scorecardresearch
 

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मां के दरबार में पहुंचा टीम इंड‍िया का क्रिकेटर, वैष्णो देवी में टेका माथा

भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए. टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ दिन बाद उन्होंने यह यात्रा की और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए जय माता दी लिखा. फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

Advertisement
X
टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (दाएं) ने न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ T20 WC फाइनल में व‍िस्फोटक पारी खेली थी. (Photo: PTI)
टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (दाएं) ने न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ T20 WC फाइनल में व‍िस्फोटक पारी खेली थी. (Photo: PTI)

भारतीय टी20 टीम के व‍िस्फोटक ओपनर अभ‍िषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंद‍िर पहुंचे और वहां पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया. 

दुन‍िया के नंबर 1 टी20 बैटर 25 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ दिन बाद यह आध्यात्मिक यात्रा की. भारतीय टीम ने पिछले रविवार अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया ह‍िस्सा

टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन लिखा- जय माता दी. तस्वीरों में वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर दर्शन करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में पंजाब के इस क्रिकेटर को कटरा से वैष्णो देवी गुफा मंदिर तक पैदल जाते, बीच में बैटरी कार से यात्रा करते और रास्ते में लोगों से बातचीत करते भी देखा गया. 
यह भी पढ़ें: ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर जाने पर TMC सांसद ने उठाए थे सवाल, अब ईशान किशन का जवाब हो रहा VIRAL

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल से पहले के मैचों में उनका प्रदर्शन उनके मानकों के मुताबिक अच्छा नहीं रहा था, लेकिन निर्णायक मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की.

यह भी पढ़ें: अब कोच गंभीर ने TMC सांसद को दिया तीखा जवाब, वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बाद में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर रिकॉर्ड तीसरा खिताब अपने नाम किया. 

वर्ल्ड कप जीत के बाद अभिषेक शर्मा का यह वैष्णो देवी दर्शन चर्चा में है और उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अभ‍िषेक शर्मा अब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते दिखेंगे. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement