बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. (Photo- ITGD) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. 30 जुलाई 2026 को इस सीट के लिए मतदान हुआ था और अब 3 अगस्त 2026 को इस सीट के फैसले की घड़ी आ गई है. मतगणना पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. जनसुराज के संस्थापक इस सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने काउंटिंग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए खास इंतजाम किए हैं. मतगणना के दिन इलाके में वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं.
त्रिस्तरीय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क पर आम यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. इस सड़क पर सिर्फ मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और पास धारक वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी. आम लोगों से अपील की गई है कि वो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है.
प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों की एंट्री के लिए एएन कॉलेज का गेट नंबर एक निर्धारित किया गया है. यहां से सख्त चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा.
मोबाइल और आपत्तिजनक सामान पर प्रतिबंध
सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में होगी. ऐसे में कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मतगणना केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है. बिना पास के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी.
बांकीपुर सीट बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. ऐसे में यहां 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए थे. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.
बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में खास बात ये है कि इस बार चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. प्रशांत किशार बांकीपुर सीट से अपनी चुनावी पारी शुरू कर रहे हैं.