scorecardresearch
 

दिल्ली में कल भी ट्रैफिक पर असर, 30 रूट पर रहेगा डायवर्जन... घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Police Advisory: 11 अक्टूबर को दिल्ली में कानून-व्यवस्था के चलते 30 प्रमुख रूटों पर डायवर्जन. कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, धौला कुआं समेत कई रास्ते रहेंगे प्रभावित; एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जाने वाले समय लेकर निकलें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
कनॉट प्लेस, मंडी हाउस से लेकर धौला कुआं तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित. (File Photo/PTI)
कनॉट प्लेस, मंडी हाउस से लेकर धौला कुआं तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित. (File Photo/PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा कारणों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 11 अक्टूबर के लिए एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दिल्ली के सेंट्रल और लुटियंस जोन के लगभग 30 प्रमुख चौराहों, गोलचक्करों और कनेक्टिंग सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा.

प्रशासन ने साफ किया है कि हालात के आधार पर डायवर्जन को लागू किया जाएगा. इसके चलते कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, धौला कुआं, आईटीओ और आसपास की प्रमुख सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहने की संभावना है.

इन 30 प्रमुख चौराहों और रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार,

गोलचक्कर शंकर रोड - वंदे मातरम 'टी' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)

धौला कुआं फ्लाई ओवर

गोलचक्कर झंडेवाला

गोलचक्कर पंचकुइयां

गोलचक्कर मंडी हाउस

डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)

राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)

मिंटो रोड / दील दयाल उपाध्याय मार्ग

गुरु नानक चौक

चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्किल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट

भैरों रोड - एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट

लोधी रोड फ्लाई ओवर

गोलचक्कर नीला गुंबद

मदरसा टी-पॉइंट

गोलचक्कर सम्राट होटल

सरदार पटेल मार्ग - पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

Advertisement

भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास

मोती बाग फ्लाई ओवर के नीचे

रिंग रोड - सन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट

गोलचक्कर अशोक रोड – जंतर मंतर रोड

गोलचक्कर विंडसर पैलेस

टॉलस्टॉय - जनपथ क्रॉसिंग

गोलचक्कर रेल भवन

जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग

आउटर सर्किल कनॉट प्लेस - बाराखंबा रोड टी-पॉइंट

गोलचक्कर गोल डाक खाना

गोलचक्कर पटेल चौक

जय सिंह रोड – अशोक रोड टी-पॉइंट

गोलचक्कर आरएमएल (RML) अस्पताल

आउटर सर्किल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग टी-पॉइंट जैसे प्रमुख स्थानों और उनसे जुड़ने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी:

यात्रियों के लिए विशेष सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता, दफ्तर जाने वाले लोगों और यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश और सुझाव जारी किए हैं:

समय से पहले निकलें: नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और हाथ में अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें.

पब्लिक ट्रांसपोट का इस्तेमाल करें

लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके.

वैकल्पिक मार्गों का चयन
यदि संभव हो तो प्रभावित 30 प्रमुख चौराहों और कनेक्टिंग रास्तों के बजाय वैकल्पिक बाहरी रिंग रोड या अन्य बाइपास मार्गों का उपयोग करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement