केरल
केरल (Kerala) भारत के दक्षिण-पश्चिमी सिरे पर स्थित राज्य है. यह शहर जिले का मुख्यालय भी है. यह राज्य पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है और पूर्व में विशाल पश्चिमी घाटों से घिरा हुआ है, जिसमें 44 नदियां परस्पर जुड़ी हुई हैं. भारत के मालाबार तट पर स्थित, केरल का गठन 1 नवंबर, 1956 को मलयालम भाषी क्षेत्रों को मालाबार, कोचीन और त्रावणकोर क्षेत्रों के साथ एकीकृत करने के बाद किया गया था. अक्सर 'भारत का मसाला तट' के रूप में लेबल किए जाने वाले, केरल ने दुनिया भर के कई यात्रियों और व्यापारियों जैसे पुर्तगाली, रोमन, ग्रीक, डच और फ्रेंच की मेजबानी की. केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम या त्रिवेंद्रम है (Thiruvananthapuram, Capital if Kerala). मलयालम इसकी आधिकारिक भाषा है (Kerala Geographical Location).
केरल सौ प्रतिशत साक्षरता के साथ भारत का इक्कीसवां सबसे बड़ा राज्य है और अपेक्षाकृत उच्च मीडिया एक्सपोजर के साथ अपने संगठित शहरीकरण का भी दावा करता है. वर्ष 2020-21 के लिए नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक में राज्य को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला घोषित किया गया (Kerala 100% Literacy).
अद्वितीय भौगोलिक विशेषताओं वाला यह राज्य देश के लोकप्रिय स्थलों में से एक है. ताड़ के किनारे वाले बैकवाटर, समुद्र तट, हिल स्टेशन, उष्णकटिबंधीय जंगल, झरने और वन्य जीवन केरल को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं. केरल राज्य 'गॉड्स ओन कंट्री' (God's Own Country') की उपाधि से सम्मानित है. कोच्चि, कोल्लम, त्रिशूर, कोझीकोड, कन्नूर, अलाप्पुझा, मुन्नार और कोट्टायम केरल के कुछ प्रमुख शहर हैं. पलक्कड़ जिले में साइलेंट वैली दुनिया के प्रसिद्ध जैव विविधता हॉटस्पॉट में से एक है. पद्मनाभस्वामी मंदिर, चाय के बागान, पूवर द्वीप, एलेप्पी बैकवाटर, कप्पड समुद्र तट, परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व और नेल्लियमपथी पहाड़ियाँ राज्य के कुछ अनुशंसित पर्यटन स्थल हैं (Kerala Tourist Places).
कृषि लोगों का मुख्य व्यवसाय है, केरल में दस लाख से अधिक लोग मछली पकड़ने पर निर्भर हैं. केरल को शिक्षा, सामाजिक कल्याण और गुणवत्ता के मामले में देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक माना जाता है.
Best Places to Visit in October: अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो देश की इन 9 खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां आप सिर्फ 2 से 3 दिन की छुट्टी में समुद्र, पहाड़, झीलों और ऐतिहासिक जगहों का मजा ले सकते हैं.
कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज में हार्ट सर्जरी के दौरान 47 वर्षीय फातिमा की मौत हो गई. परिवार ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि उन्हें पहले 'की-होल' सर्जरी की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में ऑपरेशन को बाईपास सर्जरी में बदल दिया गया.
केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई तीन कोऑपरेटिव सोसाइटियों में करीब 92 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है.
केरलम सरकार की CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच की सिफारिश ने कानुनी पहलुओं से जुड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त को कानून से मिली इम्युनिटी का दायरा कितना है? कानून के मुताबिक CEC पद की इम्यूनिटी सिर्फ आधिकारिक चुनावी कामों तक सीमित है. और इस कानून से 2006 के कथित आरोपों पर ज्ञानेश कुमार को कम से कम जांच से सुरक्षा नहीं मिलती है.
