दतिया में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. (Photo- ITGD) मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. 30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच था. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे. मतगणना 3 अगस्त की सुबह शुरू हुई, जिसमें शुरुआती बढ़त लेने वाले घनश्याम सिंह ने आखिर तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और कांग्रेस ने यह सीट अपने नाम कर ली.
यह भी पढ़ें: Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर पहले राउंड में आगे, शुरू हो गए बांकीपुर के रुझान आने
दतिया में क्यों कराने पड़े उपचुनाव?
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था. हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी सदस्यता खत्म हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा.
राजनीतिक विश्लेषक और लेखक रशीद किदवई के मुताबिक, दतिया का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए साख का सवाल बन चुका है. इस चुनाव के नतीजे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भविष्य से भी जुड़े हैं, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया. किदवई का मानना है कि अगर बीजेपी हारती है, तो नरोत्तम मिश्रा की भूमिका और उनके राजनीतिक भविष्य की समीक्षा हो सकती है.
इसके अलावा, ये चुनाव मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहली चुनावी परीक्षा भी है.
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना अंतिम दौर में पहुंच गई है. 15 में से 14वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 64,808 वोटों के साथ 7,531 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 57,277 वोट मिले हैं.
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 15 में से 13वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 61,708 वोटों के साथ 11,045 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 50,663 वोट मिले हैं.
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 15 में से 12वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 58,417 वोटों के साथ 12,607 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 45,810 वोट मिले हैं।
दतिया उपचुनाव की मतगणना के 10 राउंड पूरे होने तक कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10 हजार से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी फिलहाल पीछे हैं.
दतिया विधानसभा सीट पर 9वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. घनश्याम सिंह ने 8,400 से अधिक वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. (Input: Kamaljit)
दतिया सीट पर छठे राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा है. 6वें दौर की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 1,786 वोटों की लीड मिली है.
दतिया विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी आगे निकल गए हैं. चौथे चरण की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस ने 833 वोटों की बढ़त बना ली है. (Input: Ravish/Ashok kumar)
दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त पर नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वह शुरुआत से ही दतिया में बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त थे और कांग्रेस इस मुकाबले में कभी रेस में थी ही नहीं. (Input: Ravish)
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुई मतगणना के पहले राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुरुआती बढ़त बना ली है. पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. (Input: Ashok Sharma)
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती का काम शुरू हो गया है. टेबल नंबर 21 पर कुल 451 डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है.
दतिया उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. यहां सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ काउंटिंग होगी शुरू. इस सीट पर कुल 15 राउंड में काउंटिंग पूरी होनी है.
(इनपुट- रवीश पाल)
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरोत्रा के मुताबिक, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का संगठन में कद बढ़ेगा. वहीं, बीजेपी की जीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की स्थिति को और मजबूत करेगी, जबकि हार से पार्टी के भीतर उनके विरोधियों को हमलावर होने का मौका मिल सकता है.
किदवई ने ये भी कहा कि कांग्रेस के लिए भी ये सीट बेहद अहम है क्योंकि वो 2023 के चुनाव में जीती गई इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है. अगर कांग्रेस जीतती है, तो वो इसे युवाओं के गुस्से का परिणाम और राजनीतिक माहौल बदलने का संकेत बताएगी.
दतिया उपचुनाव के संभावित नतीजों को लेकर राजनीतिक विश्लेषक किदवई ने कहा, 'अगर नतीजा बीजेपी के पक्ष में नहीं जाता है, तो इसका राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है.' उन्होंने बताया कि इसी दिन गुजरात की मांजलपुर और बिहार की बांकीपुर सीट के नतीजे भी आ रहे हैं.