मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है. 2008 में स्थापित, टीम का स्वामित्व भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है (MI owned by Reliance Industries). अपनी स्थापना के बाद से, टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेले हैं (Mumbai Indians home ground). 2017 में, मुंबई इंडियंस ब्रांड वैल्यू में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली आईपीएल की पहली फ्रेंचाइजी बन गई.
मुंबई इंडियंस ने 2013 में फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. मुंबई ने 2015 को फाइनल में चेन्नई को हराकर अपने दूसरा आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया. 2017 में, उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को पराजित कर अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता. 2019 में, उन्होंने फाइनल में सीएसके को सिर्फ 1 रन से हराकर रिकॉर्ड तोड़ चौथा आईपीएल खिताब जीता था. 2020 में मुंबई पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीता (Mumbai Indians IPL Title wins).
मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 की ऑक्शन में ट्रेंट बोल्ट को12.50 करोड़ रुपये, नमन धीर को 5.25 करोड़ रुपये, रयान रिकेलटन को 1 करोड़ रुपये, दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये, विल जैक्स को 9.25 करोड़ रुपये, अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये, मिशेल सेंटनर को 2 करोड़ रुपये, रीस टॉपले को 75 लाख रुपये, अश्विनी कुमार को 30 लाख रुपये, राज अंगद बावा को 30 लाख रुपये, श्रीजीत कृष्णन को 30 लाख रुपये, लिज़ाद विलियम्स को 75 लाख रुपये, अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये, बेवन जैकब्स को 30 लाख रुपये, वीएस पेनमेत्सा को 30 लाख रुपये, रॉबिन मिंज को 65 लाख रुपये, कर्ण शर्मा को 50 लाख रुपये में अपने नाम किया (IPL 2025).
वहीं जसप्रित बुमरा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन किया है.
मुंबई इंडियंस टीम की कमान आईपीएल 2025 के लिए हार्दिक पांड्या को सौंपी गई.
मुंबई इंडियंस आईपीएल के पहले और दूसरे सीजन में टेलीविजन पर सबसे अधिक देखी जाने वाली टीम थी. टीम का आदर्श वाक्य "दुनिया हिला देंगे हम..." है (Mumbai Indians motto).
मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक विलियम्स को नई जिम्मेदारी मिली है. वह लिसा कीटली की जगह लेंगे, जिन्होंने सिर्फ एक सीजन बाद पद छोड़ा. विलियम्स RCB को 2024 में WPL चैम्पियन बना चुके हैं और इंग्लैंड महिला टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं.
इस साल आईपीएल का ऑक्शन दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा. पिछले कुछ सालों से विदेशों में ऑक्शन होते रहे हैं. लेकिन एक बार फिर भारत में ऑक्शन की वापसी हो गई है. बीसीसीआई के इस फैसले से फैन्स भी बेहद खुश हैं.
रोहित शर्मा के नए शो फैमिली फुल हाउस ( Family Full House) में KKR कोच अभिषेक नायर ने उन्हें CSK और KKR के नाम पर जमकर छेड़ा. पीले कपड़ों में रोहित को देखकर नायर ने IPL टीम बदलने का इशारा किया, लेकिन ऑडियंस ने 'मुंबई-मुंबई' के नारेबाजी की.
रोहित शर्मा के नए टीवी शो के टीजर में पीले कपड़ों को लेकर अभिषेक नायर ने उनकी आईपीएल टीम पर मजाक किया. ऑडियंस ने मुंबई के नारे लगाए तो रोहित ने जवाब दिया, हमेशा. इससे मुंबई इंडियंस के साथ उनके जुड़ाव की चर्चा फिर तेज हो गई. रोहित टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वनडे खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज सीरीज में उनका भविष्य भी नजरों में रहेगा.
मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाजों के होश उड़ गए. अमृतसर सूरमास के लिए खेलते हुए धीर ने सिर्फ 64 गेंदों में 173 रन ठोक दिए. उन्होंने 16 चौके और 12 छक्के लगाए.
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है. लिहाजा टीम को अब अपने नए कप्तान की तलाश हैं.
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी बदलाव की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह नए कप्तान की रेस में आगे हैं. हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर भी अटकलें हैं, जबकि रोहित शर्मा के दोबारा कप्तानी संभालने की संभावना कम है. वहीं सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा बने रहेंगे और महेला जयवर्धने अगले सीजन भी हेड कोच होंगे.
मुंबई इंडियंस में यशस्वी जायसवाल की एंट्री होगी या नहीं? इस पर राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें थी कि यशस्वी राजस्थान छोड़कर मुंबई में शामिल होंगे.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बीच 38 साल के भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. आईपीएल में इस खिलाड़ी ने लगातार तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर एक बेहद ही अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
मुंबई इंडियंस में जुबिन भरूचा हेड कोच महेला जयवर्धने और मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारी केवल सीनियर टीम तक सीमित रहने के बजाय एमआई के पूरे क्रिकेटिंग इकोसिस्टम और खिलाड़ियों के विकास से जुड़ी होगी.
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस को रोहित को तुरंत टीम से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच बार IPL विजेता कप्तान और विश्व कप विजेता लीडर जैसा क्रिकेटिंग दिमाग फ्रेंचाइजी के लिए बेहद उपयोगी होगा।
39 साल के रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. अश्विन का मानना है कि पांच IPL ट्रॉफी जीतने का अनुभव और कप्तानी से हासिल हुई रणनीतिक समझ अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के बेहद काम आ सकती है. इसी कारण उन्होंने रोहित को लेकर मुंबई इंडियंस को साफ संदेश दिया है.
हार्दिक की वापसी पर शुभमन गिल भी थे राजी, फिर क्यों टूटी बात? आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फ्यूचर पर बड़ा खुलासा हुआ है.दरअसल, पूरा मसला कप्तानी को लेकर था, इसी को लेकर बिगड़ गई बात बन गई है.
आईपीएल के अगले सीजन यानी साल 2027 में हार्दिक पंड्या किसी नई टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं. पंड्या के ट्रेड को लेकर कई तरह की खबरें लगातार सामने आती रही है. अब इस पर मुंबई इंडियंस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कही है.
विल जैक्स का बाउंड्री पर किया गया करिश्मा मैच के उन पलों में रहा, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा. विल जैक्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. MI लंदन भी मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी है.
SA20 (साउथ अफ्रीका 20-20) 2026-27 मिनी ऑक्शन से पहले मौजूदा चैम्पियन MI केपटाउन ने बड़ा फैसला लेते हुए ट्रेंट बोल्ट, कीरोन पोलार्ड और रासी वैन डर डुसेन को रिलीज कर दिया है. बोल्ट के लगातार खराब प्रदर्शन और पोलार्ड की सीमित भूमिका इसके पीछे बड़ी वजह रही. अब माना जा रहा है कि IPL में मुंबई इंडियंस भी बोल्ट को लेकर ऐसा ही फैसला ले सकती है.
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK ने मुंबई इंडियंस को ₹10 करोड़ कैश, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस का पैकेज ऑफर किया है.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो खुलने से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को टीम में शामिल करने के लिए संभावित ट्रेड प्रस्ताव तैयार किया है. हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलों के बीच फ्रेंचाइजी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अब एमआई ने इन खबरों पर अपना रुख साफ कर दिया है.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उनके संभावित ट्रेड पर विचार कर सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि यह ट्रेड होता है तो दिल्ली की टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है.
रोहित शर्मा ने जोस बटलर को अपनी साइन की हुई टीम इंडिया की नंबर 45 जर्सी गिफ्ट की. बटलर ने इस खास तोहफे को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि रोहित उनके ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ियों में से एक है