केरल के कोझिकोड में पड़ोसी से हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. कचरे और गंदगी को लेकर हुई बहस इतनी आगे बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी पड़ोसन पर एयरगन से फायरिंग कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
केरलम के कोल्लम में एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. शुरुआत में उसने मौत को प्राकृतिक बताया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. अब तक की जांच के मुताबिक दोनों में परिवार और संपत्ति को लेकर अक्सर झगड़े होते थे.
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के PWD सचिव रहने के दौरान गड़बड़ी के आरोपों से जुड़े मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला 2006 में मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से भी जुड़ा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच होगी. केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने यह आदेश दिया है. दरअसल, यह मामला उस समय का है जब ज्ञानेश कुमार केरल में PWD सचिव थे.
केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में BJP की एक महिला पार्षद के इस्तीफे से पार्टी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. मेयर पद को लेकर नाराजगी की बात सामने आने के बाद BJP नेतृत्व उन्हें मनाने में जुटा है.
Offbeat Places to Visit in October: अगर आप अक्टूबर में परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको अक्टूबर के सुहाने मौसम में घूमने की ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप सुकून के साथ नेचर के बीच अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं.
केरलम के स्थानीय स्वशासन मंत्री और आईयूएमएल नेता के एम शाजी को राजधानी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. वह सचिवालय से अपने सरकारी आवास जा रहे थे और उनके साथ पायलट या एस्कॉर्ट गाड़ी नहीं थी. वानरॉस जंक्शन के पास प्रदर्शनकारी गाड़ी के आगे बैठ गए. मंत्री ने ऑटोरिक्शा लिया, तो उसे भी रोका गया और उन्हें कुछ दूर पैदल चलना पड़ा.
केरल में बीजेपी के सीनियर नेता के.एस. राधाकृष्णन ने कहा कि हिंदुओं के बीच CPM का लंबे समय से चला आ रहा असर और मुसलमानों व ईसाइयों के बीच कांग्रेस का समर्थन होने की वजह से राज्य में बीजेपी के लिए राजनीतिक जगह सीमित हो गई है.
चंद्रशेखर ने कहा कि केरल को अपने आर्थिक लक्ष्यों तक पहुंचने में समय और प्रयास लगेगा. इसके लिए राज्य के सभी लोगों, निजी क्षेत्र और अन्य हितधारकों के सामूहिक प्रयास की जरूरत होगी.
केरलम के 38 स्थानीय निकाय वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. UDF ने 19, LDF ने 18 और NDA ने एक सीट जीती है. ये उपचुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के सत्ता में आने के बाद राज्य में हुए पहले स्थानीय निकाय उपचुनाव हैं.
केरलम में लॉटरी का टिकट न जीतने पर एक शख्स ने महिला वेंडर पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है.
केरलम के पलक्कड़ में एक युवक ने शराब के नशे में अपने सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम हुई जब दोनों के बीच शराब के हिस्से को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में सतीश ने विनोद को आंगन में चाकू घोंप दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल की राजनीति झूठ और विभाजन पर आधारित है. उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से माफी मांगने तक 'फ्रॉड' कहने से नहीं रोकने का ऐलान किया.
केरल के त्रिशूर जिले में अजगर को पकड़कर उसका मांस पकाने और खाने के आरोप में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना मन्नामंगलम के पास चेरुकुन्नू की है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.
केरल में रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार उस वक्त फंस गई, जब सामने से ट्रेन आ रही थी. कार में सवार लोगों को जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर भागना पड़ा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर के फैसले, कार की क्षमता और रेलवे क्रॉसिंग पर जोखिम लेकर रास्ता पार करने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
केरल के यूनिवर्सिटी चुनावों में SFI ने अपना दबदबा बरकरार रखा. केरल यूनिवर्सिटी के 71 कॉलेजों में SFI ने 63, जबकि कन्नूर यूनिवर्सिटी के 77 कॉलेजों में 54 कॉलेजों में जीत दर्ज की. पॉलिटेक्निक कॉलेजों और स्कूलों में भी SFI ने बड़ी संख्या में जीत हासिल की.
केरलम के पठानमथिट्टा के मल्लप्पल्ली इलाके में कब्रों से ग्रेनाइट स्लैब चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुकान मालिक समेत दो और लोग शामिल थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई स्लैब भी बरामद कर ली है.