सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक भारतीय क्रिकेटर हैं. वह एकदिवसीय और टी 20 प्रारूपों में भारत के लिए खेलते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया. वह दाएं हाथ के बहुमुखी बल्लेबाज (Right Hand Batsman) और कभी-कभार दाएं हाथ के मध्यम गति और स्पिन गेंदबाज हैं. वह टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम का हिस्सा थे (Suryakumar Yadav World Cup 2023). वे क्रिकेट जगत में स्काई (SKY) के नाम से फेमस हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेला है, जिसमें 2014 में कोलकाता के साथ एक और 2019 और 2020 में मुंबई के साथ दो खिताब जीते हैं.
उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया (Suryakumar Yadav T20 Debut). उन्होंने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू किया (Suryakumar Yadav ODI Debut).
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था (Suryakumar Yadav Age). उनके पिता अशोक कुमार बीएआरसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है (Suryakumar Yadav Father). सूर्यकुमार ने पिल्लई कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की है. इसके बाद वे एल्फ वेंगसरकर अकादमी गए और मुंबई में आयु वर्ग क्रिकेट खेला (Suryakumar Yadav).
7 जुलाई 2016 को यादव ने देविशा शेट्टी से शादी की, जिनसे उनकी पहली मुलाकात 2010 में एक कॉलेज कार्यक्रम में हुई थी. देविशा शेट्टी एक प्रशिक्षित डांसर और डांस कोच हैं.
सूर्यकुमार यादव ने 2010-11 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्हें 2012 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस से आईपीएल अनुबंध मिला. उन्हें 2014 की आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. फिर मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 8Cr में खरीदा. जून 2022 में, उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20i सीरीज के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था (Suryakumar Yadav Career).
भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया, लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन एक बार फिर विवादों में रहा. भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इस बीच 2022 और 2024 के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि एशिया कप की ट्रॉफी सिर्फ ACC अध्यक्ष द्वारा ही सौंपी जाए, ऐसा जरूरी नहीं है.
2025 के मेन्स एशिया कप के बाद अब विमेंस एशिया कप 2026 में ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ. इस दोनो विवाद की अहम बात यह रही कि मैदान पर भारत ने खिताब पूरी तरह अपने प्रदर्शन के दम पर जीता, लेकिन आधिकारिक पुरस्कार समारोह में विजेता ट्रॉफी उसके हाथों तक नहीं पहुंची.
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी रोल के बदले कॉम्प्रोमाइज करने के ऑफर मिले हैं। खुशी ने ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर्स की आलोचना करते हुए कहा कि किसी अभिनेत्री से इस तरह की मांग करना अनैतिक और गलत है।
एक पॉडकास्ट में खुशी मुखर्जी ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कई सारे कास्टिंग डायरेक्टर्स को इंडस्ट्री से भगा दिया जाना चाहिए.
विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने जगह बना ली है. अब खिताब की जंग के साथ ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. 2025 पुरुष एशिया कप में मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार के बाद क्या महिला टीम के फाइनल में भी वैसा ही सीन देखने को मिलेगा?
टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह करीब 40-50 दिनों तक मानसिक रूप से बेहद परेशान रहे और क्रिकेट से संन्यास लेने तक का विचार आया।
भारत को साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था. लेकिन उनकी वाइफ देविशा ने सूर्या को ऐसा करने से रोक दिया. आकाश चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव का गुस्से वाला वायरल वीडियो खूब चर्चा में रहा था. अब सूर्यकुमार ने बताया कि कुलदीप गेंदबाजी का मौका नहीं मिलने से निराश थे और बाद में आसान कैच छोड़ने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा था.
टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने पहली बार खुलकर बात की है. SKY ने बताया कि चयनकर्ताओं के फैसले के बाद उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था- ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’
सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी और रोहित के साथ अपनी तस्वीर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कैसे उन्होंने इन दोनों ही दिग्गजों को एक साथ फोटो लेने के लिए मनाया था.
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकाश चोपड़ा के शो ‘बैठ&बोल’ में कप्तानी, टीम चयन और खिलाड़ियों से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने संजू सैमसन को लेकर लिए गए फैसले को अपना सबसे मुश्किल कॉल बताया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद महसूस हुए दबाव का भी जिक्र किया.
महिला एशिया कप में भारत के सामने एक बार फिर ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर असहज स्थिति बन सकती है. ACC अध्यक्ष और PCB चीफ मोहसिन नकवी के टूर्नामेंट में मौजूद रहने की संभावना है. पिछले साल भारतीय पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. अब सवाल है कि अगर हरमनप्रीत कौर की टीम जीती तो क्या होगा?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास एक कमाल का कैच लपका था. जो फैन्स की जहन में आज भी ताजा है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने कई फोटो शेयर किए हैं, वहीं इनमें सूर्या का डेली रूटीन भी दिख रहा है. वहीं एक पोस्टर भी उन्होंने इस पोस्ट में शेयर किया, जहां वो बोर्ड में कुछ लिखते हुए नजर आए.
असम में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भावुक संदेश देकर लोगों का दिल जीत लिया है। भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण राज्य के कई जिलों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर बेन डकेट का शानदार कैच लपका. इस कैच ने क्रिकेट फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के डेविड मिलर वाले ऐतिहासिक कैच की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर बुमराह के इस कैच की जमकर चर्चा हो रही है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट का शानदार बाउंड्री कैच लपका. सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसकी तुलना सूर्यकुमार यादव के T20 वर्ल्ड कप 2024 के चर्चित कैच से की. हालांकि, दोनों घटनाएं अलग-अलग मुकाबलों की हैं और तुलना प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है.
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरा समर्थन जताया और 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में भारत के लिए खेलना बड़ी उपलब्धि है।
टी20 कप्तानी और टीम में जगह गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का उत्साह बढ़ाया, अपने नाम से वायरल फर्जी बयान का खंडन किया और फैन्स से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की.
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अब रातों की नींद उड़ चुकी है और परिवार उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने अपने जज्बे से सभी का दिल जीत लिया है. रामकृष्ण घोष ने पुणे रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में अपनी ड्यूटी फिर से संभाल ली है. दरअसल IPL 2026 में अपने पहले ही मैच के दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था.