भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैदान पर अपने खतरनाक खेल के लिए जाने जाते हैं. अपनी विस्फोटक बैटिंग और शानदार फील्डिंग से विरोधी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले 'सूर्या' इस बार किसी मैच की वजह से नहीं, बल्कि एक बेहद खास वजह से चर्चा में हैं.
आलीशान घर के मालिक बने सूर्यकुमार
दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने प्रॉपर्टी में एक बड़ी इन्वेस्टमेंट की है. उन्होंने दुबई में एक आलीशान घर खरीद लिया है. सबसे खास बात ये है कि वो अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं.
सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके गुडन्यूज दी है. सूर्यकुमार वीडियो में प्रॉपर्टी के पेपर्स पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद रहीं. प्रॉपर्टी पेपर्स साइन करते वक्त दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए.
सूर्यकुमार ने दुबई में क्यों खरीदा घर?
क्रिकेटर ने यह प्रॉपर्टी दुबई में 'Danube Properties' से खरीदी है. उन्होंने दुबई में घर खरीदने की वजह भी बताई. सूर्यकुमार ने कहा- हमने यहां IPL खेला था. मैं 2014 में यहां पहली बार आया था. उसके बाद हम 2020 में भी यहां आए. अब पूरा इंडिया ही दुबई आ रहा है. यहां लग्जरी, जिंदगी जीने का तरीका भी पूरी तरह से अलग है. सेफ्टी इंडिया में भी है, लेकिन सेफ्टी के मामले में दुबई भी बहुत अच्छी जगह है. यहां आकर बहुक सुकून और खुशी मिलती है.
सूर्यकुमार यादव ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मुझे यह शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने #SharukhzResidencesbyDanube में इन्वेस्ट किया है. दुबई मैरीटाइम सिटी के दिल में बसा यह एक प्रीमियम, वाटरफ्रंट (समुद्र किनारे स्थित) रेजिडेंस है.
'यहां की 40 से ज्यादा प्रीमियम सुख-सुविधाएं तो शानदार हैं ही, लेकिन जिस चीज ने मेरा दिल जीता, वो है यहां का 'लॉन्गिविटी लाउंज'. किसी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में ऐसा पहली बार सुनने को मिला है.'
बता दें कि Danube Group दुबई में 'शाहरुख्स रेजिडेंस' नाम से एक प्रीमियम प्रोजेक्ट बना रहा है. जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने उसी बिल्डिंग में घर खरीदा है. जिसके बाद वो शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं.
सूर्यकुमार यादव को नया घर खरीदने पर हमारी तरफ से ढेरों बधाई.