scorecardresearch
 

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ पहली सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, आखिर कब और कहां भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाने वाले हैं. जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार भारतीय दौरे पर आने वाली हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे की कोशिश भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर फैन्स का ध्यान खींचने की होगी.

Advertisement
X
भारतीय महिला टीम से टक्कर लेने को तैयार जिम्बाब्वे. (PHOTO: Zimbabwe Cricket)
भारतीय महिला टीम से टक्कर लेने को तैयार जिम्बाब्वे. (PHOTO: Zimbabwe Cricket)

महिला क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत के व्हाइट-बॉल दौरे पर आ रही है, जिसके लिए उन्होंने अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. 

इस द्विपक्षीय सीरीज की कमान अनुभवी खिलाड़ी जोसेफिन नकोमो के हाथों में सौंपी गई है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस ऐतिहासिक दौरे पर कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 3 टी20 और 3 वनडे मैच शामिल हैं. 

वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी. वहीं शुरुआती तीन टी20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमें वडोदरा के लिए रवाना होंगी, जहां बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 23, 25 और 28 अक्टूबर को वनडे मैच खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे की टीम इस दौरे पर बेहद बुलंद हौसलों के साथ उतर रही है. हाल ही में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज महिला टीम को 4 विकेट से हराकर एक और उलटफेर भरी जीत दर्ज की थी . 

Advertisement

यह जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली और आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में उनकी पहली मेडन जीत थी. उस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए नयाशा ग्वानजुरा ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके थे, जिन्हें भारतीय दौरे के लिए भी टीम में बरकरार रखा गया है.

भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे का पूरा स्क्वॉड

जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बेलोव्द बिजा, चिपोट मुगेरी-तिरिपानो, केलिस न्धलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलेंडर चारे, कुदजाई चिगोरा, नयाशा ग्वानजुरा, नोमेलो सिबांडा, लोरिन फिरि, चियेदजा धुरुरी, मोडेस्टर मुपाचिकावा, तेंडाई माकुशा और शार्ने मेयर्स.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement