उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारतीय गणराज्य का एक प्रांत (Indian state) है जो उत्तरी भारत (northern India) में स्थित है. उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासन के दौरान विशेष पहचान मिली और ये 1 अप्रैल, 1937 (April 1, 1937) को आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत (United Provinces of Agra and Oudh) के रूप में सामने आया. साल 1950 में इसे इसका नया नाम उत्तर प्रदेश मिला (renamed in 1950). उत्तर प्रदेश 93,023 वर्ग किलोमीटर (93,023 square km) में फैला है और ये चौथा सबसे बड़ा भारतीय प्रांत हैं (fourth Indian largest state). यूपी भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य (most populous Indian state) होने के साथ विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश उपखंड भी है. यूपी की सीमा नौ राज्यों, पश्चिम में राजस्थान (Rajasthan), उत्तर में उत्तराखंड (Uttarakhand), पूर्व में बिहार (Bihar), दक्षिण में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और झारखंड और छत्तीसगढ़ (Jharkhand and Chhattisgarh) से दक्षिण-पूर्व में मिलती है. साथ ही, उत्तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल (Nepal) से मिलती है. इस राज्य की राजधानी लखनऊ (Lucknow) है और इसकी न्यायिक राजधानी प्रयागराज (इलाहाबाद) (Prayagraj, Allahabad) है. गंगा और यमुना (Ganga and Yamuna) मुख्य नदियां हैं जो पूरे राज्य में बहती हैं. इस राजस्य की मुख्य भाषाएं, हिंदी, अवधी, बघेली, बुंदेली, ब्रज भाषा, कन्नौजी और भोजपुरी है (UP Languages).
उत्तर प्रदेश में 403 विधान सभा चुनाव क्षेत्र (Assembly Constituencies) हैं और यहां भारत में सर्वाधिक, 80 लोक सभा चुनाव क्षेत्र (Lok Sabha Constituencies) हैं.
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 20 करोड़ जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश का घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 829 और लिंग अनुपात 912 है. इस राज्य की साक्षरता दर (UP literacy rate) 69.72% है, जिसमें पुरुष साक्षरता (male literacy) 79.24% तथा महिला साक्षरता (female literacy) 59.26% है. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक साक्षर जिला गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) है. न्यूनतम साक्षरता वाला जिला श्रावस्ती (Sravasti) है.
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के साल 2020-2021 की रिर्पोट के अनुसार यूपी में नवजात मृत्यु दर यानी एनएनएमआर (Neo-Natal Mortality Rate NNMR) 35.7 प्रतिशत दर्ज की गई है. यूपी में शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate IMR आईएमआर) 50.4 प्रतिशत है.
भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कथक (Kathak) की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश में हुई थी. यह राज्य नवाबी भोजन, अवधी पाक (Nawabi foods or Awadhi cuisine) के लिए मशहूर है जिसपर मुगल पाककला (Mughal cooking techniques) का प्रभाव साफ नजर आता है, जिसमें बिरयानी, कोरमा, कबाब, शीरमाल और निहारी कुलचा (biryani, korma, kebab, sheermal, nahari-kulchas) मुख्य रूप से शामिल हैं.
यूपी की गणना भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (second-largest economy in India) के तौर पर होती है. इस राज्य के मुगलसराय (Mughalsarai) में देश का प्रमुख लोकोमोटिव संयंत्र (locomotive plants) स्थित है. यूपी कालीन की बुनाई (carpet weaving), हाथ से छपाई (hand printing), चिकन कढ़ाई (chikan embroidery) और ब्रोकेड के काम (brocade work) के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां पीतल और तांबे के बर्तन का भी बड़े स्तर पर निर्माण होता है (brass and copperware manufacture) उत्तर प्रदेश में कई बड़े पर्यटन स्थल हैं जहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं, जिसमें ताज महल (दुनिया के सात आश्चर्यों में एक) (Taj Mahal included in the Seven Wonders of the World), खास महल (Khas Mahal), फतेहपुर सिकरी (Fatehpur Sikri) और आगरा की आर्ट गैलरी (Agra Art Gallery) उल्लेखनीय हैं.
लखनऊ के शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे जेल में बंद है. उसने जेल प्रशासन को मुलाकात करने वालों की सूची सौंपी है, जिसमें सिर्फ पिता और रायबरेली के परिजनों के नाम शामिल हैं. श्रद्धा के करीबी दोस्तों और परिचितों के नाम सूची से गायब हैं. जेल प्रशासन ने सूची पुलिस सत्यापन के लिए भेजी है. मंजूरी के बाद ही मुलाकात की अनुमति मिलेगी.
