scorecardresearch
 

संजय प्रसाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से क्यों मिले? चर्चा में यूपी की सियासत

यूपी के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है.

Advertisement
X
बीजेपी अध्यक्ष से मिले योगी सरकार के मुख्य सचिव (Photo: ITG)
बीजेपी अध्यक्ष से मिले योगी सरकार के मुख्य सचिव (Photo: ITG)

नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी संजय प्रसाद और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच एक अहम मुलाकात हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब दिल्ली में बीजेपी संगठन और यूपी सरकार के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है.

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद संजय प्रसाद और नितिन नवीन की तस्वीर सामने आई. इस मुलाकात की तस्वीर सार्वजनिक होते ही लखनऊ के सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है.

कुछ लोग इसे उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे प्रशासनिक फेरबदल के संकेत मान रहे हैं.

मुलाकात के क्या मायने?
 
संजय प्रसाद के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह पूरी तरह से एक शिष्टाचार भेंट थी और इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि संजय प्रसाद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का गृह राज्य भी बिहार ही है. सूत्रों के मुताबिक, एक ही गृह राज्य होने की वजह से  यह एक सामान्य मुलाकात थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत: पीएम मोदी ने युवा अध्यक्ष को गले लगाकर दी बधाई।

हालांकि, सियासी जानकार इसे दूसरी नजर से भी देख रहे हैं क्योंकि संजय प्रसाद इकलौते ऐसे प्रमुख सचिव हैं, जो केंद्र के लिए एम्पैनल्ड हैं. ऐसे में उनके दिल्ली जाकर केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की चर्चाओं को भी बल मिला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement