scorecardresearch
 

Spider-Man का स्पॉइलर सुनते ही थिएटर में मच गया बवाल, चले लात-घूंसे!

नई स्पाइडर-मैन फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कथित तौर पर एक दर्शक ने फिल्म के अहम सीन बताने शुरू कर दिए. वायरल वीडियो में इसके बाद थिएटर के अंदर बहस और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है.

Advertisement
X
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.(Photo:X/@MBLumora)
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.(Photo:X/@MBLumora)

अगर आप भी फिल्म देखते समय कोई स्पॉइलर सुनना पसंद नहीं करते, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. नई स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक दर्शक ने कथित तौर पर फिल्म के अहम सीन पहले ही बताने शुरू कर दिए. इसके बाद थिएटर में ऐसा हंगामा हुआ कि मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक, चार दोस्त नई स्पाइडर-मैन फिल्म देखने पहुंचे थे. उनके बगल में बैठा एक युवक पहले ही यह फिल्म देख चुका था और अपनी महिला मित्र को फिल्म के आगे आने वाले सीन और बड़े ट्विस्ट बताने लगा.

पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक बार-बार स्पॉइलर देता रहा. इससे आसपास बैठे दूसरे दर्शकों का फिल्म देखने का मजा खराब होने लगा. कुछ देर बाद चारों दोस्तों ने युवक का विरोध किया और उसे ऐसा करने से मना किया.

यह भी पढ़ें: इंडिया में आया स्पाइडरमैन का तूफान! 4 दिन में छापे 300 करोड़, टूटे कितने रिकॉर्ड?

बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थिएटर के अंदर कई लोग एक-दूसरे से बहस करते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

Advertisement

देखें वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म का स्पॉइलर बताना गलत है, क्योंकि इससे पहली बार फिल्म देखने वाले लोगों का पूरा अनुभव खराब हो जाता है. वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में हिंसा सही नहीं मानी जा सकती.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लोगों से अपील की कि अगर वे कोई फिल्म पहले देख चुके हैं, तो थिएटर के अंदर उसके अहम सीन, क्लाइमैक्स या पोस्ट-क्रेडिट सीन के बारे में दूसरों को न बताएं.

गौरतलब है कि स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. इसमें ज़ेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, माइकल मैंडो और ट्रैमेल टिलमैन भी अहम भूमिकाओं में हैं.

(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट में किए गए दावों के आधार पर तैयार की गई है. aajtak.in वायरल वीडियो में किए गए दावों और घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement