शाहरुख खान, जिन्हें उनके फैंस प्यार से एसआरके (SRK) बुलाते हैं, एक फिल्म अभिनेता, प्रोड्युसर और टेलीविजन शख्सियत हैं. शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं. उन्हें उनके प्रशंसक बॉलीवुड के बादशाह, बॉलीवुड के किंग और किंग खान जैसे नामों से भी जानते हैं.
शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था. वे ताज मोहम्मद और लतीफ फातिमा खान के सबसे छोटे बेटे हैं (Shah Rukh Parents). शाहरुख की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम शहनाज लालरुख खान है (Shah Rukh sister).
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया. अभिनय की शुरुआत उन्होंने फिल्मों से पहले टेलीविजन धारावाहिकों के माध्यम से की. 1980 के दशक के अंत में उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया.
शाहरुख खान ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना' से की. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में अलग अलग भूमिकाएं निभाईं. साल 1995 में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में शामिल हुई. फिल्म में उन्होंने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था. यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल रही.
निजी जीवन की बात करें तो शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर से छह साल तक प्रेम संबंध के बाद 1991 में पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से शादी की. उनके बेटे आर्यन खान का जन्म 1997 में हुआ. बेटी सुहाना खान का जन्म 2000 में हुआ. साल 2013 में उनके तीसरे बच्चे अबराम खान का जन्म हुआ.
शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में तीन दशक से अधिक समय तक काम किया है. उन्होंने फिल्मों के अलावा टेलीविजन और निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया है. उनका नाम भारतीय फिल्म उद्योग के प्रमुख फिल्म सितारों में लिया जाता है.
शाहरुख का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @iamsrk है. उनका फेसबुक पेज Shah Rukh Khan के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर iamsrk यूजरनेम से एक्टिव हैं.
शाहरुख खान कितने बड़े सितारे हैं, इसका अंदाजा अब आप उनकी आने वाली फिल्म किंग से लगा सकते हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है. थिएटरिकल राइट्स, ओटीटी डील- सब मिलाकर 'किंग' ने 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.
शाहरुख खान का जन्मदिन हो, और वो अपने घर मन्नत के बाहर फैंस से ना मिलने आएं, ऐसा नामुमकिन है. 61वें जन्मदिन पर भी सुपरस्टार ने अपनी प्रथा को कायम रखा, और फैंस को शानदार सरप्राइज दिया.
शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर मन्नत पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया. घर के बाहर मौजूद चाहने वालों को उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, फ्लाइंग किस दी और अपना आइकॉनिक पोज भी दिया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का आज जन्मदिन है. हर साल 2 नवंबर को शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' के बाहर देश और विदेश से आए हजारों प्रशंसकों का जमावड़ा लगता था. सभी फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे. लेकिन इस बार मन्नत के बाहर का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की कोशिश और कई फिल्मी सितारों के घर की रेकी किए जाने के खुलासे के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं. इसका सीधा असर आज शाहरुख खान के जन्मदिन पर भी देखने को मिल रहा है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मन्नत के बाहर पुलिस चेकिंग बहुत तेज कर दी है.
शाहरुख खान 2 नवंबर को 61 साल के हो गए हैं. दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय करने वाले किंग खान ने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर दुनियाभर में पहचान बनाई है. कमाई के मामले में भी वह भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बीती रात ही मन्नत के बाहर सड़क पर फैंस का हुजूम खड़ा हो गया था.
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मन्नत के बाहर फैंस का भारी हुजूम था. हालांकि एक्टर मन्नत में नहीं थे. होटल के बाहर उनकी झलक देखकर फैंस का दिन बन गया है.
Shah Rukh Khan Networth: शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में नंबर-1 पायदान पर शामिल हैं और अरबपतियों के क्लब में शामिल हैं. फिल्मों में एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस से लेकर आईपीएल तक से उनकी तगड़ी कमाई होती है.
2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर उनकी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ. इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री लोगों को रिपीट लगी.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारतीय रेलवे शाहरुख खान के फिल्मी सफर का एक अहम हिस्सा रहा है, जो उनके करियर के कई सबसे यादगार और मशहूर पलों में नजर आया है.
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर आधी रात को 'किंग' से जुड़ी कोई खास चीज सामने आने की उम्मीद है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की पोस्ट और वायरल हो रहे मन्नत के वीडियोज ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इस बीच उनके बंगले मन्नत पर बड़ी स्क्रीन लगाए जाने से खास सरप्राइज की चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिल्म किंग के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी संदेशों ने भी उत्सुकता बढ़ाई है. खबरों के मुताबिक, फिल्म या एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाने से जुड़ा बड़ा ऐलान हो सकता है. हालांकि, निर्माताओं ने अभी पुष्टि नहीं की है.
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड रिलीज से पहले अपने नाम कर लिया है.
अजय देवगन ने पान मसाला ब्रांड से जुड़े FDA नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. उन्होंने FDA के नियमों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए हैं. एक्टर ने कहा कि कार्रवाई मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के खिलाफ होनी चाहिए, न कि एंडोर्सर के खिलाफ.
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की 'किंग' के पोस्टर की तुलना रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से की जा रही है। कई यूज़र्स ने मेकर्स पर इसका लुक और डिज़ाइन कॉपी करने का आरोप लगाया है.
लग्जरी रियल एस्टेट के बाजार में अब सिर्फ लोकेशन और आलीशान सुविधाएं ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का नाम भी घरों की कीमत और पहचान तय कर रहा है.
Shah Rukh Khan की फिल्म King का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. होंठों पर गुलाब और हाथ में बंदूक लिए किंग खान का खतरनाक अंदाज चर्चा में है. फैंस उनके लुक को देख क्रेजी हो रहे हैं.
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स इस समय अपनी सिक्योरिटी को लेकर सजग हैं. ऐसे में कई स्टार्स ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. जानिए- किन-किन स्टार्स ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है.
Dubai Shah Rukh Khan Tower: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम पर दुबई में एक 56 मंजिला आलीशान टावर 'शाहरुख्ज बाय डेन्यूब' बना है, जिसमें पेंटहाउस इंटीरियर डिजाइन का काम उनकी पत्नी गौरी खान ने किया है.
मुंबई पुलिस वास्तविक खतरे पर सेलिब्रिटीज को एक्स, वाई, वाई-प्लस सुरक्षा देती है. टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर के फायरिंग हमले के बाद उनकी और जुहू के अन्य सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई. निजी व्यक्तियों को भुगतान करना होता है.
नेहा धूपिया ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में दो ऐसे फिल्म के ऑफर ठुकरा दिए थे, जिनका हिस्सा न बन पाने का उन्हें आज भी अफसोस है. उन्होंने 'चक दे इंडिया' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ऑफर को ठुकरा दिया था.