नई दिल्ली (New Delhi) भारत की राजधानी है (Capital of India). यह एक प्रशासनिक जिला भी है, जो दिल्ली मेगासिटी का एक हिस्सा है. जिले की स्थापना 1997 में हुई थी, लेकिन 2012 में दिल्ली के जिलों के पुनर्निर्धारण के दौरान इसकी सीमाओं में काफी बदलाव किया गया (New Delhi Formation).
नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) की पांच नगर पालिकाओं में से तीन में फैला है, यानी नई दिल्ली (New Delhi), दिल्ली छावनी (Delhi Cant) और दक्षिण दिल्ली (South Delhi) नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में. यह केंद्र में स्थित लुटियंस दिल्ली (Lutyens' Delhi) को कवर करता है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की दक्षिण-पश्चिमी सीमाओं से लेकर गुरुग्राम तक फैला हुआ है. एनसीटी के अन्य 10 जिलों के रूप में, इसे तीन तहसीलों- चाणक्यपुरी (Chanakyapuri), दिल्ली छावनी (Delhi Cant) और वसंत विहार (Vasant Vihar) में विभाजित किया गया है.
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक नई दिल्ली की जनसंख्या 1.42 लाख है (New Delhi population). इसका क्षेत्रफल 35 वर्ग किलोमीटर है (New Delhi Area), जिसमें प्रति वर्ग किलोमीटर 4,057 लोग रहते हैं (New Delhi Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 822 है. इसकी 88.34 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 92.24 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 83.56 फीसदी है (New Delhi literacy).
नई दिल्ली के प्रमुख स्थलों में राजपथ (Rajpath), जनपथ (Janpath), राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) और इंडिया गेट (India Gate) शामिल हैं (New Delhi Tourist Places).
परांठे, चाट, बटर चिकन, कबाब, छोले भटूरे, बिरयानी, निहारी और रोल्स नई दिल्ली के फेमस खानों में शुमार है (New Delhi Famous Food).
Bagh Print BRICS Summit Delhi: नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाए मप्र के धार जिले की बाग प्रिंट. विदेशी प्रतिनिधियों ने 'BRICS' लोगो वाले ठप्पों से खुद की प्रिंटिंग, पढ़ें रिपोर्ट.
नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अलग अंदाज देखने को मिला. विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एक साथ बस में सवार होकर भारत मंडपम के लिए रवाना हुए. यहां सभी नेता ब्रिक्स गाला डिनर में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस खास सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. बस में नेताओं का साथ सफर करना सम्मेलन के बीच एक दिलचस्प तस्वीर बन गया है.
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन कैप्टन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
अर्जुन जैन दो साल तैयारी करने के बाद भी जेईई परीक्षा में फेल हो गए. फिर दूसरे प्रयास में आईआईटी-बीएचयू की सीट ठुकरा दी. उन्होंने आरवी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की, इसके बाद पीएचडी की डिग्री हासिल की. यान लेकुन सहित एआई शोधकर्ताओं के साथ काम किया, एप्पल की प्रोजेक्ट टाइटन टीम में शामिल हुए और बाद में प्रोफेसर के रूप में आईआईटी बॉम्बे लौट आए.
पीएम मोदी ने शनिवार को BRICS समिट को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रीविलेज से पार्टनरशिप की तरफ बढ़ना ज़रूरी है. पीएम ने साथ ही ग्लोबल साउथ की समान भागीदारी के लिए 10 प्रस्ताव का सुझाव दिया. उन्होंने समुद्री सुरक्षा के सपोर्ट नेटवर्क पर भी ज़ोर दिया. देखें वीडियो.
नई दिल्ली BRICS समिट 2026 में पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के सामने नई दिल्ली घोषणा 2026 को अपनाने का प्रस्ताव रखा. इसके बाद नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया. पीएम ने कहा कि किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई है. देखें Vdieo.
एनआईटी जालंधर के छात्र इरफान मोहम्मद को हिमाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान कंपनी के एक कर्मचारी से अचानक मुलाकात के बाद दुबई की रेवोल्यूट कंपनी में आईओएस डेवलपर की इंटर्नशिप मिल गई. ये कहानी सुनने में बेहद फिल्मी लगेगी लेकिन ऐसा वाकई में हुआ है.
