scorecardresearch
 

Chandni Chowk Paratha: हर बार आलू पराठा खाना छोड़ें, इस बार नाश्ते में बनाएं दिल्ली के चांदनी चौक का मशहूर खोया-ड्राई फ्रूट पराठा, झटपट बनकर होगा तैयार

Chandni Chowk Paratha: अगर आप भी वीकेंड पर या फिर ब्रेकफास्ट में पराठे के नाम पर केवल आलू पराठे खाते हैं तो रुक जाएं. आज हम आपको दिल्ली के चांदनी चौक का मशहूर खोया और ड्राई फ्रूट पराठा बनाना सिखा रहे हैं जिसे खाकर आप सब भूल जाएंगे.

Advertisement
X
खोया पराठा (Photo: ITG)
खोया पराठा (Photo: ITG)

अक्सर लंच या नाश्ते में पराठे का नाम आते ही हमारे दिमाग में वही रोज-रोज वाले आलू, गोभी या प्याज के पराठे आते हैं. लेकिन अगर आप इस बार अपने लंच को बेहद खास, शाही और चटाकेदार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली के चांदनी चौक की मशहूर पराठे वाली गली का शाही ड्राई फ्रूट पराठा ट्राई करें.

काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, भुने मावे (खोया) और इलायची-केसर के फ्लेवर से भरपूर यह पराठा खाने में बेहद स्वादिष्ट, सोंधा और ऊर्जा से भरपूर होता है. चांदनी चौक में इसे खास अंदाज में फ्राई या खस्ता सेका जाता है. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और यह महज 15 मिनट में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि!

सामग्री:

2 कप गेहूं का आटा (1 चुटकी नमक और 1 चम्मच घी डालकर मथा हुआ)

1/2 कप मावा/खोया (हल्का भुना हुआ)

2 बड़े चम्मच काजू (बारीक कटे हुए)

2 बड़े चम्मच बादाम (बारीक कतरन)

1 बड़ा चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)

1 बड़ा चम्मच किशमिश

2 बड़े चम्मच पिसी चीनी या बूरा (स्वादानुसार)

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

6-8 केसर के धागे (1 चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए)

Advertisement

सेकने के लिए देसी घी

बनाने की शॉर्ट विधि:

एक बाउल में भुना मावा, कटे काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

मथे हुए आटे की लोई बनाएं और उसे कटोरी का आकार दें. बीच में 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट-मावा स्टफिंग भरें और किनारों को मिलाकर अच्छी तरह सील कर दें. हल्के हाथों से सूखा आटा लगाकर थोड़ा मोटा बेल लें.

गर्म तवे पर पराठा डालें. दोनों तरफ देसी घी लगाएं और धीमी से मध्यम आंच पर कलछी से हल्का दबाते हुए सुनहरा और खस्ता होने तक सेकें.

तैयार है आपका चांदनी चौक स्टाइल गरमा-गरम शाही ड्राई फ्रूट पराठा! इसे ठंडी मलाई, रबड़ी या फिर ऐसे ही गरमा-गरम लंच में सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement