scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में हमले को लेकर कहा है कि ये तब खत्म होगा जब उन्हें सही समय लगेगा. बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है. अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेताओं की जानकारी देने पर इनाम घोषित किया है.

Advertisement
X
पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें. (Photo: AFP)
पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें. (Photo: AFP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल ईरान में हमले रोकने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं, बगदाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'ग्रीन ज़ोन' में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने हमला कर दिया है. दिल्ली सरकार शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम का नाम बदलने की तैयारी कर रही है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

'जब मुझे लगेगा, तब खत्म करूंगा ईरान जंग'... ट्रंप ने कहा अमेरिका के पास गोला-बारूद की कमी नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान तब खत्म होगा जब उन्हें लगेगा कि सही समय आ गया है. ट्रंप ने इस संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी निश्चित समयसीमा को बताने से मना कर दिया. यह जंग लगभग दो हफ्ते पहले तब शुरू हुई थी जब अमेरिकी और इजरायली संयुक्त हमलों में ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, हेलीपैड पर गिरी मिसाइल, धू-धू कर जला परिसर

इराक की राजधानी बगदाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'ग्रीन ज़ोन' में स्थित अमेरिकी दूतावास पर एक बड़ा हमला हुआ है. इराकी अधिकारियों के अनुसार, दूतावास परिसर के भीतर मौजूद हेलीपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई है. अभी तक दूतावास के भीतर किसी के हताहत होने या सटीक नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अमेरिकी पक्ष से नहीं की गई है.

Advertisement

मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानी नेताओं पर US ने रखा इनाम, जानकारी देने वाले को मिलेंगे एक करोड़ डॉलर

अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है. मोजतबा के साथ-साथ ईरान की आईआरजीसी के प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वालों के लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम का ऐलान किया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने यह अपील रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत की है.

Weather Forecast: उत्तर भारत में प्री-मानसून की दस्तक, राजस्थान-पंजाब-से दिल्ली तक आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं. मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले कुछ दिनों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने इन गतिविधियों से बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है.

पुरानी दिल्ली के विकास पर बड़ा फैसला, SRDC का नाम बदलने की तैयारी में रेखा सरकार

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम का नाम बदलने की योजना की घोषणा की है. CM की अध्यक्षता में SRDC बोर्ड की मीटिंग में पुरानी दिल्ली और शाहजहानाबाद क्षेत्र के समग्र विकास पर चर्चा हुई. इस बैठक में तय किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर 3 नए नामों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, जिनमें से बाद में फाइनल नाम चुना जाएगा.

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मां के दरबार में पहुंचा टीम इंड‍िया का क्रिकेटर, वैष्णो देवी में टेका माथा

भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभ‍िषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंद‍िर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया. अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन लिखा- जय माता दी. तस्वीरों में वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर दर्शन करते नज़र आए.

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा बदलाव... पहली बार SDM स्तर के अधिकारी होंगे रिटर्निंग ऑफिसर

पश्चिम बंगाल में पहली बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अफसर एसडीएम स्तर या उससे उच्च पद के अधिकारी होंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है. चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग अफसर ही नामांकन पत्रों की जांच, मतदान और मतगणना से जुड़े कई प्रशासनिक निर्णयों की ज़िम्मेदारी संभालते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement