scorecardresearch
 

वनवास से पहले पिता से लिया आशीर्वाद, फिर बहाई अस्थियां... रामायण से सामने आई भगवान राम की नई झलक

रामायण फिल्म से कुछ और नए पोस्टर्स सामने आए हैं, जिसमें हम अरुण गोविल और रणबीर कपूर को देख सकते हैं. इसमें राजा दशरथ और भगवान राम के बीच आखिरी मुलाकात दिखाई गई है, जब राम वनवास के लिए निकल रहे होते हैं.

Advertisement
X
रामायण की नई झलक (Photo: ITGD)
रामायण की नई झलक (Photo: ITGD)

रामायण इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. 4000 करोड़ की लागत में बन रही ये फिल्म, दो पार्ट में आ रही है. इसका पहला पार्ट तो अभी दिवाली पर आ रहा है, जिसके लिए मेकर्स की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है. लगभग हर दिन फिल्म का नया पोस्टर सामने आ रहा है. बीते दिन कैकयी और मंथरा की झलक दिखी थी, अब फिल्म से राजा दशरथ और भगवान राम की एक भावुक करने वाली झलक देखने मिली है.

रामायण की नई झलक

फिल्म रामायण के नए पोस्टर्स में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. एक पोस्टर में वो अपने पिता राजा दशरथ यानी अरुण गोविल से आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे पोस्टर में वो नदी में अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं. ये सीन उनके वनवास के जाने के समय का है, जब वो अपने पिता राजा दशरथ से वन में जाने की स्वीकृति मांगने जाते हैं. जिसके बाद राजा दशरथ पुत्र विलाप में अपनी जान गंवा देते हैं. उनके गुजर जाने के बाद भगवान राम उनकी अस्थियां नदी में विसर्जित करते हैं. रामायण के पोस्टर्स यही कहानी दर्शाने की कोशिश भी करते हैं. 

इन पोस्टर्स को देखकर कई लोग काफी खुश हुए हैं. उन्होंने इनमें दिखाई गई डिटेलिंग को सराहा है. महल के अंदर पिता से आशीर्वाद हो या नदी में अस्थियां बहाने वाला दृश्य, इन पोस्टर्स को पसंद किया जा रहा है. वहीं इसमें दो-दो राम भी हैं, एक तो टीवी के राम यानी अरुण गोविल और दूसरे फिल्म में राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर. 

Advertisement

हालांकि जहां तारीफ होती है, वहां आलोचनाएं भी होना तय है. कुछ लोगों को ये पोस्टर्स टीवी सीरियल जैसे लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर हर किसी का अलग-अलग नजरिया है, और वो उसे बेबाकी से सामने भी रख रहे हैं. 

फिल्म रामायण को रिलीज होने में बस कुछ ही हफ्तों का समय बचा है. मेकर्स इसे दिवाली पर रिलीज करने वाले हैं. दुनियाभर में 5 और 6 नवंबर इसकी रिलीज डेट तय की गई है. लेकिन अभी तक इंडिया में इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है. ऐसे में फिल्म को लेकर सस्पेंस कब खत्म होने वाला है, ये अभी देखना बाकी है. इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement