scorecardresearch
 

अभिजीत दीपके की हिरासत की खबर सुन रोने लगीं मां, बोलीं- इंदिरा का वक्त अच्छा था...

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया. उनकी मां ने पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों हो रही है जबकि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती.

Advertisement
X
दिपके की मां ने सरकार पर उठाए सवाल (Photo: ITG)
दिपके की मां ने सरकार पर उठाए सवाल (Photo: ITG)

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया है. दिपके की मां ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. उन्होंने साफ कहा है कि सरकार ने यह अच्छा नहीं किया. उन्होंने सवाल किया कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कौन करता है. 

उन्होंने दिपके के हिरासत में लिए जाने पर सवाल किया है कि यह कौन सा न्याय है? दिपके की मां ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है जबकि अपराध करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती. 

जो होगा अच्छे के लिए होगा: अभिजीत दिपके
अभिजीत दीपके की मां ने कहा कि उन्हें पहले से ही डर था कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जब अभिजीत घर से दिल्ली के लिए निकल रहे थे तब भी उन्होंने उन्हें आगाह किया था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. हालांकि, अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा. 

बेटे की हिरासत को लेकर अभिजीत दिपके की मां ने भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने बहुत ही दुखी मन से अपने बेटे को विदा किया था. उस वक्त अभिजीत ने उन्हें समझाते हुए कहा कि था कि 'रोओ मत, जो होगा अच्छे के लिए होगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: कॉकरोचों को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, दिल्ली पुलिस ने बताया कारण

अभिजीत की मां ने प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठी लेकर रील बनाने वालों का भी जिक्र किया. उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा, 'देश के लिए काम करने वाले बच्चों को गिरफ्तार करना और दूसरों को छोड़ देना कैसा न्याय है?'

सरकार के रवैये पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है. उनके मुताबिक, सरकार ने उनके बेटे के साथ गलत किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement