. इस फिल्म को 2005 की ओरिजिनल फिल्म नार्निया का प्रीक्वल बताया जा रहा है. इस नई फिल्म में असलन भी है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी. 

फिल्म की कहानी दो बच्चों डिगरी और पॉली के इर्द-गिर्द घूमती है. डिगरी का किरदार डेविड मैकेना और पॉली का किरदार बीट्रिस कैंपबेल निभा रहे हैं. दोनों की मुलाकात ऐसे जादुई रहस्य से होती है, जो उन्हें अपनी दुनिया से बिल्कुल अलग कई दुनियाओं तक पहुंचा देता है.

इस यात्रा के दौरान वे नार्निया की दुनिया के अस्तित्व में आने के गवाह बनते हैं इसलिए फिल्म का केंद्र किसी पहले से स्थापित जादुई साम्राज्य को बचाना भर नहीं बल्कि उस साम्राज्य के अस्तित्व में आने की कहानी है. सी.एस लुइस के नोवल पर आधारित है. इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी खुद ग्रेटा ने लिखा है. इसमें डेनियल क्रेग और मेरिल स्ट्रीप जैसे दिग्गज हॉलीवुड स्टार भी हैं.

नार्निया
नार्निया

कहानी में जादुई छल्लों की अहम भूमिका है. डैनियल क्रेग फिल्म में अंकल एंड्रयू केटरली का किरदार निभा रहे हैं, जो बच्चों को इन छल्लों के जरिए दूसरी दुनियाओं तक पहुंचने का रास्ता दिखाता है. ट्रेलर में एंड्रयू कहते हैं कभी-कभी एक कहानी बाकी सभी कहानियों की शुरुआत होती है. यह डायलॉग पूरी फिल्म के विचार को सामने रखता है. डिगरी और पॉली की जर्नी उन्हें वुड बिटवीन द वर्ल्ड्स नाम की रहस्यमय जगह तक ले जाती है, जहां अलग-अलग दुनियाओं में जाने के रास्ते मौजूद हैं. यह सफर उन्हें ऐसी घटनाओं के बीच पहुंचा देता है, जिनका संबंध नार्निया के अस्तित्व में आने और वहां अच्छाई-बुराई के संघर्ष से है.

Advertisement

इस कहानी का सबसे अहम हिस्सा है नार्निया का जन्म. सी. एस. लुईस की कल्पना में यह दुनिया केवल जादू, अजीब जीवों और खूबसूरत नजारों से नहीं बनती, बल्कि उसके पीछे एक आध्यात्मिक और नैतिक विचार भी है. असलन नाम का विशाल शेर अपनी आवाज के जरिए इस दुनिया को जीवन देता है. यही वजह है कि ट्रेलर में संगीत और भव्य सीन केवल रोमांच पैदा करने के लिए नहीं, बल्कि एक पूरी दुनिया के जन्म को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं. डायरेक्टर ग्रेटा गर्विग ने भी इस आइडिया को किताब की सबसे आकर्षक कल्पनाओं में से एक बताया है.

मार्वल की दुनिया से हो रही तुलना

इस फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी तुलना मार्वल फिल्मों से होने लगी. कुछ दर्शकों को नार्निया की यह नई दुनिया सुपरहीरो फिल्मों के किसी ब्रह्मांड जैसी लगी. किसी ने इसे ‘नार्निया: रैग्नारॉक’ कहा, तो किसी ने ‘थॉर: लव एंड थंडर’ और ‘गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी’ से इसकी तुलना कर दी.

नार्निया
नार्निया

एक यूजर ने तो मजाक में यहां तक कह दिया कि ‘असलान द लायन’ अब ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में वापसी करेगा. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ग्रेटा गर्विग का रंगीन और ग्लैम-रॉक से प्रभावित अंदाज उन दर्शकों के लिए अप्रत्याशित है, जो अब तक नार्निया की दुनिया को एक अलग रूप में देखते आए हैं.