भोपाल के रहने वाले अभिषेक साहू ने 30 हजार रुपये का लोन लेकर अपना बिजनेसस शुरू किया और अब वह हर महीने 25 लाख रुपये का बिजनेस कर रहे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रिंस रहीम आगा खान पंचम इन दिनों अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन उनकी पहचान केवल धार्मिक नेतृत्व तक सीमित नहीं है. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी खास है. उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित फिलिप्स एकेडमी एंडोवर से पढ़ाई करने के बाद ब्राउन यूनिवर्सिटी से तुलनात्मक साहित्य में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की.
BRICS Summit 2026: विदेश में पढ़ाई, भारतीय छात्रों के लिए हमेशा ही बड़ा सौदा माना जाता है. अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ट्यूशन फीस और रहने का खर्च कई छात्रों के बजट से बाहर हो सकता है. ऐसे में BRICS देशों की यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों के लिए एक वैकल्पिक विकल्प बन सकती है. हालांकि, हर BRICS देश में फीस, भाषा, वीजा और छात्रवृत्ति के नियम अलग हैं.
UPSC की परीक्षा पास कर IAS अफसर बनने में आधी उम्र निकल जाती है. लेकिन एक गलत कदम आपको पद से नीचे भी उतार देती है. आपने कई बार सुना होगा कि इस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन क्यों? लोग अक्सर सवाल करते हैं कि कौन सी गलती की वजह से उनकी कुर्सी छिन सकती है?
BRICS की मेज़बानी में भारत का सफर भी बेहद खास रहा है. 2012 में नई दिल्ली और 2016 में गोवा के बाद,आनलाइन समिट और अब 2026 में एक बार फिर भारत BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है. यानी 4 बार भारत ने दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के इस महत्वपूर्ण मंच की अगुवाई की है-जो वैश्विक कूटनीति में भारत के बढ़ते कद और नेतृत्व का बड़ा प्रमाण है.
1995 बैच के सीनियर अधिकारी डी सुरेश चर्चा में हैं. वह किसी प्रशासनिक काम के वजह से नहीं बल्कि FIR दर्ज होने की वजह से हैं. दरअसल, रिटायरमेंट के पांच दिन पहले ही उनपर 3.5 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले का आरोप लगा है.
दिल्ली के नंद नगरी में देर रात दो दर्जन से ज्यादा युवकों पर घरों-गाड़ियों पर पथराव का आरोप है. इस दौरान फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनका फोकस ‘Gen Alpha’ और ‘Gen Beta’ के बीच एजुकेशन अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने पर होगा. इसके लिए पहले से ही शिक्षा आयोग का गठन किया जा चुका है.
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भारत मंडपम और लुटियंस दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रित और डायवर्ट रहेगा. ट्रैफिक एडवाइजरी में कंट्रोल्ड सड़कें, प्रतिबंधित इलाके, वैकल्पिक रास्ते और डायवर्जन पॉइंट्स को रंगों से दिखाया गया है.
छात्रों, किसानों, प्रोफेशनल्स, माता-पिता, युवाओं और बच्चों में आत्महत्या के मामले समाज के लिए गंभीर चिंता बनते जा रहे हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि आत्महत्या रोकने के लिए सिर्फ काउंसलिंग नहीं, बल्कि चेतावनी संकेतों को पहचानना, सुनना और समय पर साथ देना जरूरी है. आइए जानते हैं कि कैसे हम किसी के मददगार बन सकते हैं.
दिल्ली के जौहरी पुर इलाके में सुबह-सुबह गोलीबारी से सनसनी फैल गई. 32 वर्षीय नीरज ने कथित तौर पर पड़ोसी 48 वर्षीय राजवती के पैर में गोली मार दी. इसके बाद उसने घर के कमरे में खुद को बंद कर सिर में गोली मार ली. पुलिस को मौके से रिवॉल्वर मिली है और अब वारदात के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
Delhi Airport Duty Free Passport Scam: अमेरिका से आई महिला ने IGI एयरपोर्ट पर 1 बोतल शराब के लिए 9 महीने के बच्चे समेत पूरे परिवार का पासपोर्ट स्कैन करने का आरोप लगाया. दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच के दिए आदेश.
नई दिल्ली में BRICS समिट 2026 को लेकर दुनिया की नजर इस समय भारत पर है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'इस साल हम BRICS के 20 साल मना रहे हैं. 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी तो इसमें सिर्फ 4 देश थे और आज BRICS में 21 देशों का हमारा परिवार है.' देखें पूरा Video.
BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है. 25,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे. सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 100 से अधिक एनएसजी (NSG) कमांडो और आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैनात किए गए हैं.