टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T20 Cricket World Cup) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित एक प्रमुख टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया भर की शीर्ष क्रिकेट टीमें भाग लेती हैं. यह टूर्नामेंट हर चार साल में आयोजित किया जाता है. छोटे प्रारूप के कारण अत्यधिक रोमांचक और तेज़ गति वाला होता है.
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी. उस साल दक्षिण अफ्रीका ने इसकी मेजबानी की थी. पहले ही एडिशन में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद से यह टूर्नामेंट लगातार लोकप्रिय होता गया और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करता रहा.
टी20 वर्ल्ड कप में टीमें ग्रुप स्टेज, सुपर 12 या सुपर 10 और नॉकआउट दौर (सेमीफाइनल और फाइनल) में प्रतिस्पर्धा करती हैं. प्रत्येक मैच 20 ओवर प्रति पारी का होता है, जिससे खेल की गति तेज बनी रहती है और अधिक मनोरंजक होता है.
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमें टी20 वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं. क्रिस गेल, विराट कोहली, एमएस धोनी, बाबर आजम और राशिद खान जैसे खिलाड़ी इस प्रारूप में अपनी धाक जमा चुके हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐतिहासिक क्षण देखे गए हैं. 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवर में चार छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई थी. इसके अलावा, युवराज सिंह द्वारा 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाना भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है.
24 सितंबर 2007 को भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहले ICC T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. गौतम गंभीर की शानदार 75 रन की पारी, मिस्बाह-उल-हक का संघर्ष और श्रीसंत के ऐतिहासिक कैच ने इस फाइनल को क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल कर दिया.
बांग्लादेश के 2026 T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने को लेकर हुई सरकारी जांच में पूर्व खेल सलाहकार को मुख्य निर्णयकर्ता बताया गया है. तीन सदस्यीय कमेटी की 22 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की भारत जाने की इच्छा के बावजूद फैसला लिया गया. रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले पहली बार राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् बजाया गया. इसके बाद जन गण मन हुआ और टॉस से पहले का समारोह लंबा हो गया. इसी वजह से मैच करीब चार मिनट देरी से शुरू हुआ. केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत दोनों गीत प्रस्तुत करने का क्रम तय किया गया था. भारतीय क्रिकेट में यह ऐतिहासिक शुरुआत रही.
भारत को साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था. लेकिन उनकी वाइफ देविशा ने सूर्या को ऐसा करने से रोक दिया. आकाश चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भी भारत-पाकिस्तान की हॉकी टीमें कई बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं. इन तमाम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने हाई-फाइव किए, गले मिले और कभी-कभार एक-दूसरे की पीठ भी थपथपाई. लेकिन किसी ने इस पर नाराजगी नहीं जताई.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसिस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने पुर्तगाल के लिए अपने पहले टूर्नामेंट में धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने 51 गेंदों में 111 रन बनाए, जिससे पुर्तगाल ने चेकिया के खिलाफ 211/6 का स्कोर बनाया. बारिश के कारण चेकिया 8.5 ओवर में 24/5 तक ही पहुंच सका और पुर्तगाल ने DLS से 91 रन से जीत दर्ज की. यह उसकी लगातार चौथी जीत है.
आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप को और चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए नया फॉर्मेट लागू किया है. अब टूर्नामेंट में हर मुकाबले का महत्व पहले से ज्यादा बढ़ेगा. शुरुआती चरण से ही टीमों पर दबाव रहेगा और आगे बढ़ने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन जरूरी होगा. इससे प्रतियोगिता ज्यादा रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनने की उम्मीद है.
Jonathan Trott: जिस अफगानिस्तान टीम को आज से कुछ साल पहले तक कमजोर टीम माना जाता था, अब एक मजबूत टीम बनकर उभरी है. इस टीम को मजबूत बनाने में तो वैसे तो कई नाम है, लेकिन इसमें अंग्रेज कोच जोनाथन ट्रॉट की भूमिका बेहद अहम है.
बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि खिलाड़ी भारत में टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा का हवाला देकर रोका गया. लिटन ने कहा कि टीम पाकिस्तान में भी कड़ी सुरक्षा के बीच खेल चुकी है, इसलिए भारत में खेलने पर सवाल नहीं होना चाहिए था.
बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है. हालांकि, पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के चलते न सिर्फ कप्तानी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि उन्हें 15 सदस्यीय टीम से भी बाहर कर दिया गया है.
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. आगामी श्रृंखलाओं और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व विकल्पों पर विचार किए जाने की बातें सामने आ रही हैं. चयनकर्ता और टीम प्रबंधन दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ टीम की दिशा तय करने पर फोकस कर सकते हैं. इस बीच कई खिलाड़ियों के नाम संभावित नेतृत्व विकल्पों के रूप में चर्चा में बने हुए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने खास सम्मान दिया है. पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया. भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन को बिहार का गौरव बताते हुए सरकार ने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे सम्मान और प्रोत्साहन जारी रहेंगे. यह पल खेल और सम्मान दोनों के लिए खास माना जा रहा है
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को 2026 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन और भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया. इस टूर्नामेंट में किशन 317 रन बनाकर शीर्ष रन स्कोररों में शामिल रहे और भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में उनकी भूमिका अहम रही.
Team India की T20 Captaincy को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा कप्तान Suryakumar Yadav की जगह अब Shreyas Iyer सबसे बड़े दावेदार बनकर उभर रहे हैं.
कनाडा टीम 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने के बाद अचानक कप्तानी बदलाव और संदिग्ध फैसलों में घिर गई. ICC Anti-Corruption Unit ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा से पूछताछ की. CBC Fifth Estate की डॉक्युमेंट्री में टीम चयन, कॉल रिकॉर्डिंग और बाहरी दबाव से फिक्सिंग के आरोप सामने आए, जिनमें Lawrence Bishnoi गैंग का नाम भी जोड़ा गया, हालांकि आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा-न्यूजीलैंड मैच को लेकर मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. ICC की ACU जांच में कप्तान दिलप्रीत बाजवा का ओवर संदेह के घेरे में है. जानिए पूरा मामला, आरोप और जांच से जुड़ी अहम जानकारी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को मार्च का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत में बाहर रहने के बाद उन्होंने मौका मिलते ही दमदार वापसी की और अहम मुकाबलों में मैच जिताऊ पारियां खेलीं. लगातार बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते सैमसन ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर अपनी उपयोगिता साबित कर दी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया. लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म पर सवाल बने हुए हैं. इंग्लैंड-आयरलैंड दौरा उनके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म अब भी सवालों में है. आने वाला इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा उनके लिए निर्णायक माना जा रहा है, जहां प्रदर्शन ही उनके भविष्य और कप्तानी तय करेगा. युवा खिलाड़ियों की बढ़ती चुनौती के बीच सूर्या के सामने टीम में अपनी जगह बनाए रखने की बड़ी परीक्षा खड़ी हो गई है.
फखर जमां ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उन्होंने संन्यास का मन बना लिया था, लेकिन अब वह अपने करियर को बेहतर तरीके से खत्म करना चाहते हैं. दूसरी ओर, बॉल टैंपरिंग मामले में उन पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध भी बरकरार रखा गया है.
नीदरलैंड्स के एक क्रिकेटर ने RCB की भारी-भरकम बिक्री पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उसकी कीमत का छोटा सा हिस्सा भी उनके बोर्ड को मिल जाए, तो वह तेजी से आगे बढ़ सकता है. उन्होंने associate देशों को ज्यादा मौके देने की बात दोहराई.