Advertisement

2005 की ‘नार्निया’ से क्या है कनेक्शन

साल 2005 में आई The Chronicles of Narnia: The Lion, the Witch and the Wardrobe फ्रेंचाइजी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. एंड्रयू एडमसन के निर्देशन में बनी उस फिल्म में चार भाई-बहन पीटर, सुसान, एडमंड और लूसी पेवेन्सी एक अलमारी के जरिए नार्निया पहुंचते हैं. वहां उनकी मुलाकात असलन से होती है और वे व्हाइट विच के अत्याचार से नार्निया को आजाद कराने की लड़ाई में शामिल होते हैं. फिल्म में विलियम मोसली, अन्ना पॉपलवेल, स्कैंडर कीन्स और जॉर्जी हेनली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

नार्निया की नई फिल्म 2005 की फिल्म का प्रीक्वल है.  2005 की फिल्म में जिस नार्निया को दर्शक पहले से मौजूद जादुई दुनिया के रूप में देखते हैं. नई फिल्म उसकी उत्पत्ति तक पीछे जाएगी. यह उस दुनिया की शुरुआती घटनाओं, असलन और व्हाइट विच से जुड़े अतीत और उन परिस्थितियों को समझने का मौका देगी, जिनका असर आगे की कहानी पर पड़ता है.

ग्रेटा गर्विग ने फिल्म की पटकथा लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है. वह लेडी बर्ड, लिटिल वीमेन और दुनियाभर में बड़ी हिट रही बार्बी जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए दुनियाभर में मशहूर एक्टर डेनियल क्रेग फिल्म में अंकल एंड्रयू की भूमिका में हैं. फिल्म में उनका किरदार जादुई छल्लों और दूसरी दुनियाओं तक पहुंचने के रास्ते से जुड़ा है. ट्रेलर में उनकी मौजूदगी कहानी के रहस्यमय और रोमांचक पहलू को सामने लाती है.

Advertisement
नार्निया
अंकल एंड्रयू के किरदार में डेनियल क्रेग

वहीं, एमा मैकी को जैडिस के किरदार में देखा जा सकता है. यही किरदार आगे चलकर व्हाइट विच के नाम से जाना जाता है. 2005 की फिल्म में व्हाइट विच नार्निया की सबसे बड़ी विरोधी थी. नई फिल्म में उसके अतीत को देखना कहानी का एक दिलचस्प पहलू होगा. लेकिन फिल्म का सबसे ज्यादा कौतूहल पैदा करने वााला किरदार है असलन. जिसे हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मेरिल स्ट्रीप ने अपनी आवाज दी है. असलन नार्निया की दुनिया का सबसे जरूरी और शक्तिशाली किरदार है. वह केवल एक विशाल शेर नहीं बल्कि मार्गदर्शन, साहस, अच्छाई और नैतिक शक्ति का प्रतीक भी है. 

ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमय माहौल से होती है. डेनियल क्रेग का किरदार अंकल एंड्रयू बच्चों को दूसरी दुनिया में जाने की क्षमता रखने वाले जादुई छल्ले देता है. इसके बाद कहानी साधारण दुनिया से निकलकर ऐसे इलाकों की तरफ बढ़ती है, जहां हर मोड़ पर कुछ अनजाना सामने आता है.

इसके बाद ट्रेलर में दूसरी दुनियाओं की झलक, रहस्यमय जगहें और जादुई नजारे दिखाई देते हैं. डिगरी और पॉली की यात्रा के जरिए दर्शक उस दुनिया तक पहुंचते हैं, जहां नार्निया का जन्म होता है. फिल्म की दुनिया में कल्पना और भव्यता का मेल है. असलन की झलक खास आकर्षण है, क्योंकि यही वह पात्र है जो नार्निया के अस्तित्व के केंद्र में है. ट्रेलर कहानी के सारे रहस्य खोलने के बजाय उसकी विशाल दुनिया और मुख्य संघर्ष की झलक दिखाता है. फिल्म 12 फरवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी जबकि नेटफलिक्स पर यह दो अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement