नितिन नितिन नवीन (Nitin Nabin) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं. भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नितिन नवीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना. 20 जनवरी 2026 को बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाला. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.
14 दिसंबर 2025 में, बीजेपी संसदीय बोर्ड ने जे पी नड्डा की जगह नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. वह 45 साल की उम्र में पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनने वाले हैं.
वह वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री हैं, उनके पास सड़क निर्माण विभाग है, और वह बिहार विधानसभा में पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
नितिन नितिन नवीन सिन्हा का जन्म 23 मई 1980 को रांची, झारखंड में कायस्थ जाति में हुआ था. वह अनुभवी बीजेपी नेता और पूर्व विधायक नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. 2006 में अपने पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति में प्रवेश किया.
उन्होंने 1998 में सी. एस. के. एम. पब्लिक स्कूल, दिल्ली से अपनी इंटरमीडिएट शिक्षा पूरी की.
नितिन नवीन ने 2006 में पटना पश्चिम से उपचुनाव में अपना पहला चुनाव जीता और बिहार विधानसभा के सदस्य बने. निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के बाद, उन्होंने बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया. वह 2010, 2015, 2020 और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में फिर से चुने गए हैं. 2025 के चुनाव में, उन्होंने 98,299 वोट हासिल किए और राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के अंतर से हराया.
नितिन नवीन ने बिहार सरकार में कई मंत्री पद संभाले हैं. उन्होंने फरवरी 2021 से अगस्त 2022 तक सड़क निर्माण मंत्री के रूप में काम किया और फरवरी 2025 में उन्हें उसी पद पर फिर से नियुक्त किया गया. मार्च 2024 और फरवरी 2025 के बीच, उन्होंने शहरी विकास और आवास मंत्री और कानून और न्याय मंत्री के रूप में काम किया. उनके कार्यकाल में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी आवास और पत्रकारों के लिए समर्थन और आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन जैसे कल्याणकारी उपायों से संबंधित पहल शामिल हैं.
MP Youth Politics: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, उससे पहले 17 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का MP दौरा. जानें मालवा में गर्माई सियासत का पूरा अपडेट...
PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम 'आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील की गई है. नितिन नवीन ने लोगों से PM मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने को कहा है.
बीजेपी पंजाब में 13 दिन का अभियान 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' शुरू करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा 18 सितंबर को पठानकोट से शुरू होगी. इस अभियान की शुरुआत BJP अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वंदे मातरम पर कांग्रेस के ऐतराज को लेकर तंज तीखा तंज कसा है. उन्होंने हल्द्वानी में सीधा राहुल गांधी पर हमला बोला. नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को 'राहुल मियां' कहकर संबोधित किया और कहा कि वो वंदे मातरम के महत्व को समझ नहीं सकते. देखें वीडियो.
UP Election 2027: 2027 की जंग शुरू, BJP की टॉप टीम यूपी में उतरी..यूपी चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं...लेकिन बीजेपी ने 2027 की जंग का बिगुल अभी से बजा दिया है. इस बार सिर्फ रैलियां नहीं...दिल्ली से पार्टी की सबसे ताकतवर टीम यूपी में उतर रही है. मिशन साफ है...जो सीटें हार गए थे, उन्हें हर हाल में वापस जीतना है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के दौरे के बाद अब दो और बड़े चेहरे यूपी पहुंच रहे हैं.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर अराजकता, भ्रष्टाचार और नशे की समस्या को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति और दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने उत्तराखंड में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया.
PM मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से BJP का एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा. 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, ‘आशीर्वाद का दीया’, पदयात्रा और बाइक रैली जैसे कार्यक्रम होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर बीजेपी कई कार्यक्रम करने जा रही है. बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये ऐलान किया. 7 अक्टूबर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी. वाराणसी से वडनगर तक ये सेवा यात्रा निकाली जाएगी. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा. देखें वीडियो.
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व मैदान में उतरने जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष हारी हुई सीटों का फीडबैक लेने के साथ सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति बनाएंगे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया है. इस रात्रिभोज में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं.
बीजेपी के तीन सांसद बीते दिन सिख विरोधी दंगो के दोषी व दिवंगत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. अब इसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक बैठक की. बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, रणनीति और संगठनात्मक तालमेल पर चर्चा हुई. वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया समेत कई नेता इस दौरान मौजूद थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जल्द बड़े फेरबदल की संभावना है, जिसमें युवा, महिला, प्रदर्शन और सहयोगी दलों के संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। यह बदलाव 2027 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत टीम मोदी का रीसेट हो सकता है.
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान आया है. गडकरी ने कहा है कि वे अब ज्यादा काम नहीं सकते हैं. उनका कहना है कि अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपनी चाहिए.
पिता के कड़े विरोध, लाठियों की मार और समाज के तानों को सहकर भी कुंवर बासित अली ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए. 15 साल के लंबे सांगठनिक संघर्ष और निष्ठा के दम पर उन्होंने भाजपा में एक आम कार्यकर्ता से अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का ऐतिहासिक सफर तय किया.
CJP ने बीजेपी के Gen Z आउटरीच कार्यक्रम पर तंज कसते हुए नितिन नबीन और स्मृति ईरानी समेत टीम में शामिल नेताओं पर सवाल उठाए. वहीं, बीजेपी जल्द युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए Gen Z Outreach Programme शुरू करने की तैयारी कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय में पार्टी की नवनियुक्त टीम और संगठन के प्रमुख सदस्यों से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की है. इस मुलाकात के संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने लिखा कि संगठन स्तर पर होने वाली इस तरह की बैठकें हमेशा नए विचारों, दृष्टिकोणों और बेहतरीन रणनीतियों को समझने का एक शानदार माध्यम होती हैं. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केवल संगठनात्मक चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है.
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नए पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया. लगभग सवा चार घंटे तक चली इस बैठक में उन्होंने एक-एक पदाधिकारी से बातचीत की और अपने अनुभव भी साझा किए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई BJP राष्ट्रीय टीम से पहली बार मुलाकात की. इसमें संगठन को मजबूत करने और युवाओं से जुड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया. BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई.
आज दिल्ली से पुणे तक सियासी दंगल का मैदान सजा है. कहते हैं सियासत में तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं... और आज दिल्ली से पुणे तक दो तस्वीरें हैं.... दो रणनीतियां हैं और दो सियासी रास्ते हैं. नवीन की तीन बैठकों में संगठन की नब्ज टटोली जा रही है...चुनावी रणनीति को धार दी जा रही है... राज्यों से लेकर जमीन तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने का खाका खींचा जा रहा है. देश के युवाओं का दिल जीतने और अपनी बात उनतक पहुंचाने के लिए मंथन किया जा रहा है. देखें...