बांदा में सांप के काटने के बाद एक युवक जिंदा सांप को हाथ में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया. युवक को इस हालत में देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया. मेडिकल स्टाफ ने सांप को बाहर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ. काफी समझाने के बाद उसने सांप को डिब्बे में बंद किया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया.
चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी क्षेत्र के इलेक्शन ऑब्जर्वर को पद से हटा दिया है. अब 2009 बैच के IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को नया इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.
आगरा MLC चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. 23 अक्टूबर को सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कैमरे के सामने रो पड़े थे. अब इस मामले में छह अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
यूपी चुनाव से पहले BJP ने वर्किंग कमेटी 2026 की घोषणा की है. इसमें 548 कार्यसमिति सदस्य, 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 134 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं. सूची में कई बड़े नेताओं के नाम हैं.
लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में नारियल में पानी कम निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. नारियल के ठेले पर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि चार लोग फरार हैं. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.
राहुल गांधी की गाड़ियों के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के आपस में टकराने से हादसा हो गया था. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने त्वरित कार्रवाई की है और मामले की गहराई से जाँच के लिए एक विशेष जाँच दल यानी (SIT) का गठन किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के सख्त निर्देशों के बाद इस जांच टीम को गठित किया गया है.
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकार खतरनाक थी. उन्होंने कहा कि उस समय जो स्थितियां थीं, वे बेहद भयावह थीं. मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा का मतलब दंगा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता है.
उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक महोबा जिला प्राचीन चंदेल राजवंश की वीरगाथाओं और पान की खेती के लिए प्रसिद्ध है. सियासत की बात करें तो जिले की दोनों विधानसभा सीटों- महोबा और चरखारी- पर बीजेपी का कब्जा है. लोध, दलित और सवर्ण मतदाताओं के भरोसे बीजेपी 2027 में हैट्रिक की तैयारी में है, वहीं सपा-बसपा एंटी-इंकंबेंसी और स्थानीय मुद्दों के दम पर चुनौती देने में जुटी हैं.
जाली नोट छापने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरोह के कुछ सदस्य वेब सीरीज ‘फर्जी’ से प्रेरित हुए थे. इस मामले की कड़ियां राजस्थान से निकलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ तक पहुंच गईं.
इटावा में नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि दोनों ने खाने में नींद की गोलियां देकर उन्हें बेहोश किया, फिर चाकू और सिलबट्टे से हमला कर मार डाला. शव को फ्रिज में छिपाने की कोशिश नाकाम होने पर बक्से में बंद कर दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है.
झांसी में 19वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल श्वान प्रतियोगिता में 17 रेलवे जोन के 73 प्रशिक्षित श्वान हिस्सा ले रहे हैं. किसी ने आग की लपटों के बीच छलांग लगाई, तो किसी ने छिपी वस्तुओं की तलाश की. 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में ट्रैकिंग, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की पहचान करने की क्षमता परखी जाएगी.
झांसी में इकलौते बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली. मौत से पहले बनाया वीडियो. वीडियो में बोला- 'पापा, पैसे अपने पास रखो, अब मैं माँ के पास जा रहा हूं..' 16 साल पहले मां ने भी आग लगाकर जान दी थी. घटना से परिवार में मचा कोहराम. पढ़ें पूरी खबर...
कानपुर के सजेती इलाके में बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया. आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को पहले घाटमपुर सीएचसी और फिर हैलट अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसे 55 टांके लगे. घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नीलम के मुताबिक, समय पर पैसा मिलने से खेती और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालना आसान होता है. 13 बीघा जमीन पर गन्ने की खेती से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल है.
Bijnor Crime News: बिजनौर के मंडावली में 75 वर्षीय बुजुर्ग हिफजुर्रहमान ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म. BNS और POCSO Act में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे 15 वर्षीय कृष्णा की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद उग्र भीड़ ने सड़क जाम की, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने परिजनों को समझाकर स्थिति को संभाला.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की पीछे चल रही गाड़ियों की टक्कर हुई. पुलिस महानिदेशक ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है जो दुर्घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी लापरवाही की जांच करेगी.
उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में वोटरों के नाम के साथ अजीबोगरीब गड़बड़ियां हो रही है. इस पर यूपी के मुख्य निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर सफाई भी दे रहे हैं. इस बीच लोग मतदाता सूची के ट्रांसलेशन में हो रही गड़बड़ी को लेकर आयोग पर जातिवादी होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने विपक्ष को घुसपैठियों से प्यार करने वाला बताते हुए किसानों, युवाओं और दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ।