scorecardresearch
 

आज है 'Rose Day', ऐसे पाएं गुलाबी निखार

आज rose day है और अगर आप आज गुलाबी निखार पाना चाहती हैं तो ये टिप्‍स आपके काम आ सकते हैं...

Advertisement
X
गुलाबी निखार
गुलाबी निखार

फरवरी को प्‍यार का महीना कहते हैं. क्‍योंकि इस महीने में सबसे ज्‍यादा लोगों को प्‍यार होता है और उन्‍हें उनका जीवनसाथी मिल जाता है.


खासतौर से युवाओं के लिए तो फरवरी का पूरा महीना किसी त्‍यौहारी महीने से कम नहीं होता. 7 फरवरी से 15 फरवरी तक कोई न कोई खास दिन जरूर मनाया जाता है. आज rose day है.


आज अगर आप गुलाबी निखार चाहती हैं तो ये टिप्‍स आपके काम आ सकते हैं...

1. गुलाबी निखार चाहिए तो चेहरे पर सेब और पपीते का गूदा लगाएं. इससे चेहरे पर मौजूद अनचाहे दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है.


2. समय कम है तो झटपट निखार के लिए चेहरे पर नींबू, हल्दी और बेसन का पेस्ट लगाएं. चेहरा निखरा-निखरा नजर आएगा.

3. त्‍वचा ऑयली है तो मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी गुलाबी निखार मिलता है.

Advertisement

4. खूबसूरत दिखने के लिए नींद पूरी करें. नींद पूरी नहीं होगी तो आप बीमार नजर आएंगी.

5. खूब पीएं पानी. क्‍योंकि शरीर में पानी की कमी होगी तो चेहरे पर खिंचाव नजर आएगा.

Advertisement
Advertisement