कुमार अभिषेक उत्तर प्रदेश के आजतक/इंडिया टुडे के एग्जीक्यूटिव एडिटर और यूपी ब्यूरो चीफ हैं. अभिषेक को टीवी-डिजिटल मीडिया में 27 साल से ज्यादा का अनुभव है. बिहार में 17 साल रहे और उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों से आजतक और इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े हुए हैं.
मूल रूप से बिहार में छपरा के रहने वाले अभिषेक ने पटना दूरदर्शन से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की थी. फिर स्टार प्लस के शो "आज की बात" के लिए 3 साल तक काम किया. पहले बिहार में पत्रकारिता का लंबा अनुभव और अब उत्तर प्रदेश के ब्यूरो हेड हैं.
अभिषेक को 2016 और 17 में आजतक ग्रुप की तरफ से Most valued journalist अवार्ड से सम्मानित. 2021 और 2022 में भी आजतक के Most valued journalist अवॉर्ड से सम्मानित हुए. अभिषेक को पढ़ने क्रिकेट खेलने और यात्रा का शौक है.